Abua Awas Yojana List: इस लिस्ट में नाम है तो मिलेंगे अबुआ आवास योजना के 200000 रूपए

Published On: August 7, 2025
Abua Awas Yojana List

अबुआ आवास योजना राज्य सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली योजना है इस योजना का लाभ केंद्र सरकार की तरह ही राज्य सरकार के द्वारा प्रदान किया जाता है। अनेक नागरिकों ने इस योजना के तहत लाभ को प्राप्त करके पक्के घर का निर्माण करवाया है और अभी भी अनेक ऐसे नागरिक मौजूद है जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला है ऐसे में उनके लिए अबुआ आवास योजना की लिस्ट से जुड़ी जानकारी महत्वपूर्ण होने वाली है।

आज इस लेख अबुआ आवास योजना की लिस्ट को देखने की जानकारी बताई जाएगी जिसे जानकर सभी नागरिक स्मार्टफोन को उपयोग में लेकर लिस्ट को देख सकेंगे और लिस्ट में नाम को चेक कर सकेंगे इससे पता चल जाएगा कि आखिर में लिस्ट में नाम आया है या नहीं और यदि लिस्ट में नाम देखने को मिल जाता है तो कुछ समय इंतजार करना होगा जिसके बाद में पक्के घर के निर्माण के लिए राशि मिल जाएगी और फिर पक्के घर का निर्माण करवाया जा सकेगा।

Abua Awas Yojana List

केंद्र सरकार की आवास योजना के अलावा राज्य सरकारों के द्वारा भी आवास योजनाए शुरू की हुई है जिसमें झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा अबुआ आवास योजना चलाई हुई है और करोड़ों रुपए का बजट इस योजना के लिए बनाया हुआ है। यह योजना काफी पहले से चल रही है और अनेक नागरिकों को तो इस योजना का लाभ भी मिल चुका है लेकिन अभी भी अनेक नागरिको को इस योजना का लाभ मिलेगा।

क्योंकि राज्य के अंतर्गत अभी भी अनेक ऐसे नागरिक मौजूद है जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है नाही इस प्रकार की किसी योजना का लाभ मिला है जिसकी वजह से ऐसे नागरिकों को कच्चे घर में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। जो भी नागरिक इस योजना की जानकारी को जान रहे हैं ध्यान रहे वह कच्चे घर में रहने वाले नागरिक ही होने चाहिए क्योंकि उनके लिए ही इस योजना की शुरुआत की है और उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलता है।

अबुआ आवास योजना का उद्देश्य

झारखंड राज्य सरकार अपने राज्य में मौजूद कच्चे घरों में रहने वाले गरीब नागरिको के लिए पक्के घरों का निर्माण करवाना चाहती है इसी उद्देश्य के साथ ही राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है तथा नागरिकों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया है। इस योजना की वजह से वर्तमान समय में अनेक परिवारों ने अपने पक्के घर के निर्माण के सपने को पूरा किया है और अभी भी अनेक परिवारों का यह सपना पूरा होगा।

अबुआ आवास योजना के लाभ

  • नागरिक इस योजना का लाभ लेकर 2 से 3 कमरों वाला पक्का मकान बना सकते है।
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार जो की पक्के घर का निर्माण करवाने में असमर्थ है केवल उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलता है।
  • राज्य सरकार ने इस योजना को लेकर लक्ष्य बनाया हुआ है कि 8 लाख बेकार परिवारों के लिए पक्का मकान उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ केवल राज्य के अंतर्गत ही प्रदान किया जाता है जिसकी वजह से राज्य के ज्यादा नागरिकों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

अबुआ आवास योजना की धनराशि

राज्य सरकार ने इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए पहले से राशि तय की हुई है और यह राशि 2 लाख रूपये की राशि है प्रत्येक लाभार्थी जो भी इस योजना के लिए चयनित होते हैं उन्हें यही राशि पक्के घर के निर्माण के लिए प्रदान की जाती है जिसके बाद में इस राशि को उपयोग में लेकर नागरिक को पक्के घर का निर्माण करवाना होता है। अभी भी आगे नागरिकों को यही राशि प्रदान की जाएगी।

अबुआ आवास योजना के लिए पात्रता

  • ऐसे नागरिक जिनके पास रहने के लिए कोई भी घर नहीं है या फिर कच्चे घर में रह रहे हैं इस प्रकार के सभी नागरिक इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • कमजोर जनजातीय समूह के नागरिक तथा मजदूरी करने वाले नागरिक आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक सभी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • नागरिक ने प्रधानमंत्री आवास योजना इंदिरा आवास योजना बिरसा आवास योजना जैसी किसी भी आवास योजना के चलते लाभ लिया हुआ नहीं होना चाहिए।
  • नागरिक केवल झारखंड राज्य का ही स्थाई निवासी होना चाहिए।

अबुआ आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले झारखंड राज्य सरकार की अबुआ आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
  • अब होम पेज पर संबंधित विकल्प का चयन करके अबुआ आवास योजना का चयन करें।
  • फिर लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करके जरूरी जानकारी का चयन करें।
  • इसके बाद जरूरी दूसरी जानकारी का भी चयन करके नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर अबुआ आवास योजना की लिस्ट खुल जाएगी।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram