Abua Awas Yojana Status Check: अबुआ आवास योजना का स्टेटस यहाँ से चेक करें

Published On: July 28, 2025
Abua Awas Yojana

झारखंड राज्य के ऐसे परिवार जिनके लिए पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है जिसके तहत उन्होंने राज्य सरकार के द्वारा संचालित की गई अबुआ आवास योजना के तहत आवास की सुविधा प्राप्त करने के लिए आवेदन किए हैं उन सभी के लिए अपने आवास के आवेदन की स्थिति देखना बहुत जरूरी है।

अबुआ आवास योजना के फॉर्म स्थिति देख लेने से सभी आवेदक उम्मीदवारों के लिए स्पष्ट रूप से यह जानकारी हो पाएगी कि उनका आवेदन अब वह आवास योजना में स्वीकृत किया गया है या नहीं। बताते चलें कि अगर उनका आवेदन स्वीकृत होगा तो ही उनके लिए आवास का लाभ मिल पाएगा।

अबुआ आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले ऐसे उम्मीदवार जिनके लिए अपने आवेदन की स्थिति चेक करने की जानकारी नहीं है या फिर किसी भी प्रकार की दुविधा है तो आज उन सभी के लिए इस आर्टिकल के माध्यम से हम स्थिति चेक करने की पूरी विधि क्रमवार बताने वाले हैं।

अबुआ आवास योजना स्टेटस चेक (Abua Awas Yojana Status Check)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अबूआ आवास योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से पूरी करवाई जाती है परंतु आवेदक व्यक्ति अपने आवेदन की स्थिति को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही चेक कर सकते हैं।

आवास योजना की ऑनलाइन आवेदन स्थिति चेक करने के लिए आवेदक को अबुआ आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होता है यही से वह अपने कुछ अनिवार्य विवरण को दर्ज करते हुए मात्र 5 मिनट में ही फार्म की स्थिति जान सकेंगे।

Jharkhand Abua Awas Yojana 2025 Overview

विभाग का नामग्रामीण विकास विभाग
योजना का नामअबुआ आवास योजना
लेख का नामअबुआ आवास योजना स्टेटस चेक
राज्यझारखंड
लाभघर बनाने के लिए 150000 रूपए की वित्तीय सहायता
लाभार्थीझारखंड राज्य के पात्र नागरिक
आवेदन की स्थितिऑनलाइन
श्रेणी सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://aay.jharkhand.gov.in/

अबुआ आवास योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria for Abua Awas Yojana)

झारखंड राज्य में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत निम्न प्रकार के पात्रता मापदंड के आधार पर ही उम्मीदवार परिवारों की आवेदन स्वीकृत किए जा रहे हैं:-

  • ऐसे उम्मीदवार जो मूल रूप से झारखंड राज्य के निवासी हैं तथा पीएम आवास योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है।
  • वर्तमान में वे कच्चे घरों में या फिर झोपड़ियां बनाकर निवास करते हैं।
  • परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल ही कमजोर हो तथा वह गरीबी स्तर या उससे नीचे आते हैं।
  • आरक्षित श्रेणियां के परिवार और पिछड़े ग्रामीण परिवारों के लिए इस योजना में अधिक महत्वता दी जा रही है।
  • उनका आवेदन पूर्ण जानकारी के साथ सफल होना बहुत जरूरी है।

अबुआ आवास योजना स्टेटस चेक करने के लिए आवश्यक सामग्री

ऐसे उम्मीदवार जो अबुआ आवास योजना का स्टेटस चेक करना चाहते हैं उन सभी के लिए ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना कुछ अनिवार्य विवरण दर्ज करने की आवश्यकता भी होगी जो की आवास योजना का पंजीकरण क्रमांक तथा मोबाइल नंबर हो सकता है।

निम्न जानकारी की मदद से अबुआ आवास योजना का स्टेटस देखा जा सकता है तथा पता लगाया जा सकता कि उनके फार्म स्वीकृत हुआ है या नहीं। अबुआ आवास योजना का फॉर्म स्टेटस किसी भी डिजिटल डिवाइस से चेक कर सकते हैं।

अबुआ आवास योजना की विशेषताएं

अबुआ आवास योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-

  • अबुआ आवास योजना में आवेदन संबंधी प्रक्रिया काफी सरल तथा फ्री है।
  • इस योजना के तहत मकान निर्माण हेतु 150000 रुपए तक की वित्तीय राशि प्रदान की जाती है।
  • आवेदक परिवारों के लिए मकान निर्माण की पूरी वित्तीय सहायता खाते में ही हस्तांतरित होती है।
  • इस योजना के तहत महिला या पुरुष किसी भी श्रमिक उम्मीदवार के नाम पर लाभ दिया जा सकता है।
  • पीएम आवास योजना की कमी पूरी करने के लिए यह योजना काफी कारगर साबित हुई है।

अबुआ आवास योजना की जानकारी

अबुआ आवास योजना के अंतर्गत जिन व्यक्तियों ने अपना फॉर्म स्टेटस चेक किया है तथा उनके फार्म स्वीकृत है तो ऐसी स्थिति में आगे की प्रक्रिया के रूप में इन उम्मीदवारों के नाम बेनिफिशियरी लिस्ट के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम होने के बाद उम्मीदवारों के लिए वित्तीय सहायता की पहली किस्त को खाते में हस्तांतरित किया जाएगा। इस किस्त की मदद से उम्मीदवार अपने मकान का शुरुआती निर्माण कार्य करवा सकेंगे।

अबुआ आवास योजना का स्टेटस कैसे चेक करें? (How to Check the Status of Abua Awas Yojana)

ऑनलाइन अबूआ आवास योजना फॉर्म स्टेटस चेक करने के लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले योजना की निर्धारित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपके लिए ट्रैक योर एप्लीकेशन का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करें और अगली विंडो ओपन कर ले।
  • यहां से अपना एप्लीकेशन नंबर तथा मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा।
  • अब कैप्चा कोड भरते हुए सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार से ऑनलाइन आवेदन की स्थिति शो हो जाएगी।

FAQs

अबुआ आवास योजना कब शुरू की गई है?

झारखंड राज्य में अबुआ आवास योजना को 2023-24 में शुरू किया गया है।

अबुआ आवास योजना की पहली किस्त कितने की होगी?

अबुआ आवास योजना की पहली किस्त 25000 से ₹40000 तक की हो सकती है।

अबुआ आवास योजना का लक्ष्य क्या है?

अबुआ आवास योजना का लक्ष्य 5 वर्ष के दायरे में झारखंड राज्य के सभी जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्के मकान उपलब्ध करवाने का है।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram