अगर आप गुजरात में रहने वाली एक महिला हैं और आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहीं हैं तो आज हमारे पास आपको बताने के लिए एक काफी बड़ी खबर है। बात दरअसल यह है कि गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है।
इस प्रकार से जिन महिलाओं ने दसवीं और बारहवीं कक्षा पास कर ली है वे सब आंगनवाड़ी भर्ती के लिए अपना आवेदन दे सकती हैं। यहां आपको हम बता दें कि इस भर्ती के अंतर्गत 9000 से भी ज्यादा बंपर पदों पर महिलाओं को काम करने का अवसर दिया जा रहा है।
अगर आप गुजरात के रहने वाली एक महिला हैं और आप आंगनवाड़ी के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती है तो ऐसे में आपके लिए यह एक बड़ा अवसर हो सकता है। आज के इस लेख में हम आपको गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतन, लाभ, आवेदन जमा करने की प्रक्रिया और कुछ जरूरी सावधानियों के बारे में भी बताएंगे।
Contents
Anganwadi Vacancy
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए गुजरात की महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। ऐसे में हम आपको बता दें कि राज्य की जो महिलाएं सरकारी नौकरी खोज रही हैं इन सबके लिए यह एक काफी बड़ा मौका है।
इस तरह से हम आपको यहां यह भी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि विभाग की तरफ से 9895 रिक्त पदों पर महिलाओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर काम करने का अवसर मिलेगा।
तो आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को संबंधित विभाग की तरफ से 8 अगस्त को आरंभ कर दिया गया है। इसलिए सभी इच्छुक महिलाएं अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 30 अगस्त तक ऑनलाइन जमा कर सकती हैं। तो ऐसी महिलाएं जो अपने परिवार की आय में अपना योगदान देने की इच्छुक हैं वे सब इस अवसर का लाभ ले सकती हैं।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता
जैसा कि हमने आपको बताया कि गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। तो इसलिए हर पद की शिक्षा योग्यता भिन्न हो सकती है जैसे:-
- जो महिलाएं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी मिनी कार्यकर्ता के पद पर काम करने के लिए आवेदन देना चाहती हैं तो जरूरी है कि इन्होंने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो या इसके समकक्ष शिक्षा हासिल की हो।
- जबकि आंगनवाड़ी सहायिका के पद के लिए आवेदन जमा करने हेतु जरूरी है कि महिला ने कम से कम दसवीं कक्षा पास कर ली हो या इसके समकक्ष शिक्षा ली हो।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा
गुजरात की जो महिलाएं आंगनवाड़ी में काम करना चाहतीं हैं तो वे अपना आवेदन तभी जमा कर सकती हैं जब वे निम्नलिखित आयु सीमा रखतीं होंगी:-
- गुजरात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी कार्यकर्ता हेतु जरूरी है कि महिला की आयु 18 साल से लेकर 33 साल तक के बीच में हो।
- इसी प्रकार से आंगनवाड़ी सहायिका के पद हेतु विभाग की तरफ से अधिकतम आयु 43 साल तक रखी गई है।
आंगनवाड़ी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आप सभी आवेदन जमा करने वाली महिलाओं को किसी लिखित परीक्षा में उपस्थित नहीं होना होगा। इस तरह से हम आपको बता दें कि महिलाओं का चयन इनकी शिक्षा के आधार पर किया जाएगा।
इस प्रकार से जिन महिलाओं का चयन कर लिया जाएगा इन सबके फिर दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे और साथ में चिकित्सीय जांच की प्रक्रिया को भी पूरा किया जाएगा। जो भी महिलाएं सभी आवश्यक योग्यता को पूरा करती होगी और जिनके पास सारे दस्तावेज सही होंगे इन सबको आंगनवाड़ी भर्ती हेतु चुन लिया जाएगा।
आंगनवाड़ी भर्ती के तहत वेतन
गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती के तहत जो महिलाएं चुनीं जाएंगी इन सबको वेतन और लाभ कछ इस तरह से प्राप्त होंगे:-
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को हर महीने 10000 रूपए की सैलरी प्रदान की जाएगी।
- जो महिलाएं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगी इन्हें भी हर महीने 10000 रूपए का वेतन मिलेगा।
- जबकि आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत महिलाओं को प्रति महीने 5500 रूपए की सैलरी प्राप्त होगी।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आपको गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती के लिए अपने आवेदन पत्र को जमा करना है तो इसके लिए जो पूरी प्रक्रिया है वह कुछ इस प्रकार से रखी गई है :-
- सबसे पहले आपको गुजरात महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां पर अब आपको ऑनलाइन अप्लाई करने वाला एक लिंक दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है।
- पंजीकरण के पश्चात आपकी ईमेल आईडी पर आपको एक यूजरनेम और पासवर्ड मिलेगा जिसका उपयोग करके आपको लॉगिन कर लेना है।
- आगे फिर आपको अपना आंगनवाड़ी भर्ती का ऑनलाइन आवेदन फार्म पूरा भर लेना है।
- इसके बाद फिर आपको सभी अहम दस्तावेजों को वेबसाइट पर एक-एक करके अपलोड कर देना है।
- अब आपको अपने आवेदन को जमा करके इसका प्रिंट निकालकर आगे भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए रख लेना है।















