Antyoday Aahaar Yojana Haryana: हरियाणा अंत्योदय आहार योजना की सम्पूर्ण जानकारी यहाँ देखें

Published On: July 23, 2025
Antyoday Aahaar Yojana Haryana

हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा अंत्योदय यानी गरीबों के सबसे निचले स्तर के ऐसे परिवार जो अपने सदस्यों का भरण पोषण करने में असमर्थ है उन सभी के लिए कल्याणकारी पहल करते हुए अंत्योदय आहार योजना को चलाया जा रहा है।

अंत्योदय आहार योजना की तरफ से इन परिवारों के लिए बिल्कुल ही फ्री में खाद्यान्न संबंधी व्यवस्था को सक्रिय करने का संकल्प लिया गया है। इस संकल्प की तहत राज्य में 127 कैंटीन तक चलाए जा रहे हैं जिनमें लोगों के लिए फ्री में ही खाना मिलता है।

हरियाणा राज्य सरकार की तरफ से योजना के तहत यह कैंटीन मुख्य रूप से पिछड़े क्षेत्रों में शुरू किए गए है इसके अलावा उनके लिए झोपड़पत्तियों के इलाकों में भी चालू किया गया है। बताते चलें कि यह कैंटीन ऐसे परिवारों के लिए खाद्यान्न पूर्ति का सबसे अच्छा तथा बेहतर विकल्प है।

अंत्योदय आहार योजना हरियाणा (Antyoday Aahaar Yojana Haryana)

अंत्योदय आहार योजना हरियाणा की तरफ से पहले ऐसा सुनिश्चित किया गया था कि राज्य में केवल 100 कैंटीन ही स्थापित किए जाएंगे परंतु लोगों की आवश्यकता को देखते हुए यह संख्या 127 तक हो चुकी है। राज्य में इस योजना के तहत 52 स्व सहायता समूह जुड़े हुए हैं।

योजना के अंतर्गत शामिल स्व सहायता समूह के द्वारा ऐसे परिवारों के लिए खाद्यान्न पहुंचाने का विशेष कार्य किया जाता है। वर्तमान समय में 488 सदस्यों के माध्यम से इन कैंटिनो का संचालन किया जा रहा है जो हरियाणा राज्य में अब तक का सबसे अच्छा कार्य है।

Antyoday Aahaar Yojana 2025 Overview

विभाग का नामश्रम विभाग
योजना का नामअंत्योदय आहार योजना
राज्य हरियाणा
पात्रताकेवल अंत्योदय राशन कार्ड धारक
उद्देश्यअत्यंत गरीब परिवारों के लिए खाद्यान्न की व्यवस्था करना
लाभकम कीमत पर भोजन की व्यवस्था
लाभार्थीहरियाणा राज्य के पात्र नागरिक
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://saralharyana.gov.in/

अंत्योदय आहार योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for Antyoday Aahaar Yojana Haryana)

अंत्योदय आहार योजना में हरियाणा राज्य सरकार की तरफ से निम्न प्रकार के पात्रता मापदंड सुनिश्चित किए गए हैं:-

  • यह योजना केवल राज्य स्तर तक सीमित जिसका लाभ हरियाणा राज्य के परिवार ही ले सकते हैं।
  • ऐसे परिवार जिनके पास अंत्योदय राशन कार्ड है केवल होने के लिए पात्र किया गया है।
  • परिवार में किसी भी प्रकार की संपत्ति या फिर आय का कोई विकल्प न हो।
  • झोपड़िया में निवास करने वाले तथा फुटपाथ के लोगों के लिए इस योजना में महत्व दिया जा रहा है।

रोजाना 27000 लोगों के लिए भोजन वितरण

हरियाणा राज्य की अंत्योदय आहार योजना के अंतर्गत 127 कैंटिनो के माध्यम से रोजाना राज्य के 27000 लोगों के लिए तक भोजन प्रदान करवाया जाता है। 127 कैंटिनो में से 52 कैंटीन तक बेसिक रूप से हैं अर्थात यहां पर रोजाना खाना पकाया जाता है तथा जरूरतमंद लोगों के लिए परोस कर खाना खिलायाजाता है।

इसके अलावा बाकी बचे हुए 75 कैंटिनो के माध्यम से भोजन की सप्लाई का कार्य किया जाता है जो ऐसे ही जरूरतमंद क्षेत्र के लिए होते हैं। इन परिवारों के लिए खाद्यान्न वितरण हेतु 39 वेन और 9 ई रिक्शा को संचालित किया गया है जो बिना किसी रूकावट के इन तक खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य करते हैं।

अंत्योदय आहार योजना की विशेषताएं

अंत्योदय आहार योजना अपने आप में काफी विशेष है जिसकी विशेषताओं का वर्णन निम्न प्रकार से है:-

  • इस योजना के तहत रोजाना ही लोगों के लिए भोजन वितरण का कार्य किया जा रहा है।
  • भोजन वितरण के साथ ऐसे परिवारों के लिए खाद्यान्न संबंधी सभी प्रकार की पूर्ति अनिवार्य रूप से होती है।
  • ई-श्रम पोर्टल पर भोजन वितरण कैंप का पर्याप्त पता उपलब्ध करवाया गया है।
  • यहां से भोजन कैंपों का पता लगाकर जरूरतमंद व्यक्ति आसानी से उपस्थित हो सकते हैं।
  • योजना को निरंतर रूप से सक्रियता देने के लिए राज्य सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए का बजट रखा गया है।

अत्यंत उदय आहार योजना का उद्देश्य

हरियाणा राज्य के पिछड़े इलाकों में और शहरी निकायों की झोपड़पत्तियों वाले क्षेत्रों में सर्वेक्षण के मुताबिक ऐसा देखा गया है कि कई परिवार ऐसे भी है जिनके पास आय का किसी भी प्रकार का कोई जरिया नहीं है जिसके चलते उनके लिए परिवार के खाद्यान्न तक की व्यवस्था करना काफी दुर्लभ है।

ऐसे ही परिवारों के लिए इस विशेष योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य केवल यही है कि राज्य में कोई भी व्यक्ति अपनी गरीबी स्थिति तथा तंगी के कारण भूखा ना रह सके और उनका परिवार का संचालन निरंतर रूप से हो सके।

FAQs

अंत्योदय आहार योजना कब शुरू हुई है?

हरियाणा राज्य में मुख्यमंत्री जी के द्वारा अंत्योदय आहार योजना की शुरुआत 2018 में की गई है।

अंत्योदय आहार योजना में बेस कैंटीन का क्या काम है?

अंत्योदय आहार योजना में बेस कैंटीन का काम रोजाना भोजन पकाना तथा लोगों के लिए प्रदान करना है।

अंत्योदय योजना में रोजगार किस प्रकार से मिलेगा?

हरियाणा अंत्योदय आहार योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए रोजगार दिया जाएगा जिसके अंतर्गत खाना बनाने में अपना योगदान दे सकती है इसके अलावा पुरुष उम्मीदवार कैंटीन या स्व सहायता समूह में शामिल होकर भोजन वितरण के कार्य से रोजगार ले सकते हैं।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram