केंद्र सरकार के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं में से एक अटल पेंशन योजना भी है। यह पेंशन योजना लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा प्रदान करवाने हेतु चलाई जा रही है जिसका लाभ लोगों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन के तौर पर प्रदान करवाया जाता है।
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए लोगों को अपनी युवावस्था में निवेश करना बहुत ही जरूरी होता है जिसके आधार पर ही उन्हें अपने वृद्धावस्था के समय में विशेष प्रकार की वित्तीय सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
अटल पेंशन योजना को लोगों के द्वारा बुढ़ापे की लाठी का नाम भी दिया जा रहा है क्योंकि इस योजना के अंतर्गत निवेश के तौर पर गारंटी के साथ पेंशन का प्रबंध किया जाता है। अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए लोगों को अपनी पात्रताओं के तौर पर आवेदन करना बहुत जरूरी होता है।
Contents
Atal Pension Yojana
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन के तौर पर व्यक्ति का बैंक में बचत खाता स्थापित किया जाता है जहां पर वह अपनी आय के अनुसार मानसिक या फिर वार्षिक रूप से बचत कर सकता है। इस योजना के अंतर्गत दीर्घकालिक अवधि तक बचत कर पाना अब काफी आसान हो पाया है।
सरकारी स्तर पर देश के सभी राज्यों के लोगों के लिए संचालित अटल पेंशन योजना को काफी सराहना मिल रही है तथा करोड़ की संख्या में इस योजना के अंतर्गत लोग शामिल भी हो चुके हैं। आईए आज हम इस आर्टिकल में अटल पेंशन योजना के बारे में समस्त पहलुओं पर चर्चाएं करते हैं ताकि आप भी इस योजना से पूर्ण रूप से परिचित हो सके।
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता मापदंड
सरकार के द्वारा अटल पेंशन योजना के अंतर्गत निम्न प्रकार के पात्रता मापदंड को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है जिसका पालन करना सभी आवेदकों के लिए बहुत जरूरी होता है:-
- इस योजना के अंतर्गत मूल रूप से भारतीय नागरिक ही हिस्सा ले सकते हैं।
- ऐसे व्यक्ति जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष है उनके लिए अटल पेंशन योजना में पात्र किया गया है।
- इस पेंशन योजना में अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक के लिए निर्धारित है।
- योजना में आवेदन करने वाले नागरिक का पहले से बैंक में खाता स्थापित होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य आवेदक स्वयं आयकर दाता ना हो।
असंगठित क्षेत्र के लिए महत्वता
आपकी जानकारी के लिए बता दे की सरकार के द्वारा अटल पेंशन योजना को मुख्य रूप से देश के ग्रामीण इलाकों और असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए संचालित किया जा रहा है जिसके चलते मुख्य रूप से ऐसे ही व्यक्तियों के लिए अधिक प्राथमिकता दी जातीहै।
हालांकि सरकारी तौर पर इसकी योजना के लाभ को अन्य स्थानों के व्यक्ति भी समान रूप से प्राप्त कर सकते हैं। बताते चलें कि असंगठित क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों के व्यक्तियों के लिए कुछ नियमों में बदलाव हो सकते हैं।
अटल पेंशन योजना की विशेषताएं
अटल पेंशन योजना की प्रमुख विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-
- अटल पेंशन योजना के अंतर्गत निर्धारित आयु के बीच में आवेदक किसी भी समय अपना खाता खुलवा सकते हैं।
- अटल पेंशन योजना में निवेश पर विशेष प्रकार का ब्याज भी प्रदान करवाया जाता है।
- सरकारी नियम अनुसार इस पेंशन योजना का लाभ महिला तथा पुरुष दोनों के लिए ही संदर्भित किया गया है।
- इस पेंशन योजना के तहत नॉमिनी की सुविधा भी दी गई है।
- अगर निवेशक की मृत्यु 60 वर्ष के पहले हो जाती है तो उसके द्वारा निवेश की गई राशि की पेंशन उसकी पत्नी या फिर नॉमिनी वाले सदस्य को दी जाएगी।
अटल पेंशन योजना में कितनी मिलेगी पेंशन
ऐसे व्यक्ति जो अटल पेंशन योजना में जुड़ने जा रहे हैं उनके बीच से ऐसे भी सवाल सामने आ रहे हैं कि अटल पेंशन योजना में निवेश के आधार पर कितनी पेंशन मिलती है तो उनकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी प्रावधान के अनुसार इस योजना के तहत ₹1000 से लेकर ₹5000 तक के बीच में पेंशन प्रदान की जा सकती है।
अटल पेंशन योजना में निवेश लिमिट
सरकारी नियमों के तौर पर अटल पेंशन योजना में निवेश लिमिट को निवेदक के द्वारा चुनी गई पेंशन के आधार पर ही तय किया जाता है अर्थात अगर वह ₹1000 से लेकर ₹5000 तक के बीच में किसी भी प्रकार की राशि का चयन करता है तो उसे उसी हिसाब से मासिक या वार्षिक रूप में निवेश करना आवश्यक होता है।
जो भी व्यक्ति अटल पेंशन योजना की निवेश संबंधी लिमिट की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उन सभी के लिए अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर संपर्क करना चाहिए यहां से उनके लिए सभी प्रकार की जानकारी संतुष्टीजनक रूप से मिल सकती है।
अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- अटल पेंशन योजना में आवेदन करने अर्थात बचत खाता खुलवाने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाएं।
- यहां से निर्धारित कर्मचारियों के माध्यम से योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करें और आगे की प्रक्रिया की ओर बढ़े।
- आगे आपके लिए अटल पेंशन योजना का फॉर्म दिया जाएगा जिसमें अनिवार्य जानकारी को स्पष्ट रूप से भरना होगा।
- फॉर्म भर जाता है तो योजना के अंतर्गत लागू किए गए सभी दस्तावेजों को अटैच करें।
- इसके बाद फॉर्म समेत सभी दस्तावेजों को बैंक शाखा में वेरिफिकेशन के लिए जमा कर दें।
- इस प्रकार से अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।










