Ayushman Bharat Yojana 2025: आयुष्मान भारत योजना 5 लाख रूपए के लिए ऐसे करें आवेदन

Published On: August 15, 2025
Ayushman Bharat Yojana

आमतौर पर गरीब वर्ग के परिवारों के साथ यह समस्या रहती है कि किसी गंभीर रोग का समय पर इलाज नहीं करवा पाते हैं। इसके पीछे कारण होता है कि लोगों के पास पर्याप्त धन नहीं होता जिसके कारण उपचार ढंग से नहीं होता है। इस सबको देखते हुए हमारी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया है।

ऐसे में हम आपको बता दें कि योजना के अंतर्गत गरीब और कमजोर परिवारों को सरकार स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती है। इस तरह से वर्ष 2018 में आरंभ की गई आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के सभी जरूरतमंद लोगों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।

तो ऐसे में अगर आप भी पैसे की तंगी के कारण किसी गंभीर रोग का इलाज ठीक से नहीं करवा पा रहे हैं तो आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहिए। यदि आपको नहीं पता कि आयुष्मान भारत योजना के लिए आपको कैसे आवेदन जमा करना है, तो इसका पूरा तरीका आज आपको हम बताएंगे। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान भारत योजना की सारी विस्तृत जानकारी।

Ayushman Bharat Yojana

आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है। आपको हम बता दें कि यह योजना हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आरंभ की है। इस तरह से हम आपको बता दें कि साल 2018 से ही इस योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में देश के गरीब निवासी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं।

यहां आपको हम बताते चलें कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी बनाए गए परिवार को सरकार से 500000 रूपए का इलाज बिल्कुल फ्री में उपलब्ध कराया जाता है। यह योजना हमारे देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा संचालित की जा रही है और भारत के सभी जरूरतमंद नागरिक इसके लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।

दरअसल हमारी सरकार के द्वारा यह योजना इसलिए आरंभ की गई ताकि गरीब लोगों को समय पर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें। जानकारी के लिए बताते चलें कि आमतौर पर यह देखने को मिलता है कि निर्धन परिवारों को पैसे की तंगी की वजह से स्वास्थ्यवर्धक जीवन जीने का मौका नहीं मिलता है। लेकिन अब सरकार के इस प्रयास के माध्यम से लाखों गरीब लोगों का जीवन और स्वास्थ्य बेहतर बन रहा है।

आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य

आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से सरकार ने अपना यह उद्देश्य बनाया है कि देश के कमजोर और गरीब परिवारों को महंगे उपचार से राहत प्रदान की जाए। इस तरह से स्वास्थ्य पर जो खर्चा होता है इसे सरकार कम करना चाहती है और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में रोग का उपचार प्रदान करना चाहती है। तो सरकार का मुख्य रूप से यही उद्देश्य है कि गरीब लोगों को स्वास्थ्यवर्धक जीवन जीने का मौका मिले।

आयुष्मान भारत योजना के लाभ

अगर आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इसके अंतर्गत कई प्रकार के फायदे मिलते हैं जैसे:-

  • लाभार्थी परिवार को हर साल सरकार 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करती है। ‌
  • योजना के अंतर्गत 55 करोड़ से भी अधिक लोग लाभ ले रहे हैं।
  • जिन देश के निवासियों की उम्र 70 वर्ष या इससे अधिक है इन्हें भी योजना का फायदा मिलता है।
  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जितने भी अस्पताल सूचीबद्ध हैं इन सब में फ्री में इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है फिर वह चाहे सरकारी अस्पताल हो या निजी अस्पताल हो।
  • इस योजना के माध्यम से आपको अस्पताल में इलाज करवाने पर या दाखिल होने पर किसी भी नकद भुगतान को करने की जरूरत नहीं होती है।
  • रोगी की जांच का काम और दवाइयों का सारा खर्च सरकार द्वारा इस योजना के जरिए से उठाया जाता है।
  • बीमार व्यक्ति के अस्पताल में भर्ती होने से तीन दिन पूर्व और छुट्टी मिलने के 15 दिन पश्चात तक सारे खर्चे योजना के द्वारा पूरे किए जाते हैं।

आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आप तभी लाभ ले सकते हैं जब निम्नलिखित सारी पात्रता को पूरा करते होंगे:-

  • देश के ऐसे निवासी जो आर्थिक तौर पर कमजोर हैं और जो कच्चे घरों में रहते हैं वे पात्र माने गए हैं।
  • परिवार में 16 साल से लेकर 59 साल तक की उम्र का कोई भी पुरुष व्यक्ति नहीं होना चाहिए।
  • निर्धन परिवार का नाम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 में अवश्य दर्ज होना चाहिए।
  • ऐसे देश के निवासी जो घरेलू कामगार, सफाई कर्मचारी, निर्माण श्रमिक, रिक्शा चालक, एससी और एसटी से संबंधित हैं इन्हें पात्र माना गया है।
  • योजना का फायदा वे सब परिवार भी ले सकते हैं जिनके घर में कोई विकलांग व्यक्ति है या फिर कोई भी कमाने वाला सदस्य नहीं है।

आयुष्मान भारत योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

आयुष्मान भारत योजना के तहत अगर आप आवेदन देना चाहते हैं और आयुष्मान कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित सारे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-

  • आधार कार्ड
  • परिवार आईडी
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र
  • एससी एसटी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप आयुष्मान भारत योजना हेतु आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को दोहराना होगा:-

  • सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत योजना के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना होगा।
  • यहां पर अब आपको इस पेज पर बेनिफिशियरी वाला ऑप्शन चुनने के बाद अपना मोबाइल दर्ज कर देना है।
  • अब आपको ओटीपी सत्यापन करके लॉगिन कर लेना है फिर इसके बाद आपको आगे की प्रक्रिया की तरफ बढ़ जाना है।
  • आगे आपको योजना, राज्य, जिला और सर्च बाय के विकल्प में आधार संख्या को लिखना है।
  • अब आपको सर्च वाले बटन पर क्लिक करना है और यहां आपके सामने आयुष्मान कार्ड सूची आ जाएगी।
  • इस लिस्ट में आपके परिवार के सारे सदस्यों के नाम दर्ज होंगे आपको जिसका आयुष्मान कार्ड बनवाना है इसके कार्ड की स्थिति को चेक करना है और फिर ई-केवाईसी का बटन दबाना है।
  • तो अब आपको आधार ऑथेंटिकेशन को पूरा कर लेना है और इसके लिए आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल दर्ज करना है।
  • फिर आगे आपको जिस सदस्य का कार्ड बनवाना है इसकी जानकारी को दर्ज करके सबमिट का बटन दबाना है।
  • इस तरह से आयुष्मान कार्ड की केवाईसी पूरी हो जाएगी और आपके आवेदन को यदि स्वीकृति मिल जाती है तो फिर आप अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram