अगर आप आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त में इलाज करवाना चाहते हैं तो ऐसे में आपके पास आयुष्मान कार्ड होना चाहिए। लेकिन हम आपको बता दें कि यह कार्ड हर नागरिक का नहीं बनता बल्कि ऐसे लोगों का बनता है जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
हमारी सरकार के द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना के जरिए से गरीब लोगों को मुफ्त में इलाज उपलब्ध कराया जाता है। इसके कारण अब देश के लाखों करोड़ों लोग फायदा उठा रहे हैं और स्वस्थ जीवन जीने योग्य बन रहे हैं। योजना के तहत निर्धन परिवारों को पांच लाख रुपए का इलाज वार्षिक तौर पर सरकार उपलब्ध कराती है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर अपना और अपने परिवार के सदस्यों का उपचार बिल्कुल फ्री में करवा सकते हैं। तो इसके लिए आपको यदि पूरा तरीका जानना है तो हमारा आज का यह लेख आपको शुरू से लेकर खत्म होने तक पूरा पढ़ना होगा।
Contents
Ayushman Card Online Apply
यदि आप मुफ्त में किसी भी बीमारी का उपचार करवाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहिए। इसके लिए हमारी सरकार ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया रखी है ताकि आप आसानी के साथ अपना आवेदन जमा कर सकें।
अगर आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो ऐसे में आपको बहुत ज्यादा फायदे मिलते हैं। इस तरह से हम आपको बताते हैं की सालाना आपको 5 लाख रुपए का मुफ्त में इलाज सरकार से उपलब्ध कराया जाता है। योजना के अंतर्गत जितने भी सरकारी और निजी अस्पताल पंजीकृत है इन सब में आप मुफ्त में उपचार करवा सकते हैं।
इस प्रकार से चाहे अस्पताल में रोगी को दाखिल करवाना हो या फिर दवाइयों का खर्चा हो सब कुछ योजना के तहत वहन किया जाता है। जब से सरकार ने यह योजना आरंभ की है तब से लाखों गरीब निवासियों का जीवन बेहतर बना है और वे बीमारियों का इलाज आसानी से करवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड योजना के लाभ
यदि आप भारत के रहने वाले एक गरीब नागरिक हैं तो ऐसे में अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो आपको इसके जरिए से अनेकों तरह के फायदे मिलते हैं जैसे :-
- सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को बिल्कुल मुफ्त में 5 लाख रुपए का इलाज उपलब्ध कराया जाता है।
- रोगी के अस्पताल में भर्ती होने, दवाईयों, जांच और इसके साथ ही ऑपरेशन की सुविधा भी मिलती है।
- आयुष्मान कार्ड जिन लोगों के पास होता है इन्हें पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया से अस्पतालों में इलाज उपलब्ध कराया जाता है।
- जितने भी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध हैं इन सब में लाभार्थी मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।
- गरीब लोगों के लिए अब जटिल बीमारियों का इलाज करवाना आसान हो गया है।
आयुष्मान कार्ड योजना के लिए पात्रता
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको जरूरी है कि कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा जो सरकार द्वारा तय की गई हैं:-
- आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु निम्न आय वर्ग परिवार से संबंध रखने वाले लोग आवेदन दे सकते हैं।
- परिवार की वार्षिक कमाई 1 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- जिन परिवारों में 16 साल से लेकर 59 साल तक के बीच का कोई पुरुष सदस्य नहीं है।
- परिवार एक कमरे के कच्ची छत वाले कमजोर घर में रहता हो।
- जो लोग अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंध रखते हैं इन्हें लाभ दिया जाता है।
- ऐसे परिवार जिनके पास नियमित रूप से आय के साधन उपलब्ध नहीं हैं।
आयुष्मान कार्ड योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप आयुष्मान कार्ड को ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको पंजीकरण के समय कुछ अहम दस्तावेज जमा करने होते हैं जैसे:-
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर आदि
आयुष्मान कार्ड योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आप सभी जरूरतमंद नागरिकों को निम्नलिखित चरणों को अपनाना होता है:-
- सबसे पहले आपको आयुष्मान कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
- यहां पर आपको लॉगिन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके फिर ओटीपी का सत्यापन करना है।
- आगे आपके सामने बेनिफिशियरी पोर्टल खुल कर आएगा जिसमें आपको पूछा गया विवरण दर्ज करना है।
- पूछे गए विवरण के तहत आपको योजना का नाम, अपने राज्य का नाम, जिले का नाम और आधार नंबर को लिखना है।
- अब आपको सर्च वाले बटन को दबाना है और यहां अब आपके परिवार के सदस्यों के नाम आपके सामने आएंगे।
- आपको नाम के आगे दिखाई दिए जाने वाले एक्शन वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है।
- यहां पर अब आपको आधार संख्या को दर्ज करके आधार ओटीपी का चयन करके ई-केवाईसी को पूरा करना है।
- आधार सत्यापन के पश्चात आपको फिर अपना फोटो अपलोड करना है और अब जो आवेदन फार्म आएगा आपको इसे भरना है।
- आगे फिर आपको सबमिट वाले बटन को दबा देना है और इस तरह से आप आयुष्मान कार्ड को ऑनलाइन बनवाने के लिए आवेदन दे सकते हैं।










