Bakri Palan Loan Yojana: बकरी पालन लोन योजना के नए फॉर्म भरना शुरू

Published On: August 14, 2025
Bakri Palan Loan Yojana

बकरी पालन लोन योजना एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत जो भी व्यक्ति बकरियों का पालन करते हैं या फिर नए सिरे से इस व्यवसाय को स्थापित करना चाहते हैं उन सभी के लिए उनकी जरूरत के आधार पर सरकार की तरफ से लोन के रूप में लागत प्रदान करवाई जाती है।

इस योजना को देश की विभिन्न बैंक शाखों के द्वारा अलग-अलग स्तर पर संचालित किया जा रहा है। ऐसे व्यक्ति जिनके पास व्यवसाय को शुरू करने के लिए पर्याप्त लागत उपलब्ध नहीं है उन सभी के लिए बकरी पालन लोन योजना काफी कारगर साबित हो रही है।

बकरी पालन से संबंधित व्यवस्था शुरू करने के लिए व्यक्ति अब अपनी जरूरत के हिसाब से लोन लेकर व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और अपने लिए इनकम का भी अच्छा विकल्प सुनिश्चित कर पा रहे हैं। बकरी पालन लोन योजना से आकर्षित होकर लोन लेने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

Bakri Palan Loan Yojana

बकरी पालन लोन योजना ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए काफी अच्छा अवसर लेकर आई है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले ऐसे व्यक्ति जो मजदूरी या फिर कृषि के बल पर ही अपनी आय सुनिश्चित करते हैं उन सभी के लिए अब व्यवसाय के रूप में यह ऑप्शन काफी अच्छा साबित हो सकता है।

वैसे तो बकरी पालन लोन योजना के अंतर्गत सामान्य नियम एवं निर्देशों के आधार पर ही लोन दिया जाता है हालांकि ऐसे व्यक्ति जो अधिक लागत प्राप्त करना चाहते हैं उन सभी के लिए अपने व्यवसाय संबंधित प्रोजेक्ट इत्यादि को भी विशिष्ट रूप से तैयार करना होता है। आईए आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम बकरी पालन लोन योजना की मुख्य जानकारी जानते हैं।

बकरी पालन लोन योजना के लिए पात्रता मापदंड

बकरी पालन लोन योजना के कुछ विशेष पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से हैं:-

  • लोन लेने वाला व्यक्ति मूल रूप से भारतीय नागरिक की ही हो।
  • उसके परिवार की आर्थिक स्थिति मध्यम वर्गीय या फिर सीमांत स्तर की ही होनी चाहिए।
  • आयु सीमा की बात करें तो यह 18 वर्ष से ऊपर की हो तथा वह स्वयं राशन कार्ड धारक हो।
  • वह व्यावसायिक संबंधी अन्य लोन न लिए और ना ही लोन से डिफॉल्ट हो।
  • बैंक शाखों के द्वारा क्रेडिट सिविल चेक किए जाने के बाद ही लोन दिया जाता है जिसके तहत उसकी सिविल अच्छी होना बहुत जरूरी है।

बकरी पालन लोन योजना का उद्देश्य

सरकार के द्वारा बकरी पालन लोन योजना को संचालित किए जाने का उद्देश्य केवल यही है कि ऐसे व्यक्ति जो बकरी पालन के व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं उन सभी के लिए पर्याप्त लागत उपलब्ध करवाई जा सके ताकि वे बिना किसी वित्तीय व्यवधान के व्यावसायिक क्षेत्र में संलग्न हो सके और अच्छी इनकम प्राप्त करके आर्थिक स्थिति में सुधार ला पाए।

बकरी पालन लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

बकरी पालन लोन योजना में आवेदन के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक होते हैं:-

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • लोन प्रोजेक्ट
  • समग्र आईडी
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • हस्ताक्षर इत्यादि।

बकरी पालन लोन योजना में कितना मिलेगा लोन

जैसा कि हमने बताया है कि बकरी पालन लोन योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा आवेदक व्यक्ति की आवश्यकता के आधार पर अलग-अलग प्रकार से लोन प्रदान करवाया जाता है हालांकि इस लोन में बेसिक लिमिट को भी तय किया गया है।

योजना के अंतर्गत तय की गई लिमिट के आधार पर व्यक्ति न्यूनतम ₹50000 तक का लोन तथा अधिकतम 10 लाख रुपए तक के लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा अगर वह 10 लाख रुपए तक के लोन का भुगतान सही समय से कर देता है तो वह 50 लाख के लोन के लिए भी पात्र हो सकता है।

बकरी पालन लोन योजना की विशेषताएं

बकरी पालन लोन योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-

  • यह लोन महिला या पुरुष किसी के नाम पर भी दिया जा सकता है।
  • योजना में लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया भी काफी सरल मोड में ही व्यवस्थित की गई है।
  • आवेदन के बाद बहुत ही कम समय में लोन राशि प्रदान करवा दी जाती है।
  • लोन के भुगतान के लिए किस्तों का प्रबंध भी किया गया है।
  • कुछ मामलों में बकरी पालन लोन योजना के अंतर्गत सब्सिडी मिलती है।

बकरी पालन लोन योजना में ब्याज दर

अगर हम बकरी पालन लोन योजना के अंतर्गत ब्याज दरों की बात करें तो यह भी अलग-अलग बैंक शाखों के द्वारा लोन लिमिट के आधार पर अलग-अलग प्रकार से तय करवाई जाती है। बताते चलें कि वर्तमान में सामान्य तौर पर 7% से लेकर 12% तक वार्षिक रूप से ब्याज दरों को लागू किया गया है।

बकरी पालन लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • लोन लेने के लिए सबसे पहले संबंधित शाखा में जाना होगा।
  • यहां से बकरी पालन लोन योजना के बारे में डिटेल जाननी होगी।
  • इसके बाद निर्देशों के आधार पर लोन का फार्म प्राप्त कर लेना होगा।
  • फार्म में पूरी जानकारी भरते हुए अपने लोन संबंधी प्रोजेक्ट की इनफॉरमेशन देनी होगी।
  • इसके बाद लोन लेने वाले व्यक्ति के डॉक्यूमेंट को फॉर्म के साथ जोड़ें।
  • अब इस शाखा में जमा करते हैं जिसके बाद में इसका वेरिफिकेशन शुरू होगा।
  • फार्म और दस्तावेजों का वेरिफिकेशन पूरे हो जाने के बाद लोन अनुमोदन किया जाएगा।
  • इस प्रकार से आवेदन के आधार पर लोन प्रदान करवा दिया जाएगा।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram