BSF Constable Recruitment 2025: 10वी 12वी पास बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

Published On: August 1, 2025
BSF Constable Recruitment

जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में सीमा सुरक्षा बल विभाग के द्वारा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही अच्छी खुशखबरी दी गई है क्योंकि विभाग ने हाल ही में कांस्टेबल और ट्रेड्समैन जैसे महत्वपूर्ण पदों की रिक्ति की नोटिफिकेशन को आउट कर दिया गया है।

नोटिफिकेशन में स्पष्ट तौर पर 3588 पदों का जिक्र किया गया है जिसमें से महिला तथा पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग संख्या में पद आवंटित है। बताते चलें कि पुरुष उम्मीदवारों के लिए 3406 पर दिए गए हैं इसके अलावा महिला उम्मीदवारों के लिए केवल 182 पदों पर ही नियुक्त किया जाने वाला है।

उम्मीदवारों के लिए यह पद संख्या काफी संतुष्टि जनक है हालांकि लंबे समय के बाद भर्ती जारी होने पर अभ्यर्थियों के द्वारा भर्ती के प्रति काफी उत्साहना देखने को मिलने वाली है जिसके अंतर्गत लाखों की संख्या में उम्मीदवारों के आवेदन एकत्रित किए जा सकते हैं।

बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती (BSF Constable Recruitment)

बीएसएफ कांस्टेबल की भर्ती के लिए पत्र तथा शिक्षक उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को 26 जुलाई 2025 से शुरू कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाने के बाद अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने हेतु केवल एक महीने का समय दिया गया है।

अंतिम तिथि के प्रावधान के अनुसार उम्मीदवार केवल 25 अगस्त 2025 तक ही आवेदन जमा कर पाएंगे इसके बाद आवेदन वाली लिंक को आसक्रिय कर दिया जाएगा। हालांकि उम्मीदवारों के पास आवेदन करने हेतु अभी कई दिनों का समय शेष है।

BSF Constable Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामसीमा सुरक्षा बल (BSF)
भर्ती का नामबीएसएफ कांस्टेबल भर्ती (BSF Constable Recruitment)
योग्यताकक्षा 10वी, 12वी पास
आयु सीमान्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम 25 वर्ष
कुल रिक्तियां3588 पद
आवेदन की प्रारंभिक तिथि26 जुलाई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि25 अगस्त 2025
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rectt.bsf.gov.in/

बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यताएं (Eligibility for BSF Constable Recruitment)

बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए निम्न योग्यताओं का होना जरूरी है:-

  • बीएसएफ की भर्ती में जारी किए गए पदों के लिए कक्षा दसवीं की शैक्षिक योग्यता होना बहुत जरूरी है।
  • कक्षा दसवीं के अलावा कुछ पदों के लिए कक्षा 12 वीं भी आवश्यक होती है।
  • इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेंड में आईटीआई भी होनी चाहिए।
  • अधिक योग्यता संबंधी जानकारी को नोटिफिकेशन से से चेक कर सकते हैं।

बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क (BSF Constable Recruitment Application Fee)

सीमा सुरक्षा बल के तहत जारी की गई कांस्टेबल तथा ट्रेडमैन की भर्ती के पदों के लिए अगर हम आवेदन शुल्क की बात करें तो यह आरक्षित तथा अनारक्षित श्रेणी के लिए अलग-अलग प्रकार से है।

जो उम्मीदवार सामान्य श्रेणी पिछड़ा वर्ग ईडब्ल्यूएस इत्यादि श्रेणियां से आते हैं उन सभी के लिए आवेदनशुल्क के तौर पर ₹100 का भुगतान करना होगा इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा (Age Limit for BSF Constable Recruitment)

बीएसएफ की इस भर्ती में आयु सीमा का विवरण निम्न प्रकार से है:-

  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या उससे ऊपर की हो।
  • इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तक की लागू है।
  • आयु सीमा की गणना 25 अगस्त 2025 के अनुसार की जा रही है।
  • आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में भी विशेष प्रकार की छूट मिलेगी।

बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (BSF Constable Recruitment Selection Process)

बीएसएफ कांस्टेबल समेत ट्रेड्समैन के पदों के लिए चयन प्रक्रिया काफी विशेष तरीके से आयोजित करवाई जाने वाली जिसमें से सबसे महत्वपूर्ण चरण लिखित परीक्षा का होगा। बताते चलें कि अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसमें प्रश्नों को चार खंडों में विभाजित किया जाएगा।

जो उम्मीदवार सभी प्रकार के नियम एवं निर्देशों के आधार पर लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन देते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं उन सभी के दस्तावेज सत्यापित होंगे तथा अन्य आवश्यकता पूरे करवा जाएंगे इसके बाद उनके लिए पद नियुक्त किया जाएगा।

बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for BSF Constable Recruitment)

  • बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां से भर्ती वाले अनुभाग में जारी किया गया नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
  • नोटिफिकेशन में से पूरी जानकारी का अध्ययन करें और आवेदन पर पहुंचे।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरना होगा और डॉक्यूमेंट से अपलोड करने होंगे।
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार से आवेदन कंप्लीट हो जाएगा जिसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

FAQs

बीएसएफ भर्ती में वेतनमान कितना होगा?

बीएसएफ भर्ती में न्यूनतम वेतनमान 21,700 रुपए तथा अधिकतम वेतनमान 69,100 रुपए तक हो सकता है।

बीएसएफ भर्ती की लिखित परीक्षा कब होगी?

बीएसएफ भर्ती के लिखित परीक्षा अनुमानित तौर पर सितंबर में करवाई जा सकती है।

बीएसएफ भर्ती में कितना आरक्षण मिलेगा?

बीएसएफ भर्ती में आरक्षित श्रेणियां के लिए 25 से 30% तक का आरक्षण मिल सकता है।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram