देश भर के लिए बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल की तरफ से जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में कांस्टेबल ट्रेडमेंट पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी किया है। इस भर्ती के अंतर्गत 3500 से अधिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों के लिए आमंत्रित किया जाने वाला है।
जो भी उम्मीदवार बीएसएफ में कार्यरत होने का सपना देख रहे हैं तथा अपनी तैयारी में निरंतर ही अग्रसर है उन सभी के लिए जानकारी होनी चाहिए कि बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को नोटिफिकेशन के साथ ही 24 जुलाई 2025 से शुरू कर दिया गया है।
आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2025 से लगातार अभी तक संचालित है। भर्ती के नोटिफिकेशन में बताया गया है कि उम्मीदवार 1 महीने तक लगातार आवेदन कर सकते हैं जिसके अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 तक बताई जा रही है।
Contents
BSF Constable Recruitment
बीएसएफ की भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल तीन दिनों तक का समय ही बचा है अर्थात जो उम्मीदवार इन दिनों में आवेदन कर लेते हैं केवल वही भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। बता दे की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को आधिकारिक वेबसाइट पर ही पूरा किया जा रहा है।
बीएसएफ की कांस्टेबल ट्रेडमैन की भर्ती में जो 3588 पद रिक्त किए गए हैं उनमें से पुरुष उम्मीदवारों के लिए तथा महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग संख्या मे पद वितरण है। नोटिफिकेशन के तहत 3406 पद पुरुषों के लिए तथा कुल 182 पद महिलाओं के लिए दिए गए हैं।
पद संख्या कम होने के कारण इस भर्ती में प्रतियोगिता स्तर भी काफी अधिक देखने को मिलने वाला है इसके अलावा आरक्षित श्रेणियां के साथ महिलाओं उम्मीदवारों को विशेष प्रकार का आरक्षण भी दिया जाएगा जो उनके लिए सफलता प्राप्त करने का स्वर्णिम अवसर हो सकता है।
बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यताएं
बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए योग्यता निम्न प्रकार से है:-
- बीएसएफ की इस भर्ती में देश के किसी भी राज्य का उम्मीदवार हिस्सा ले सकता है।
- यह भर्ती मुख्य रूप से कक्षा दसवीं पर आधारित है अर्थात शैक्षिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार कक्षा दसवीं में उत्तीर्ण होना चाहिए।
- साथ में ही उसके पास आईटीआई संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा भी होना आवश्यक है।
- इसके अलावा वह शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ हो तथा उसकी मानसिक स्थिति ठीक हो।
- अधिक योग्यता संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़ें।
बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने जा रहे उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें की भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क का जिक्र स्पष्ट तौर पर नहीं किया गया है।
जो उम्मीदवार इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करते हैं उनके लिए आवेदन शुल्क संबंधी जानकारी आवेदन करते समय आधिकारिक वेबसाइट के पेज पर ही चेक कर लेनी होगी जिसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क को भुगतान करना अनिवार्य होगा।
बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा
बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती की आयु सीमा निम्न प्रकार से है:-
- भर्ती में उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा का प्रावधान 18 वर्ष से शुरू किया गया है।
- 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 25 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे।
- आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए छूट भी प्रदान की जाएगी।
- आयु सीमा में छूट का नियम महिला उम्मीदवारों के लिए भी रखा गया है।
- आयु सीमा की गणना संबंधी जानकारी की नोटिफिकेशन से चेक कर ले।
बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया विशेष तरीके से कई चरणों के माध्यम से आयोजित करवाई जाने वाली है। बता दे कि जो भी उम्मीदवार आवेदन करते हैं उनके लिए चयन प्रक्रिया के तौर पर सबसे पहले लिखित परीक्षा में आमंत्रित किया जाएगा।
लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों के शारीरिक दक्षता टेस्ट तथा मानक परीक्षण करवाए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापित होंगे और साथ में ही उनका चिकित्सा परीक्षण भी करवाया जाएगा। निम्न चरणों के मुताबिक सफल उम्मीदवारों के लिए ही पद नियुक्त घोषित किया जाएगा।
बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर नोटिफिकेशन मिलेगा उसमें एंटर करें।
- नोटिफिकेशन में से योग्यता संबंधी तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारी को पढ़ते हुए आवेदन पत्र तक पहुंचना होगा।
- आवेदन पत्र में निर्धारित जानकारी को भरें और साथ में दस्तावेजों को जमा करें।
- अगर कोई आवेदन शुल्क लगता है तो उसे भरना होगा और सबमिट कर देना होगा।
- इस प्रकार से बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती में आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।















