Free Silai Machine Yojana 2025: महिलाओं को मिल रही फ्री सिलाई मशीन, फॉर्म भरना शुरू

Published On: August 17, 2025
Free Silai Machine Yojana

देश के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा काफी लंबे समय से सत्ता का संचालन किया जा रहा है इस दौरान प्रधानमंत्री जी के द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई प्रकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी स्थापित किया है।

अगर हम प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाई जा रही केंद्र स्तर की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं की बात करें तो इनमें पीएम विश्वकर्मा योजना का नाम भी आता है। बताते चलें कि केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना को लोगों के लिए रोजगार संबंधी कार्यों में मदद करने हेतु चलाया गया है।

पीएम विश्वकर्मा योजना एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत सूक्ष्म रोजगार कार्यों में संलग्न तथा पारंपरिक कार्यो से बिछड़ चुके लोगों के लिए उनके कार्य अनुसार सहायता देना है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सिलाई मशीन संबंधी लाभ को भी शामिल किया गया है।

Free Silai Machine Yojana

राष्ट्रीय स्तर पर पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत ऐसे लोगों तथा महिलाओं के लिए सिलाई मशीन प्रदान करवाई जा रही है जो आर्थिक स्थिति से कमजोर हैं तथा दरजी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। सरकार के द्वारा योजना में सिलाई मशीन की स्कीम को सफल बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

जो भी व्यक्ति अपनी पात्रताओं के आधार पर विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना का लाभ लेना चाहते थे उन सभी के लिए सबसे पहले तो विश्वकर्मा योजना से पंजीकृत होना आवश्यक होता है इसके बाद ही वे सिलाई मशीन के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता मापदंड

फ्री सिलाई मशीन योजना में निर्धारित पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से हैं:-

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की नागरिकता भारतीय होना बहुत जरूरी है।
  • ऐसे व्यक्ति जो दरजी वर्ग के हैं तथा उनका पारंपरिक कार्य लाभ से जुड़ा हुआ है वे आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति या फिर महिला की आयु 18 वर्ष से ऊपर की हो चुकी हो।
  • वर्तमान समय में उसके पास आय का कोई भी परमानेंट साधन नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का कोई भी अन्य सदस्य विश्वकर्मा योजना का लाभ न लेता हो।

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए कहाँ करें आवेदन

जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत दिए जा रहे सिलाई मशीन के लाभ को प्राप्त करने के लिए विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की आवश्यकता होती है। यहां पर आवेदन करना बिल्कुल ही फ्री और सरल है।

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है जो निम्न प्रकार से है:-

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • समग्र आईडी
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर इत्यादि।

फ्री सिलाई मशीन योजना की विशेषताएं

  • इस योजना के अंतर्गत सिलाई मशीन के लिए आवेदन से लेकर किसी भी कार्य प्रक्रिया में कोई शुल्क नहीं लगता है।
  • पात्रता और योग्यताओं के तौर पर महिला या पुरुष कोई भी उम्मीदवार योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत प्रत्यक्ष रूप से सिलाई मशीन वितरण भी किया जाता है इसके अलावा सिलाई मशीन खरीदने के लिए वित्तीय सहायता भी दी जाती है।
  • पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत सिलाई मशीन के साथ मान्यताकृत सर्टिफिकेट भी मिलता है।
  • इस योजना में लाभार्थी व्यक्ति के लिए लाभ संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किए जाते हैं।

फ्री सिलाई मशीन योजना प्रशिक्षण की जानकारी

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जो भी व्यक्ति सिलाई मशीन प्राप्त करने के लिए आवेदन करते हैं तथा उनका आवेदन स्वीकृत होता है तो ऐसे में उनके लिए लाभ से पहले 8 से 10 दिनों के निर्धारित प्रशिक्षण में आमंत्रित किया जाएगा जिसमें उनकी उपस्थिति होना बहुत ही जरूरी है।

सरकार के द्वारा पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के लिए लागू किए जाने वाले प्रशिक्षण में जो भी उम्मीदवार आपका नया उपस्थित देते हैं उन सभी के लिए प्रतिदिन के हिसाब से ₹500 तक का वेतनमान भी उपलब्ध करवाया जाता है जो योजना को अधिक आकर्षित बनाता है।

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निम्न चरणों के मुताबिक पूरी करनी होती है:-

  • आवेदन हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अधिकारी वेबसाइट के होम पेज पर आपके लिए आवेदन वाला विकल्प को सामने ही मिल जाएगा उसे सेलेक्ट करें और आगे बढ़े।
  • अब अगली विंडो में रजवाड़ सूची खुलेगी जहां से राज्य सेलेक्ट करते हुए अन्य सभी जानकारी को स्टेप बाय स्टेप सेलेक्ट करते जाना होगा।
  • इसके बाद आगे बढ़े तथा अपने वर्ग इत्यादि का चयन करके फॉर्म तक पहुंचे।
  • विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के फॉर्म में पूरी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद आवश्यकता अनुसार मांगे गए डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • अंत में सभी चरण पूरे हो जाने के बाद सबमिट कर दें और प्रिंट प्राप्त कर ले।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram