ऑनर मैजिक वी फ्लिप 2 मोबाइल फोन को अब जल्द ही चीन में पेश किया जाने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि ऑनर कंपनी की तरफ से यह नया मोबाइल फोन चीन में 28 अगस्त से बिक्री के लिए बाजार में उतारा जाएगा। बताते चलें कि यह फोन स्नैपड्रेगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर पर काम करता है।
इसके अलावा इसमें बहुत सारे एआई फीचर्स दिए गए हैं जिसकी वजह से यह फोन और भी ज्यादा अनोखा और शानदार बनता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा और साथ में शक्तिशाली 5500 एमएएच बैटरी कंपनी ने दी है।
तो यदि आपको ऑनर कंपनी के इस नए फ्लिप फोन के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो हमारा आज का यह पोस्ट आपको अंत तक पढ़ना होगा। इस तरह से इस लेख में हम आपको इस नए मोबाइल फोन की स्क्रीन, प्रोसेसर, कैमरा, कीमत और उपलब्धता जैसी सारी जानकारी प्रदान करेंगे।
Contents
Honor Magic V Flip 2
चीन में हाल ही में एक इवेंट आयोजित करवाया गया था जिसमें ऑनर कंपनी की तरफ से अपना मैजिक वी फ्लिप 2 स्मार्टफोन पेश किया गया है। आप सबको हम जानकारी के लिए बता दें कि यह फोन अब 28 अगस्त से बिक्री के लिए आप सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
ऑनर मैजिक वी फ्लिप 2 मोबाइल की स्क्रीन 6.82 इंच की है और इसके अलावा इसमें 5000 निट्स तक की कंपनी की तरफ से पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा हम आपको बता दें कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुपर डायनेमिक डिस्प्ले है जिसके साथ में एचडी सर्टिफिकेशन जैसे कई प्रकार के फीचर्स भी फोन में दिए गए हैं।
ऑनर मैजिक वी फ्लिप 2 स्मार्टफोन की कर स्क्रीन
ऑनर मैजिक वी फ्लिप 2 मोबाइल की जो स्क्रीन दी गई है इसके बारे में सारी मुख्य जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-
- इस मोबाइल फोन में 4 इंच की 0.1- 120 हर्ट्ज़ एलटीपीओ ओएलईडी बाहरी स्क्रीन की तरफ दी गई है।
- इसका बॉर्डर बहुत ही पतला है और इसमें 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस के अलावा 3840 हर्ट्ज़ हाई फ्रीक्वेंसी का पीडब्ल्यूएम डिमिंग का सपोर्ट भी मौजूद है।
- ऑनर कंपनी ने सुरक्षा के लिए इसमें साउंड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
- मैजिक वी फ्लिप 2 स्मार्टफोन में कई तरह के इंटरएक्टिव फीचर्स भी शामिल किए गए हैं जैसे कि पर्सनलाइज्ड थीम्स और एनिमेटेड पेट्स जो यूजर के टच और एयर जेस्चर्स पर रिएक्ट करते हैं।
- एआई के मामले में भी यह नया फोन बेहद शक्तिशाली है। इसमें वन क्लिक स्मार्ट रिप्लाई, एआई इंटरप्रेटर, और मैजिक कैप्सूल जैसी आधुनिक विशेषताएं दी गई है जिसकी वजह से यूजर को काफी आसान और बेहतर अनुभव मिलता है।
ऑनर मैजिक वी फ्लिप 2 स्मार्टफोन का प्रोसेसर
मैजिक वी फ्लिप 2 मोबाइल में ऑनर कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही हम आपको बता दें कि इसकी रैम 16GB तक है। जबकि इसका इंटरनल स्टोरेज 1 टीबी तक है। इसके अलावा आप सभी ग्राहकों को हम बता दें कि यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 पर आधारित है और यह मैजिक ओएस 9.0.1 पर चलता है।
ऑनर मैजिक वी फ्लिप 2 मोबाइल कैमरा
कंपनी ने अपने मैजिक वी फ्लिप 2 मोबाइल में 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा रखा है। यह कैमरा ईआईएस और ओआईएस को सपोर्ट करता है। इसके अलावा हम आपको बता दें कि इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी है और फ्रंट कैमरा 50 मेगा पिक्सल का है।
ऑनर मैजिक वी फ्लिप 2 स्मार्टफोन में कंपनी ने एआई सुपर जूम का विकल्प भी दिया है। इसके साथ में इसमें और भी बहुत सारे शानदार फीचर्स आपको देखने को मिलेंगे जैसे कि 30× टेलीफोटो शूटिंग, एआई कट आउट, एआई पासर्स-बाय इरेज़र, एआई अपस्केल इत्यादि।
ऑनर मैजिक वी फ्लिप 2 मोबाइल डिजाइन
इस मोबाइल फोन के डिजाइन को ऑनर कंपनी ने बेहद शानदार रखा है। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए कंपनी के द्वारा फैशन डिजाइनर जिमी चू यांग कीट ओबे के साथ कोलैबोरेशन किया हुआ है। इस तरह से हम आपको बता दें कि ऑनर मैजिक वी फ्लिप 2 में क्रिस्टल लुक के अलावा दूसरे और भी रंग उपलब्ध हैं जैसे कि बैंगनी, सफेद, ग्रे आदि।
इसके साथ ही हम आपको बता दें कि इसको अधिक मजबूत और टिकाऊ वाला बनाने के लिए कंपनी के द्वारा 50 यूएम यूटीजी कोटिंग की गई है। ऑनर कंपनी ने अपने इस नए मोबाइल फोन को ऐसे डिजाइन किया है कि यह पानी और धूल में भी टिका रह सकता है।
इसमें सिलिकॉन कार्बन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो 5500 एमएएच क्षमता वाली है। इसके अलावा मैजिक वी फ्लिप 2 में 80 वॉट तेज गति वाला चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और इसके अलावा इसमें 50 वॉट का वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
ऑनर मैजिक वी फ्लिप 2 मोबाइल का मूल्य और उपलब्धता
ऑनर कंपनी के इस नए मैजिक वी फ्लिप 2 स्मार्टफोन को खरीदने के लिए अब ग्राहक अपना आर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपको बता दें कि चीन में अब यह मोबाइल 28 अगस्त वाले दिन से बिक्री के लिए बाजार में लाया जाएगा।
इस तरह से हम आपको बता दें कि इस मोबाइल फोन की कीमत कुछ इस प्रकार से है:-
- 12 जीबी और 256 जीबी वाले इस मोबाइल फोन की कीमत 66860 रूपए है।
- इस तरह से 12 जीबी और 512 जीबी वाले ऑनर मैजिक वी फ्लिप 2 मोबाइल की कीमत 72930 रूपए है।
- 12 जीबी और 1 टीबी वाले मैजिक वी फ्लिप 2 का मूल्य 79005 रूपए है।
- 16GB और 1 टीबी क्षमता वाले इस प्रीमियम मोबाइल की कीमत 91160 रूपए है।















