हमारी केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकारों के साथ मिलकर अपने देश के किसानों के लिए बहुत सारी लाभकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। ऐसे में हम आपको बता दें कि कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के अंतर्गत किसानों को कृषि यंत्रों की खरीदारी करने हेतु सरकार से अनुदान मिलता है।
यहां आपको हम यह भी बता दें कि इस योजना को देश के सभी राज्यों में लागू किया गया है और संबंधित कृषि विभाग के द्वारा किसानों को फायदा दिया जा रहा है। ऐसे में हम आपको बताते चलें कि सरकार के द्वारा कृषि यंत्र खरीदने पर किसानों को 60% तक की सब्सिडी मिल सकती है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के बारे में जानकारी देने वाले हैं। ऐसे में अगर आप एक किसान हैं और आप इस योजना से जुड़ी हुई जानकारी जानना चाहते हैं तो आपके लिए हमारा यह लेख कारगर हो सकता है। तो चलिए आपको हम बताते हैं कि कृषि यंत्र सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता शर्तें, उद्देश्य आदि क्या रखे गए हैं।
Contents
Krishi Yantra Subsidy Yojana
देश की केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों के साथ कृषि यंत्र सब्सिडी योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से सरकार चाहती है कि किसान जब कृषि यंत्रों की खरीदारी करें तो इस पर इन्हें सब्सिडी का लाभ दिया जाए। दरअसल ऐसा करके सरकार चाहती है कि किसानों पर अत्यधिक वित्तीय बोझ ना पड़े।
तो हम आपको यहां बता दें कि इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र खरीदने के लिए सरकार से सब्सिडी मिलती है। फिर आप चाहे देश के किसी भी राज्य के निवासी हों आप इस योजना से लाभ ले सकते हैं। इस तरह से हम आपको यहां पर यह भी जानकारी बता दें कि जो सामान्य श्रेणी के किसान हैं इन सबको 40 प्रतिशत से 50% तक का अनुदान दिया जाता है।
जबकि ऐसे किसान जो गरीब हैं और छोटे एवं सीमांत हैं इन सबको कृषि यंत्र योजना के तहत 50% से 60% तक का अनुदान प्रदान किया जाता है। इसके अलावा हम आपको यह भी बताते चलें कि हमारे देश में बहुत सारे राज्य हैं तो योजना के अंतर्गत सब्सिडी की यह राशि थोड़ी बहुत अलग हो सकती है।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का उद्देश्य
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद देश के सारे किसानों को वित्तीय मदद करना है जिससे कि वे अपनी खेती के लिए आधुनिक कृषि यंत्र खरीद सकें। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस योजना के द्वारा सरकार छोटे किसानों को और गरीब किसानों को सब्सिडी का लाभ देती है।
ऐसा करके सरकार जरूरतमंद किसानों को आधुनिक प्रकार से खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। तो इस प्रकार से सरकार यही चाहती है कि जो गरीब किसान हैं इनकी भी कमाई में बढ़ोतरी हो सके और वे अपने जीवन में वित्तीय तौर पर सक्षम बन सकें। इसलिए सरकार के द्वारा कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का फायदा किसानों को दिया जा रहा है।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए पात्रता मापदंड
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के अंतर्गत यदि आपको लाभ लेना है तो आपको निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करना पड़ेगा –
- कृषि यंत्र सब्सिडी योजना से लाभान्वित होने के लिए जरूरी है कि आवेदक भारतीय निवासी हो।
- व्यक्ति के पास किसान प्रमाण पत्र अनिवार्य तौर पर होना चाहिए।
- किसान ने किसी भी 4 पहिए वाले वाहन हेतु या फिर किसी दूसरी कृषि मशीनरी के लिए 3 सालों में अनुदान ना लिया हो।
- यह भी जरूरी है कि किसान के पास कृषि करने योग्य खुद की जमीन हो।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप एक किसान है और भारत के किसी राज्य के निवासी हैं तो ऐसे में आप कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए अपना आवेदन निम्नलिखित दस्तावेजों के माध्यम से दे सकते हैं:-
- आधार कार्ड
- किसान प्रमाण पत्र
- कृषि की जमीन के दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- यदि किसान आरक्षित श्रेणी से संबंध रखता है तो इसका प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट आकार फोटो
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर आदि
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
सरकार की कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए आपको निम्नलिखित तरीके से अपना आवेदन देना होगा:-
- सर्वप्रथम आप कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के आवेदन के लिए अपने राज्य के कृषि विभाग की वेबसाइट पर चले जाएं।
- यहां पर अब आपको मुख्य पृष्ठ पर कृषि अनुदान योजना वाला एक विकल्प मिलेगा आप इसके ऊपर क्लिक कर दें।
- फिर एक नया पृष्ठ आपके सामने आएगा जहां आप पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर लें।
- पंजीकरण पूरा करने के बाद फिर आप अपने सभी अहम दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड कर दें।
- अब आप अपना आवेदन पत्र एक बार चेक कर लें और यदि कोई त्रुटि है तो इसमें सुधार करके जमा कर दें।
- फिर कृषि विभाग के द्वारा भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया को संपन्न किया जाएगा।
- यदि आपका भौतिक सत्यापन ठीक प्रकार से संपन्न हो जाता है तो फिर आपको कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की राशि मिल जाएगी।










