मध्य प्रदेश राज्य में संचालित लाडली बहना योजना के तहत करोड़ों महिलाओं के लिए हर महीने वित्तीय राशि का लाभ दिया जा रहा है। वित्तीय सहायता के साथ मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं से वादा किया गया था कि उनके लिए आवास की सुविधा भी प्रदान करवाई जाएगी।
हालांकि लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत केवल उन्हीं महिलाओं के लिए आवास दिया जाएगा जिनके परिवार में ना तो पीएम आवास योजना का लाभ मिला है और ना ही उनके लिए अभी तक निवास हेतु पक्के मकान की व्यवस्था हो पाई है।
लाडली बहना योजना के आवेदन के चरणों के अंतर्गत आवास हेतु भी भारी संख्या महिलाओं ने आवेदन किए है। लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन लिए जाने के बाद मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार की पुष्टिकृत प्रतिक्रिया नहीं दिखाई गई है।
Contents
Ladli Behna Awas Yojana List
मध्य प्रदेश राज्य में लाडली बहना आवास योजना की आवेदन लिए जाने के बाद संशोधित रूप से बेनिफिशियरी लिस्ट को तैयार करवाया गया है जिसके अंतर्गत ऐसी महिलाओं के नाम को सेलेक्ट किया गया है जो आवास की सुविधा प्राप्त करने के लिए पूर्ण रूप से पात्र हैं।
राज्य में अभी तक आवास की सुविधा प्रदान करवाएं जाने के लिए कोई कार्य प्रक्रिया तो शुरू नहीं करवाई गई है हालांकि आवास योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को अपनी संतुष्टि हेतु बेनिफिशियरी लिस्ट में अपने नाम की स्थिति को अनिवार्य रूप से जान लेना चाहिए।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट की विशेषताएं
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट की विशेषताएं निम्न प्रकार से है:-
- लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट महिलाओं के आवेदन के बाद ही संशोधित रूप से जारी की गई है।
- बेनिफिशियरी लिस्ट को महिलाओं की सुविधा के लिए कई भागों में अलग-अलग प्रकार से जारी किया गया है।
- यह बेनिफिशियरी लिस्ट ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से जारी हुई है।
- महिलाएं बेनिफिशियरी लिस्ट को अपनी ग्राम पंचायतवार बहुत ही आसानी के साथ चेक कर सकती हैं।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में उपलब्ध विवरण
महिलाओं के लिए उनके आवेदन की स्थिति की जानकारी दें हेतु जो बेनिफिशियरी लिस्ट संशोधित की गई है उनमें महिलाओं का कुछ खास विवरण उपलब्ध करवाया गया है। बताते चले कि इस लिस्ट में महिलाओं के नाम तथा उनके पंजीकरण क्रमांक स्पष्ट रूप से देखने को मिलेंगे।
इस जानकारी के तौर पर महिलाएं बिना किसी दुविधा के अपनी स्थिति चेक कर सकेंगे और यह पता लगा सकेंगे उनके लिए आवास के लाभ हेतु पात्र किया गया है या नहीं।
लाडली बहन आवास योजना की जानकारी
लाडली बहना आवास योजना से संबंधित प्रमुख डिटेल निम्न प्रकार से है:-
- लाडली बहना आवास योजना के तहत केवल मध्य प्रदेश राज्य की बेघर और गरीब महिलाओं के लिए पक्का मकान दिया जाने वाला है।
- लाडली बहना आवास योजना की आवेदन प्रक्रिया के तहत करोड़ों महिलाओं ने लाभ लेने के उद्देश्य से आवेदन किए है।
- योजना की संशोधित बेनिफिशियरी लिस्ट में आवास के लाभ हेतु केवल 5 लाख महिलाओं के लिए ही सेलेक्ट किया गया है।
- राज्य स्तर की इस आवास योजना में महिलाओं के लिए मकान निर्माण हेतु 1 लाख ₹40000 तक की राशि दी जाएगी।
लाडली बहना आवास योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा महिलाओं के लिए आश्वासन के तौर पर जो लाडली बहना आवास योजना की घोषणा की गई थी उसकी प्रमुख उद्देश्य केवल ही है कि ऐसी महिलाएं जिनके पास निवास हेतु पर्याप्त सुविधा नहीं है उन सभी के लिए पक्का मकान दिया जा सके।
इसके अलावा मध्य प्रदेश में निवासरत गरीब परिवार अपने जीवन में कुछ बेहतर बदलाव ला सके। लाडली बहना आवास योजना मध्य प्रदेश राज्य के आर्थिक विकास में तथा श्रमिक परिवारों की उन्नति में काफी अहम भूमिका निभाने वाली है।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें?
लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट सरल तरीके से चेक करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:-
- सबसे पहले लाडली बहना योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आईडी में पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
- अब आगे पहुंचते हुए लिस्ट वाली लिंक को सर्च करें तथा उस पर क्लिक करें।
- अब अगली ऑनलाइन विंडो खुलेगी जहां से अपनी पूरी जानकारी को सेलेक्ट करना होगा।
- अब कैप्चा कोड भरते हुए सर्च वाले टैब पर क्लिक कर दें।
- सर्च करते ही ऑनलाइन लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी जहां से महिलाएं अपने नाम चेक कर सकती है।










