Lakhpati Didi Yojana 2025: 5 लाख रूपए के लोन के लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरू

Published On: August 22, 2025
Lakhpati Didi Yojana

केंद्र सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली बेरोजगार महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम लखपति दीदी योजना है। बताते चले कि लखपति दीदी योजना की घोषणा स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा करवाई गई है।

इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों तथा अन्य महिलाओं के लिए से रोजगार में बढ़ावा देने हेतु कई प्रकार के स्किल संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करवाएं जाएंगे और साथ में ही उनके लिए हर प्रकार की सहायता आवश्यकता अनुसार दी जाएगी।

लखपति दीदी योजना से जुड़ने के लिए महिलाओं को अपनी योग्यताओं तथा पात्रता मापदंडों के आधार पर आवेदन करना बहुत जरूरी होता है। ऐसी महिलाएं जिनके लिए लखपति दीदी योजना के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है उनको इस आर्टिकल की जानकारी को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।

Lakhpati Didi Yojana

बताते चलें कि सरकार की द्वारा लखपति दीदी योजना का आधिकारिक पोर्टल भी तैयार किया गया है जहां पर लखपति दीदी योजना की सभी प्रकार की महत्वपूर्ण डिटेल और साथ में आवेदन संबंधी प्रक्रिया को व्यवस्थित किया गया है। इस योजना में आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।

लखपति दीदी योजना से देश की लाखों महिलाओं के लिए जोड़ा जा रहा है ताकि महिलाओं की स्थिति में पहले की तुलना में अग्रसर विकास किए जा सके। महिलाओं के बीच में लखपति दीदी योजना काफी सराहनीय हो रही है और अधिकांश संख्या में महिलाएं योजना से आकर्षित भी हो रही है।

लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता मापदंड

लखपति दीदी योजना के कुछ विशेष पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से हैं:-

  • देश की मूल निवासी महिलाएं ही लखपति महिला योजना में शामिल होने के लिए पात्र है।
  • महिला किसी भी स्व सहायता समूह की सदस्य होना बहुत जरूरी है।
  • उसके परिवार की वार्षिक आय ₹100000 रुपए तक ही सीमित चाहिए।
  • महिला की स्वयं की औसत आय 10000 रुपए तक मासिक रूप से हो।
  • महिला को स्थाई जीविका के तरीके अपनाना चाहिए जैसे कृषि गैर कृषि तथा सेवा क्षेत्र में।

लखपति दीदी योजना में प्रशिक्षण

सरकार के द्वारा जो भी महिलाएं लखपति दीदी योजना के अंतर्गत आवेदन के तौर पर शामिल होती है उन सभी महिलाओं के लिए उनकी योग्यताओं के आधार पर विभिन्न प्रकार के तकनीकी तथा गैर तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षण भी प्रदान करवाएं जाते हैं।

बताते चलें की योजना के अंतर्गत प्रदान करवाए जाने वाले प्रशिक्षण की अवधि महिला के द्वारा सेलेक्ट किए गए स्किल के आधार पर अलग-अलग प्रकार से हो सकती है। इन प्रशिक्षकों में महिलाओं के लिए उनकी योग्यता के आधार पर अधिक कौशलता प्रदान करवाई जाती है और उन्हें स्वयं रोजगार हेतु सक्षम बनाया जाता है।

लखपति दीदी योजना की विशेषताएं

लखपति दीदी योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-

  • इस योजना के अंतर्गत केवल पिछड़े इलाकों और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए जागरूक किया जाता है।
  • महिलाओं के लिए योजना में निवेश संबंधी विकल्प भी प्रदान किए गए हैं।
  • सरकार के द्वारा योजना में बिल्कुल ही फ्री प्रशिक्षण प्रदान करवाएं जाते हैं।
  • यह योजना महिलाओं के लिए रोजगार के साथ उनके परिवारों को सशक्ता और समूहों को उन्नति प्रदान करने में भी मदद देती है।
  • इस योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय सहयोग को भी बढ़ावा दिया जाता है।

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत लोन

प्रशिक्षण और स्वयं रोजगारों को बढ़ावा देने के साथ लखपति दीदी योजना महिलाओं को व्यवसायिक संबंधी क्षेत्र में विशेष प्रकार का आकर्षक लोन भी प्रदान करती है जिसकी लिमिट न्यूनतम रूप से एक लाख तथा अधिकतम 5 लाख रुपए तक की सुनिश्चित की गई है।

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत प्रत्याशिक्षित महिलाएं अपनी आवश्यकता अनुसार इस लिमिट के आधार पर बहुत ही आसानी के साथ किसी भी बैंक से लोन प्राप्त कर सकती है। लोन की सबसे खास बात तो यह है कि सरकार की तरफ से महिलाओं से किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जाता है।

लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

लखपति दीदी योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है:-

  • लखपति दीदी योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र में जाएं।
  • आंगनबाड़ी केंद्र में योजनाएं संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करनी होगी।
  • आवेदन करने से पहले किसी भी स्व सहायता समूह का सदस्य बनना बहुत जरूरी होगा।
  • अगर पहले से ही सदस्यता प्राप्त है तो निर्देशों के तौर पर आवेदन प्राप्त करते हुए उसे भरे।
  • फॉर्म भर जाने के बाद डॉक्यूमेंट और फॉर्म को विभाग में जमा करते हैं इस प्रकार से आवेदन पूरा हो जाएगा।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram