LPG Cylinder Price Cut: सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, सभी राज्यों के नए रेट जारी

Published On: August 3, 2025
LPG Cylinder Price Cut

पिछले कई महीनो से भारतीय तेल कंपनियों के द्वारा एलपीजी के दाम में कटौती की जा रही है। इस प्रकार लगातार अब पांचवें महीने में भी एलपीजी गैस के दाम घटे हैं। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि आज 1 अगस्त को जो 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर होता है इसका मूल्य कम किया गया है।

तो जानकारी दे दें कि इस कीमत में 33 रुपए 50 पैसे से लेकर 34 रूपए 50 पैसे तक की कमी की गई है। इस प्रकार से जो एलपीजी वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के ग्राहक हैं इन सबको काफी ज्यादा राहत प्राप्त हुई है। लेकिन हम आपको बता दें कि रसोई गैस के सिलेंडर में किसी भी प्रकार की कमी देखने को नहीं मिली है।

तो अगर आपको जानना है कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली से पटना तक क्या चल रही है तो हमारा आज का यह पोस्ट आपको पूरा पढ़ना चाहिए। चलिए आज इस लेख में हम आपको एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्य से संबंधित सारी जानकारी देने वाले हैं इसलिए यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना चाहिए।

LPG Cylinder Price Cut

अगस्त के महीने के शुरू होते ही एक बार फिर से ही एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कमी देखने को मिल रही है। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय तेल कंपनियों के द्वारा लगातार 5 महीनों से एलपीजी गैस सिलेंडर का मूल्य कम किया जा रहा है।

यहां जानकारी के लिए बताते चलें कि आज 1 अगस्त को एलपीजी वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का जो मूल्य है इसको अधिकतम 34.5 रुपए तक कम किया गया है। इस प्रकार से हम आपको यह भी बताते चलें कि एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में सबसे ज्यादा कटौती चेन्नई और कोलकाता में की गई है।

19 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर का मूल्य

भारतीय तेल कंपनियों की जो आधिकारिक वेबसाइटें हैं इनके मुताबिक हमारे देश के बड़े-बड़े महानगरों में कमर्शियल 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत को अब कम कर दिया गया है। जानकारी के लिए बताते चलें कि चेन्नई में यह कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 18 सौ रुपए से कम हो गया है।

जबकि देश की राजधानी दिल्ली में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में कमी देखने को मिली है। इसकी कीमत अब 1650 रुपए से कम देखने को मिल रही है। यहां आपको हम बताते चलें कि मुंबई में भी अब गैस सिलेंडर का दाम कम हुआ है और अब इसका मूल्य प्रति सिलेंडर 1600 रूपए से कम हो गया है‌।

दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत

हमारे देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का मूल्य कम किया गया है। इस तरह से हम आपको यहां बता दें कि यहां पर अब 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर आप सभी ग्राहकों के लिए 1 अगस्त से 33.5 रुपए कम होने के बाद 1631.5 रुपए हो गया है। जबकि अब से पहले दिल्ली में यह सिलेंडर 1665 रुपए तक मिल रहा था।

कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस का मूल्य

अगर हम बात करें कि अगस्त के महीने में कोलकाता में एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्य में क्या बदलाव हुआ है, तो यहां पर अब वाणिज्यिक गैस सिलेंडर 34 रूपए 50 पैसे कम हुआ है। ‌इस तरह से अब यहां पर आपको 1734.5 रुपए एक एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे‌ आपको हम यहां यह भी बताते चलें कि पिछले माह इसका मूल्य 1769 रुपए तक था।

एलपीजी गैस का मूल्य मुंबई में

अगस्त की 1 तारीख वाले दिन एलपीजी गैस का मूल्य मुंबई जैसे शहर में भी कम हुआ है। आपको यहां हम जानकारी के लिए बता दें कि इस महानगर में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 34 रूपए तक कम हुई है। तो यह सिलेंडर अब मुंबई में 1582.5 तक हो गया है और अगर हम पिछले महीने यानी जुलाई की बात करें तो तब इसकी कीमत 1616.5 रुपए तक थी।

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत चेन्नई में

एलपीजी गैस सिलेंडर का मूल्य चेन्नई में भी कम देखने को मिल रहा है आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर का भाव 34 रुपए 50 पैसे तक कम हुआ है। अब चेन्नई में एक वाणिज्यिक गैस सिलेंडर 1789 रुपए हो गया है। जबकि अगर हम जुलाई माह की बात करें तो तब इसकी कीमत 1823.5 रुपए तक था।

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का मूल्य अगस्त में

सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 8 अप्रैल 2025 को तेल कंपनियों की तरफ से 50 रूपए तक बढ़ाई गई थी। जानकारी के लिए बता दें कि तब से अब तक रसोई गैस सिलेंडर के मूल्य को ना घटाया गया है और ना ही बढ़ाया गया है। इस प्रकार से हम आपको बताते चलें कि इसका मूल्य देश के सभी महानगरों में अप्रैल से एक जैसा बना हुआ है जैसे –

  • दिल्ली 853 रूपए
  • कोलकाता 879 रुपए
  • मुंबई 852.50 रुपए
  • चेन्नई 862.50 रुपए

कैसे घटती और बढ़ती है एलपीजी गैस की कीमतें

यदि आपको नहीं पता तो हम आपको बता दें कि एलपीजी गैस सिलेंडर का जो मूल्य होता है वह निम्नलिखित वजह से घटता और बढ़ता है:-

  • एलपीजी का अंतर्राष्ट्रीय मूल्य
  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब कच्चे तेल के मूल्य में उतार-चढ़ाव होता है
  • जब डॉलर के मुकाबले में हमारे देश के रुपए के मूल्य में उतार-चढ़ाव होता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क और विपणन लागत
  • बंदरगाह शुल्क और डीलर कमीशन

एलपीजी गैस का अधिकतर इस्तेमाल

आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि हमारे देश में जो एलपीजी की सारी खपत है इसका तकरीबन 90% का उपयोग घरेलू रसोई के लिए किया जाता है। इस प्रकार से हम आपको बताते चलें कि बाकी जो 10% है इसका इस्तेमाल औद्योगिक, मोटर वाहन क्षेत्र और इसके अलावा वाणिज्यिक क्षेत्रों में होता है। इस तरह से हम आपको बता दें कि हमारे देश में घरेलू गैस सिलेंडर की जो कीमत है वह ज्यादातर स्थिर ही रहती है। लेकिन वाणिज्यिक सिलेंडर का मूल्य नियमित रूप से घटता और बढ़ता रहता है।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram