मध्य प्रदेश राज्य में हाल ही में पिछले महीने के अंतर्गत आंगनबाड़ी विभाग के द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण भर्ती की आधिकारिक सूचना को जारी किया गया था जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता तथा सहायका पदों की भर्ती करवाई जाने वाली है।
बताते चलें कि इस भर्ती के अंतर्गत 19000 से अधिक पदों को रिक्त किया गया है जिसकी आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2025 से लेकर 4 जुलाई 2025 तक पूरी भी करवा ली गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब भर्ती के अगले चरण हेतु विभाग के द्वारा तैयारी की जा रही है।
आंगनबाड़ी भर्ती के अगले चरण के अंतर्गत अब महिलाओं की योग्यता के आधार पर मेरिट को तैयार करवाया जाने वाला है। ऐसी महिलाएं जो आंगनबाड़ी भर्ती की मेरिट लिस्ट में शामिल होती है केवल उनकी महिलाओं के लिए ही आंगनबाड़ी के रिक्त पदों हेतु चयनित माना जाएगा।
Contents
MP Anganwadi Merit List
मध्य प्रदेश राज्य में आंगनबाड़ी भर्ती के पदों की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब विभाग के द्वारा मेरिट लिस्ट जारी होने की तैयारी लगी है। सोशल मीडिया पर ऐसी अपडेट सामने आई है कि अब राज्य में महिलाओं के लिए चयनित पदों की मेरिट लिस्ट जल्द ही सामने आ सकती है।
ऐसी महिलाए जिन्होंने आंगनबाड़ी भर्ती में कार्यरत होने के उद्देश्य से आवेदन किए हैं उन महिलाओं के बीच मेरिट लिस्ट का इंतजार काफी उत्साह पूर्वक है। बता दें की मेरिट जारी होने से पहले महिलाओं की सुविधा के लिए आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।
एमपी आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट की विशेषताएं
एमपी आंगनवाड़ी की मेरिट लिस्ट की विशेषताएं निम्न प्रकार से है:-
- एमपी आंगनवाड़ी की मेरिट लिस्ट सभी पदों के लिए कई भागों में जारी होगी।
- आंगनबाड़ी की पहली तथा दूसरी मेरिट लिस्ट में उत्कृष्ट योग्यता वाली महिलाओं के लिए ही चयनित किया जाएगा।
- मेरिट लिस्ट में महिलाओं के चयन हेतु कट ऑफ अंको का निर्धारण विशेष रूप से किया जाने वाला है।
- महिलाओं की सुविधा के लिए यह मेरिट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी होगी।
- सभी पदों के लिए योग्य महिलाओं के चयन हेतु लगभग चार से पांच मेरिट लिस्ट तक जारी करवाई जा सकती है।
एमपी आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट कहाँ देखें
जैसा कि हमने बताया है कि आंगनबाड़ी भर्ती के पदों की मेरिट लिस्ट को ऑनलाइन माध्यम से जारी करवाया जाने वाला है जो महिला तथा बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देखने को मिलेगी साथ ही में आंगनवाड़ी विभाग के पोर्टल पर भी यह मेरिट शो होगी।
ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर महिलाएं अपने क्षेत्र की मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख सकती है। ऑनलाइन मेरिट लिस्ट जारी होने से अब महिलाओं के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे बल्कि वह घर बैठे ही लिस्ट का मुआयना कर सकती हैं।
आंगनबाड़ी मेरिट का कट ऑफ
आंगनबाड़ी के पदों के लिए जारी की जाने वाली पहली मेरिट लिस्ट का कट ऑफ इस प्रकार से अनुमानित तौर पर हो सकता है:-
- सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए 90 से 95 अंकों तक का कट ऑफ देखने को मिलेगा।
- ओबीसी की महिलाओं के लिए कट ऑफ का स्तर 85 से 90 अंकों के बीच में हो सकता है।
- इसके अलावा अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए यह कट ऑफ 80 से 85 के बीच में होगा।
- अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में आने वाली महिलाओं के लिए कट ऑफ 75 से 80 के बीच में होने की संभावना है।
आंगनबाड़ी मेरिट लिस्ट कब होगी जारी
आधिकारिक तौर पर आंगनबाड़ी भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी करवाई जाने के लिए किसी भी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है हालांकि प्राप्त गुप्त सूत्रों के माध्यम से ऐसा पता चला है कि यह मेरिट लिस्ट अगस्त महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी हो सकती है।
एमपी आंगनवाड़ी मेरिट कैसे चेक करें?
- एमपी आंगनवाड़ी भर्ती की मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट लिंक में से जारी हुई मेरिट लिस्ट की लिंक को खोज लेना होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते हुए अगली ऑनलाइन विंडो पर जाएं।
- यहां से मांगी गई अनिवार्य जानकारी को सेलेक्ट कर लेना होगा।
- अब कैप्चा कोड भरने को कहा जाएगा जिसे पूरा करें और सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार से ऑनलाइन लिस्ट सामने आ जाएगी जिसमें से अपने नाम चेक कर सकते हैं।















