Mukhya Mantri Medhvi Vidyarthi Yojana: मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें

Published On: July 30, 2025
Mukhya Mantri Medhvi Vidyarthi Yojana

मध्य प्रदेश राज्य में शैक्षिक स्तर को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री जी के आरक्षण में कई प्रकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को निरंतर रूप से संचालित किया जा रहा है। यह योजनाएं अभ्यर्थियों के लिए पढ़ाई में मदद प्रदान करने हेतु काफी कारगर साबित हुई है।

शैक्षिक स्तर में चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री मेधावी योजना भी है इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों के ऐसे अभ्यर्थी जो कक्षा 12वीं में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करते हैं तथा मेधावी श्रेणी में आते हैं उन सभी के लिए आगे की पढ़ाई हेतु विशेष प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत सरकार मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, कानून और अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों की फीस वहन करती है। बताते चलें कि जो अभ्यर्थी मेधावी श्रेणी में आते हैं उनके लिए इस विशेष योजना में आवेदन करने की आवश्यकता होती है।

Contents

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (Mukhya Mantri Medhvi Vidyarthi Yojana)

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत आवेदन को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। इस योजना की सबसे अच्छी बात तो यह है कि सरकार के द्वारा राज्य के सभी श्रेणियां के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के लिए लाभदायक हेतु अग्रसर किया गया है।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना को संतुलित तथा आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रकार के पात्रता मापदंड भी सुनिश्चित किए गए हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आर्टिकल के माध्यम से संबंधित पूरी जानकारी को प्राप्त कर लेना चाहिए जो आपके लिए काफी सहायता जनक साबित हो सकती है।

Medhvi Vidyarthi Yojana 2025 Overview

विभाग का नामउच्च शिक्षा विभाग
योजना का नाममुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
राज्य मध्य प्रदेश
योग्यता12वीं में 75% या उससे अधिक अंक हो
लाभउच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता
लाभार्थीमध्य प्रदेश राज्य के पात्र विद्यार्थी
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.medhavikalyan.mp.gov.in/

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for Mukhya Mantri Medhvi Vidyarthi Yojana)

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में निर्धारित पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से हैं:-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल मध्य प्रदेश राज्य के मूल विद्यार्थियों के लिए ही पात्र किया गया है।
  • अभ्यर्थी का मेधावी श्रेणी में आना बहुत जरूरी है अर्थात उसके कक्षा 12वीं में 75% या उससे अधिक अंक हो।
  • अभ्यर्थी के परिवार की आर्थिक स्थिति निम्न वर्ग की होनी चाहिए तथा अभिभावक की आय भी सीमित हो।
  • अभिभावक किसी भी प्रकार के सरकारी रोजगारों में या फिर पदों पर कार्यरत ना हो।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश राज्य में संचालित मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का उद्देश्य केवल यही है कि अभ्यर्थियों के लिए कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु मदद प्रदान किया सके तथा ऐसे अभ्यर्थी जिनकी परिवार की स्थिति कमजोर है परंतु पढ़ने में प्रतिभाशाली हैं उनके लिए मार्गदर्शन मिल सके।

इस योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के लिए भारी संख्या में शामिल किया गया है तथा उन सभी को विशेष प्रकार के पाठ्यक्रमों में बिल्कुल ही फ्री में अध्यनरत किया गया है।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की विशेषताएं

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से है:-

  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में विद्यार्थियों के लिए बिना किसी जातिगत भेदभाव के शामिल किया गया है।
  • योजना के तहत बालक तथा बालिकाओं दोनों के लिए ही समान लाभ दिए जाते हैं।
  • यह योजना अभ्यर्थियों के लिए पाठ्यक्रम की पूरी अवधि में फीस इत्यादि का खर्चा उठाती है।
  • मुख्यमंत्री मेधावी योजना का प्रभाव मध्य प्रदेश के ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में अधिकांश रूप से हो रहा है।
  • योजना के अंतर्गत सरकारी तौर पर पढ़ाई में मिलने वाली सुविधाओं के चलते अभ्यर्थियों के बीच पढ़ाई के प्रति रुचि भी देखने को मिल रही है।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Mukhya Mantri Medhvi Vidyarthi Yojana Important Documents)

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत निम्न प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है:-

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • कक्षा दसवीं की अंकसूची
  • कक्षा 12 वी की अंकसूची
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर इत्यादि।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Mukhya Mantri Medhvi Vidyarthi Yojana)

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार से है:-

  • सबसे पहले योजना की ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पंजीकरण वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आगे बढ़ते हुए महत्वपूर्ण जानकारी की मदद से पंजीकरण कंप्लीट करना होगा।
  • इसके बाद आवश्यक जानकारी को भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • अब सबमिट बटन की सहायता से फॉर्म को जमा कर दें।
  • इस प्रकार से योजना में सरलता पूर्वक आवेदन हो जाएगा।

FAQs

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना कब शुरू हुई है?

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2017 में शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में आवेदन के बाद आगे की प्रक्रिया क्या है?

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में आवेदन के बाद आगे की प्रक्रिया के रूप में आवेदन को सत्यापन के लिए प्राधिकारी कार्यालय में भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना आवेदन स्थिति कहां से जाने?

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की आवेदन स्थिति आवेदन वाले पोर्टल से ही जान सकते हैं।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram