Mukhya Mantri Vriddhjan Pension Yojana: वृद्धजन पेंशन 1100 रूपए के फॉर्म भरना शुरू

Published On: July 24, 2025
Mukhya Mantri Vriddhjan Pension Yojana 

देश में राष्ट्रीय स्तर पर तथा विभिन्न राज्यों में राज्य स्तर पर ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति जिनकी आर्थिक स्थिति बिल्कुल ही कमजोर है तथा बुढ़ापे के समय में भी दूसरों पर आश्रित है उन सभी की सहायता के लिए वृद्धा पेंशन संबंधी योजनाओं को चलाया जा रहा है।

वृद्ध व्यक्तियों की सहायता करने के लिए बिहार राज्य के द्वारा भी कदम उठाया गया है अर्थात यहां पर भी मुख्यमंत्री वृद्धा जन सम्मान पेंशन योजना सक्रिय रूप से संचालित है। इस योजना के अंतर्गत बुजुर्गों के लिए मासिक रूप से विशेष प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री वृद्धा जन सम्मान पेंशन योजना बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए काफी विशेष है क्योंकि इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से ऊपर तथा 80 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों के लिए अलग-अलग प्रकार से पेंशन दी जाती है जो उनके लिए काफी कारगर साबित होती है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (Mukhya Mantri Vriddhjan Pension Yojana )

बिहार राज्य में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना को कई सालों से चलाया जा रहा है जिसमें समय अनुसार कई प्रकार के संशोधन भी किया जाचुके हैं। मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना में संशोधन के साथ यह योजना बुजुर्गों के लिए काफी आकर्षित बन चुकी है।

अगर आप भी बिहार राज्य से हैं तथा आपके परिवार में या आप स्वयं ही 60 वर्ष से ऊपर होने वाले हैं तो ऐसे में आपके लिए मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना के बारे में पर्याप्त जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके लिए योजना के सभी पहलुओं से परिचित करवाते हैं।

Vriddhjan Pension Yojana 2025 Overview

विभाग का नामसमाज कल्याण विभाग
योजना का नाममुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
राज्य बिहार
आयु60 वर्ष से अधिक
लाभार्थीबिहार राज्य के पात्र नागरिक
लाभ₹1100 पेंशन प्रतिमाह
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.sspmis.bihar.gov.in/

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for Mukhya Mantri Vriddhjan Pension Yojana)

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना में निर्धारित पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से हैं:-

  • इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी लोगों के लिए दिया जाएगा।
  • ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 60 वर्ष से ऊपर की हो चुकी है केवल वही पात्र है।
  • परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो तथा नाम पर किसी भी प्रकार की आधिकारिक संपत्ति नहीं होनी चाहिए।
  • व्यक्ति कोई रिटायर्ड पेंशन या सरकारी किसी भी प्रकार का लाभ उठाना लेता हो।
  • राशन कार्ड धारक लोगों के लिए इस योजना में अधिक महत्वता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की धनराशि

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान योजना के अंतर्गत बिहार राज्य में पहले 60 वर्ष से 79 वर्ष तक के बुजुर्गों के लिए ₹400 प्रतिमाह की सहायता इसके अलावा 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के लिए ₹500 तक का लाभ प्रदान करवाया जाता था।

हालांकि समय के बदलाव के चलते तथा योजना में संशोधन होने पर राज्य सरकार के द्वारा इस विशेष योजना की राशि में बढ़ोतरी कर दी गई है जिसके चलते 60 से 79 वर्ष तक के बुजुर्गों के लिए ₹1100 तक की राशि और 80 से ऊपर के बुजुर्गों के लिए भी ₹1100 तक का ही लाभ उपलब्ध करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लाभ (Mukhya Mantri Vriddhjan Pension Yojana Benefits)

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के फायदे बुजुर्गों के लिए निम्न प्रकार से हैं:-

  • इस योजना की सहायता से बुजुर्गों की दैनिक जरूरते आसानी से पूरी हो पाती है।
  • उनके लिए वृद्धावस्था के समय में किसी दूसरे पर आश्रित होने की आवश्यकता नहीं है।
  • बुजुर्ग व्यक्ति सम्मान पूर्वक समाज में आत्मनिर्भर होकर जीवन यापन कर सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री वृद्धा जन सम्मान योजना के तहत बन किसी श्रेणी भेदभाव के बुजुर्गों के लिए लाभ दिया जाता है।

खातों में हस्तांतरित होगी वित्तीय सहायता

मुख्यमंत्री वृद्धा जन सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत जो भी बुजुर्ग पंजीकृत होते हैं उन सभी के लिए राज्य सरकार के द्वारा दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता को डायरेक्ट पर्सनल खाते में ही हस्तांतरित किया जाता है ताकि बुजुर्गों के लिए बिना किसी रूकावट के लाभ प्राप्त हो सके।

बुजुर्ग व्यक्ति के व्यक्तिगत खाते में यह वित्तीय सहायता डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है जिसके चलते उनका पैसा पूर्ण रूप से सुरक्षित उन तक पहुंच पाता है। योजना के तहत यह कार्य काफी सराहनीय तथा सुविधाजनक है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Mukhya Mantri Vriddhjan Pension Yojana)

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया निम्न प्रकार से पूरी करनी होती है:-

  • योजना में आवेदन के लिए सबसे पहले एस एस ओ के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • यहां पर जाकर होम पेज में पंजीकरण करने की आवश्यकता होगी।
  • पंजीकरण के बाद फार्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर फोन खुलेगा जिसमें पूरी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद आवश्यक विवरण को भरते हुए डॉक्यूमेंट जमा करें।
  • अब सबमिट कर दें और आवेदन का प्रिंट निकाल ले।

FAQs

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन में महिलाओं के लिए कितना लाभ मिलता है?

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के तहत पुरुषों की तरह ही महिला उम्मीदवारों के लिए भी एक समान लाभ दिया जाता है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का उद्देश्य क्या है?

मुख्यमंत्री वृद्धा जन सम्मान पेंशन योजना का उद्देश्य बुजुर्गों के लिए आर्थिक तथा वित्तीय रूप से मजबूत बनाना है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन के बाद आगे की प्रक्रिया क्या है?

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन के बाद तहसील कार्यालय के अधिकारी के द्वारा मंजूरी दी जाएगी इसके बाद बुजुर्ग पूर्ण रूप से पंजीकृत होंगे।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram