Mukhya Mantri Work From Home: महिलाओं को घर बैठे मिलेगी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

Published On: July 31, 2025
Mukhya Mantri Work From Home

राजस्थान राज्य में महिलाओं के लिए सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं तथा संबंधित क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं को व्यापक स्तर पर चलाए जा रहा है जो महिलाओं के लिए काफी कल्याणकारी साबित हो रही है।

इसी क्रम में महिलाओं के लिए अन्य क्षेत्रों की तरह रोजगार क्षेत्र में भी कुशलता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री वर्ग फ्रॉम हम योजना को शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत महिलाओं के लिए उनकी योग्यता के आधार पर घर बैठे रोजगार प्रदान करवाएं जाने हेतु कार्य किए जा रहे हैं।

ऐसी महिलाएं जो सामान्य रूप से शिक्षित है तथा विभिन्न कार्यों में निपुण भी है परंतु वे अपना घर छोड़कर बाहर रोजगार करने के लिए नहीं जा सकती हैं उन सभी के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना बहुत ही अच्छे विकल्प के रूप में सामने आई है।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम (Mukhya Mantri Work From Home)

आपकी जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना को 2025 में ही शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत महिलाओं के लिए आवेदन हेतु अंतिम तिथि को भी निर्धारित किया गया है। इस योजना में अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग-अलग तिथियां भी निश्चित है।

सरकारी निर्देश अनुसार मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना की कुछ पोस्ट के लिए अंतिम तिथि 31 मई 2025 रखी गई थी इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण पोस्ट के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। जो महिलाएं इस योजना से जुड़ना चाहती है वे अपनी स्किल के अनुसार पोस्ट की अंतिम तिथि की जानकारी योजना की पोर्टल से प्राप्त कर ले।

Rajasthan Work From Home Yojana 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान
योजना का नाममुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना
राज्यराजस्थान
आयु न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए
लाभ योग्यता अनुसार रोजगार की प्राप्ति
लाभार्थीराजस्थान राज्य की योग्य महिलायें
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
श्रेणी सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mahilawfh.rajasthan.gov.in/

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के पात्रता मापदंड (Eligibility for Mukhya Mantri Work From Home)

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में निम्न प्रकार के पात्रता मापदंड आरेखित किए गए हैं:-

  • इस योजना के अंतर्गत राजस्थान राज्य की मूल निवासी महिलाओं के लिए ही शामिल किया जा रहा है।
  • ऐसी महिलाएं जो कक्षा आठवी या फिर दसवीं तक शिक्षित है वह आवेदन कर सकती है।
  • महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष तक के बीच में ही होनी चाहिए।
  • महिला योजना से संबंधित किसी भी कार्य में विशेष अनुभव रखती हो।
  • महिला के पास वर्तमान में किसी भी प्रकार के रोजगार का विकल्प नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना का लक्ष्य

राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में महत्वपूर्ण लक्ष्य को भी निर्धारित किया गया है जिसके तहत राजस्थान राज्य की 20000 से अधिक महिलाओं के लिए वर्ष 2025 में उनकी योग्यता अनुसार रोजगार प्रदान करवाया जाने वाला है।

योजना के लक्ष्य के तहत महिलाओं के लिए घर बैठे ही रोजगार की व्यवस्था करवाई जाएगी। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए राजस्थान राज्य में यह योजना काफी तेजी से कार्य कर रही है जिसके तहत निरंतर ही महिलाओं के लिए आवेदन हेतु आग्रह किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के उद्देश्य

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत निम्न प्रकार के उद्देश्य शामिल है:-

  • योग्य महिलाओं के लिए घर बैठे ही रोजगार की उत्तम व्यवस्था करना।
  • ऐसी महिलाएं जो पराश्रित है उनके लिए रोजगार प्रदान करके आत्मनिर्भर बनाना।
  • रोजगार के माध्यम से महिलाओं के परिवार के संचालन में मदद प्रदान करना।
  • राजस्थान राज्य में महिलाओं की स्थिति को मजबूत बनाना और उन्हें रोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देना।
  • समाज में पहले महिलाओं के प्रति नकारात्मकता को दूर करना और उनके प्रति सम्मान की भावना उत्पन्न करना।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत पद विवरण

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के अंतर्गत आगामी 6 महीनो में 20000 तक महिलाओं के लिए रोजगार प्रदान करवाया जाना है जिसके लिए चरणों के माध्यम से भर्तियों का आयोजन किया जा रहा है। बताते चले की योजना के तहत वर्तमान में जारी की गई भर्ती के लिए 4525 पद रिक्त किए गए हैं।

राजस्थान राज्य में इस चरण की भर्ती पूरी हो जाने के बाद आगे भी इसी प्रकार की भर्तियों को जारी किया जाएगा जिसके तहत योग को महिलाएं हिस्सा लेकर अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त कर सकेंगी और अपने जीवन की क्रियाओं को व्यवस्थित भी कर पाएंगी।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Mukhya Mantri Work From Home)

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है जिसके लिए निम्न चरणों का पालन करना होता है:-

  • आवेदन हेतु सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • आधिकारिक पोर्टल पर आपके लिए लेटेस्ट अपडेट वाले सेक्शन में इंटर करना होगा।
  • यहां पर आपके लिए विभिन्न प्रकार की नौकरियां की जानकारी मिल जाएगी तथा अपनी रुचि के अनुसार उसका सिलेक्शन करें।
  • इसके बाद अगला ऑनलाइन पेज खुलेगा जहां पर नई यूजर है तो पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद प्राप्त आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अब फॉर्म को भरना होगा तथा अनिवार्य दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद सबमिट कर दें तथा आवेदन पूरा हो जाएगा।

FAQs

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम स्कीम में किन महिलाओं के लिए प्राथमिकता दी जा रही है?

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम स्कीम में एकल जीवन यापन करने वाली विधवा, तलाकशुदा ,विकलांग और बिल्कुल ही गरीब स्थिति वाली महिलाओं के लिए प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम स्कीम में नौकरियों की डिटेल कैसे प्राप्त करें?

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम स्कीम में विभिन्न रोजगार तथा नौकरियों की डिटेल आधिकारिक वेबसाइट से जान सकते हैं।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम स्कीम का उद्देश्य क्या है?

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम स्कीम का उद्देश्य महिलाओं के लिए रोजगार क्षेत्र में कुशल बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करना है।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram