देश के बड़े सरकारी महाविद्यालयो में चिकित्सा संबंधी विशेष पाठ्यक्रम एमबीबीएस में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करनी होती है। बताते चलें की नीट की परीक्षा का आयोजन हर साल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के द्वारा भव्य तरीके से करवाया जाता है।
इस परीक्षा के अंतर्गत देश के विभिन्न श्रेणियां के अभ्यर्थी लाखों की संख्या में उपस्थित देते हैं। हर साल की तरह वर्ष 2025 में भी 4 मई को दो पारियों में देश के विभिन्न शहरों में नीट की परीक्षा को आयोजित करवाया गया है जो ऑनलाइन माध्यम से सफल हुई है।
मई के महीने में नीट की परीक्षा पूरी करवाई जाने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के द्वारा आधिकारिक तौर पर परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के परिणाम को 14 जून 2025 को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जा रही है।
Contents
NEET Cut Off For MBBS Government College
नीट की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए जानकारी होगी कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के द्वारा सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस के पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों को उनकी श्रेणी के अनुसार निर्धारित किए गए विभिन्न प्रकार के कट ऑफ के आधार पर ही चयनित किया जाता है।
परीक्षा के दौरान जिन अभ्यर्थियों ने अपनी श्रेणी के अंतर्गत निर्धारित कट ऑफ अंकों के समान अंक या फिर उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग के तौर पर सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
नीट की परीक्षा में शामिल हुए ऐसे अभ्यर्थी जिनके लिए नीट कट ऑफ के बारे में जानकारी नहीं है तो उन सभी के लिए आज इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए क्योंकि यहां पर हम कट ऑफ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं।
NEET Cut Off 2025 Category Wise
| Category | NEET 2025 Percentile | Cut Off Marks |
|---|---|---|
| General (UR) | 50th | 720 – 138 |
| OBC/SC/ST | 40th | 137 – 108 |
| UR-PwD | 45th | 137 – 122 |
| SC/ST/OBC-PwD | 40th | 121 – 108 |
नीट कट ऑफ की जानकारी
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने नीट की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दी थी तथा वह अपने प्रदर्शन तथा योग्यता के आधार पर परीक्षा में सफल हुए हैं तो ऐसे में उन सभी के लिए विभिन्न मेडिकल कॉलेज के द्वारा जारी की जा रही कट ऑफ की अलग-अलग लिस्ट को चेक कर लेना चाहिए।
मेडिकल कॉलेज की कट ऑफ लिस्ट चेक कर लेने से अभ्यर्थियों के लिए सुनिश्चित हो सकेगा कि किस महाविद्यालय में कट ऑफ का स्तर किस प्रकार से संदर्भित है उसी हिसाब से भी अपने प्रवेश के लिए आगे की कार्य प्रक्रिया तैयार कर सकेंगे।
नीट कट ऑफ को प्रभावित करने वाले कारक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा नीट की परीक्षा के कट ऑफ तय किए जाने की कुछ मुख्य कारक निम्न प्रकार से हैं:-
परीक्षा में अभ्यर्थियों के आवेदन –
परीक्षा में अभ्यर्थियों के आवेदन की स्थिति के आधार पर भी कट पर काफी प्रभाव पड़ता है।
परीक्षार्थियों की उपस्थिति –
इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति भी परीक्षा के प्रतियोगिता स्तर तथा कट ऑफ को प्रभावित करती है।
परीक्षा का कठिनाई स्तर –
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा परीक्षा के कठिनाई स्तर पर भी कट ऑफ का संशोधन निर्भर होता है।
पिछले वर्ष के के कट ऑफ –
पिछले वर्ष की कट ऑफ भी वर्तमान वर्ष के कट ऑफ तय किए जाने के मुख्य कारक होते हैं।
मेडिकल कॉलेज में रिक्त सीटें –
देश की मुख्य सरकारी मेडिकल कॉलेज में रिक्त सीटों के हिसाब से भी अलग-अलग प्रकार का कट ऑफ हो सकता है।
नीट काउंसलिंग
नीट की परीक्षा का परिणाम जारी हो जाने के बाद अब आगे की प्रक्रिया के तौर पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा काउंसलिंग शुरू करवाई गई है। बताते चले की काउंसलिंग की प्रक्रिया को 21 जुलाई 2025 से शुरू किया गया है जिसके फर्स्ट राउंड का परिणाम हाल ही में 11 अगस्त को सामने आया है।
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन किया है वे सभी फर्स्ट राउंड के रिजल्ट में अपनी स्थिति को चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों के नाम इस राउंड में नहीं आते हैं उनके लिए अगले राउंड का इंतजार करना आवश्यक होगा।
नीट परीक्षा के कट ऑफ अंक कैसे चेक करें?
नीट की परीक्षा के परिणाम के साथ ही कट ऑफ को भी जारी कर दिया गया है जिसे अभ्यर्थी निम्न प्रकार से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:-
- सबसे पहले परीक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां से होम पेज में सर्चवार पर क्लिक करते हुए नीट कट ऑफ 2025 की लिंक को खोजें।
- लिंक मिल जाती है तो उसे क्लिक करते हुए अगली ऑनलाइन विंडो पर जाना होगा।
- यहां से अपने मेडिकल कॉलेज को सेलेक्ट करें और कुछ देर इंतजार करें।
- आपके सामने कट ऑफ का पीडीएफ निकल कर सामने आएगा जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- डाउनलोड हुए इस पीडीएफ में आप कट ऑफ की स्थिति को आसानी से जान पाएंगे।















