नीट यूजी काउंसलिंग रिजल्ट को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की तरफ से घोषित कर दिया गया है। इस तरह से जिन उम्मीदवारों ने इस काउंसलिंग में भाग लिया था वे सब अपने परिणाम को एमसीसी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। आपको हम यहां बताते चलें कि यह परिणाम 13 अगस्त वाले दिन जारी किया गया है।
जिन उम्मीदवारों को सीटें मिल गई हैं तो इन्हें 14 अगस्त से रिपोर्टिंग के लिए उपस्थित होना होगा। तो इसलिए अगर आपने भी नीट यूजी की काउंसलिंग में भाग लिया है तो आपके लिए अपना रिजल्ट जानना काफी जरूरी है। यदि आप नीट यूजी काउंसलिंग रिजल्ट के बारे में सारा विवरण जानना चाहते हैं तो इसके लिए हमारा आज का यह पोस्ट आपकी मदद कर सकता है।
आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की तरफ से जारी किए गए इस परिणाम को आप कैसे चेक कर सकते हैं। साथ ही रिपोर्टिंग के समय कौन से दस्तावेज आपके साथ लेकर जाने चाहिए यह भी हम बताएंगे। इसके अलावा नीट यूजी काउंसलिंग परीक्षाफल से जुड़ी हुई और भी जानकारी हम आपको देंगे।
Contents
NEET UG Counselling Result
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी एमसीसी की तरफ से नीट यूजी काउंसलिंग रिजल्ट को जारी कर दिया गया है। आपको हम यहां बता दें कि जो भी विद्यार्थी पहले चरण की काउंसलिंग की प्रक्रिया में उपस्थित हुए थे वे सब अपने परिणाम को अब आसानी से चेक कर सकते हैं।
आप सभी उम्मीदवारों को हम बता दें कि यह परिणाम आपको मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध कराया गया है। तो इस तरह से हम आपको बता दें कि आप इस पीडीएफ को अब डाउनलोड करके अपने नीट यूजी काउंसलिंग के पहले चरण के नतीजे को चेक कर सकते हैं।
नीट यूजी काउंसलिंग रिजल्ट के तहत आवंटित की गई सीटें
जैसा कि हमने आपको बताया कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की तरफ से नीट परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। तो इस प्रकार से हम आपको बता दें कि पहले चरण की काउंसलिंग के अंतर्गत 26608 विद्यार्थियों को मेडिकल सीटें आवंटित की गई हैं।
इस तरह से हम आपको बताते चलें कि इनमें से एमबीबीएस की सीटें 22149 छात्रों को आवंटित की गई हैं। जबकि 3995 विद्यार्थियों को बीडीएस की सीटें दी गई हैं। वहीं इस प्रथम चरण की मेडिकल काउंसलिंग में बीएससी नर्सिंग की 421 सीटें छात्रों को आवंटित की गई हैं।
नीट यूजी रिपोर्टिंग प्रक्रिया आरंभ
जिन उम्मीदवारों को नीट यूजी काउंसलिंग में मेडिकल कॉलेज या फिर संस्थान आवंटित किया गया है तो इन सबको चाहिए कि वह 14 अगस्त वाले दिन से अपने आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग के लिए जाना होगा। इस तरह से रिपोर्टिंग के समय आप सारे विद्यार्थियों को अपने साथ अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके ले जाना होगा।
यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि यह अलॉटमेंट लेटर आप एमसीसी की वेबसाइट पर जाकर सरलता पूर्वक डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप सभी उम्मीदवारों को जरूरी है कि अपने सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज रिपोर्टिंग के समय अपने साथ लेकर जाने होंगे।
नीट यूजी रिपोर्टिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपका नाम नीट यूजी काउंसलिंग रिजल्ट में आ गया है तो ऐसे में आपको रिपोर्टिंग के लिए आवंटित किए गए मेडिकल संस्थान में निम्नलिखित सारे दस्तावेज लेकर जाने होंगे:-
- आधार कार्ड
- अलॉटमेंट लेटर
- कक्षा दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- रैंक लेटर
- नीट यूजी एडमिट कार्ड
- पासपोर्ट आकार फोटो
नीट यूजी काउंसलिंग रिजल्ट कैसे चेक करें?
अगर आपको नीट यूजी काउंसलिंग रिजल्ट को चेक करना है तो ऐसे में हम निम्नलिखित जो चरण बता रहे हैं इन्हें आपको सही प्रकार से दोहराना है:-
- सर्वप्रथम आपको मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको होम पेज पर नीट यूजी मेडिकल लिंक दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- आगे आपको करंट इवेंट्स में फाइनल रिजल्ट फॉर राउंड 1 ऑफ नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के विकल्प के ऊपर क्लिक करना है।
- इसके तुरंत बाद आपके सामने नीट यूजी काउंसलिंग रिजल्ट का पीडीएफ आएगा।
- फिर आपको इस रिजल्ट में यह चेक करना है कि आपको कौन सा कॉलेज एमसीसी के द्वारा आवंटित किया गया है।
- अब अपने आवंटित किए गए कॉलेज में आपको अपने सारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लेकर रिपोर्टिंग के लिए जाना है।















