NMMS Scholarship 2025: एनएमएमएस स्कॉलरशिप के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

Published On: August 5, 2025
NMMS Scholarship 2025

एनएमएमएस छात्रवृत्ति उन सभी विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है जो सरकार से पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करना चाहते हैं। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस योजना को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा आरंभ किया गया है।

इस प्रकार से हम यहां आपको जानकारी दे दें कि इस योजना का मुख्य रूप से यही उद्देश्य है कि देश के जो आर्थिक रूप से निर्बल वर्ग के मेधावी छात्र हैं इन्हें माध्यमिक स्तर की पढ़ाई के लिए वित्तीय मदद प्रदान की जाए। दरअसल सरकार चाहती है कि विद्यार्थी बीच में ही पढ़ाई को ना छोड़ें और इस वजह से ही यह छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को दी जाती है।

यदि आप एनएमएमएस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको हमारा आज का यह पोस्ट पूरा पढ़ना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य, पात्रता, चयन प्रक्रिया, अहम दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इत्यादि सरकार ने क्या रखी है।

NMMS Scholarship Yojana

एनएमएमएस छात्रवृत्ति को देश के उन सभी छात्रों के लिए आरंभ किया गया है जिनकी आर्थिक हालत खराब है। इस तरह से बहुत से होनहार छात्र पैसे ना होने की वजह से आठवीं कक्षा के पश्चात अपना स्कूल बीच में ही छोड़ देते हैं।

तो ऐसे सब विद्यार्थियों को हमारी सरकार के द्वारा 12 तक शिक्षा को पूरा करने के लिए हर साल 12000 रूपए की मदद प्रदान की जाती है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि गरीब छात्र इस राशि को प्राप्त करके फिर अपनी शैक्षिक जरूरतों को खुद पूरा कर सकते हैं और अपनी शिक्षा आसानी से जारी रख सकते हैं।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया हर वर्ष अगस्त के माह में शुरू होती है। तो इस प्रकार से जो छात्र स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहते हैं इन सबको अपना आवेदन नवंबर के महीने तक जमा करना होगा।

इसके बाद फिर सत्यापन की प्रक्रिया दिसंबर के महीने में शुरू की जाएगी। पर विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए हर वर्ष स्कॉलरशिप को नवीनीकृत करना अनिवार्य होता है।

एनएमएमएस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य

एनएमएमएस छात्रवृत्ति का मुख्य रूप से उद्देश्य वंचित परिवारों के छात्रों को पढ़ाई के लिए वित्तीय मदद प्रदान करना है। इस प्रकार से हम आपको बताते चलें कि सरकार यह चाहती है कि कोई भी देश का विद्यार्थी आर्थिक तंगी के चलते अपनी पढ़ाई को बीच में ना छोड़े। यही कारण है कि जो होनहार विद्यार्थी होते हैं इन्हें हर साल छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है ताकि वे बिना किसी रूकावट के अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

एनएमएमएस स्कॉलरशिप के लिए पात्रता

अगर आपको एनएमएमएस छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना पड़ेगा:-

  • अनिवार्य है कि विद्यार्थी ने अपना नामांकन आठवीं कक्षा हेतु करवाया हो।
  • विद्यार्थी के परिवार के सदस्यों की वार्षिक आमदनी साढे तीन लाख से ज्यादा ना हो।
  • सामान्य श्रेणी के छात्रों को 55% योग्यता अंक लाने अनिवार्य है।
  • जबकि आरक्षित श्रेणी हेतु योग्यता अंक 50% रखे गए हैं।

एनएमएमएस स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज

एनएमएमएस स्कॉलरशिप योजना के लिए यदि आप अपने आवेदन पत्र को जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित सारे दस्तावेज पंजीकरण के समय जमा करने होंगे:-

  • आधार कार्ड
  • कक्षा सातवीं और कक्षा आठवीं की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर

एनएमएमएस स्कॉलरशिप हेतु चयन प्रक्रिया

आपको बता दें कि विद्यार्थियों को दो चरणों मानसिक क्षमता परीक्षण और शैक्षिक योग्यता परीक्षा में पास होना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह परीक्षा 90 मिनट की रखी जाती है और अगर कोई छात्र दिव्यांग है तो इसे अतिरिक्त समय मिलता है।

आप सभी छात्रों से परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं जो समरूपता, संख्यात्मक श्रृंखला, सामाजिक विज्ञान, भौतिकी, तार्किक क्षमता जैसे विषयों से जुड़े होते हैं।

एनएमएमएस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?

एनएमएमएस स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से जमा करना जरूरी है:-

  • सर्वप्रथम आपको एनएमएमएस स्कॉलरशिप की संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां होम पेज पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन वाला विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • आगे आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपके सामने कुछ निर्देश आएंगे जिन्हें पढ़कर आपको टिक मार्क लगाना है।
  • इसके बाद आपको कंटिन्यू करने वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है और अब एक नया पेज आपके सामने आएगा।
  • आपको इस नए पृष्ठ पर सभी अनिवार्य विवरण सही प्रकार से दर्ज करना है और अहम दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • आगे आपको रजिस्टर वाले विकल्प को दबाना है और यहां अब आपका ऑनलाइन आवेदन जमा हो जाएगा।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

2 thoughts on “NMMS Scholarship 2025: एनएमएमएस स्कॉलरशिप के आवेदन फॉर्म भरना शुरू”

Leave a Comment

Join Telegram