NSP Scholarship Payment Status Check: 75000 रूपए की स्कॉलरशिप पेमेंट जारी

Published On: August 13, 2025
NSP Scholarship Payment Status

हमारी सरकार के द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के जरिए से गरीब विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए मदद की जाती है। ऐसे में बड़ी मात्रा में हर साल छात्र और छात्राएं छात्रवृत्ति पाने के उद्देश्य से अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा करते हैं। अगर आपने भी अपना एनएसपी स्कॉलरशिप आवेदन जमा किया है, तो अब आपको अपने आवेदन की स्थिति को देख लेना चाहिए।

बता दें कि योजना के माध्यम से हमारे देश की केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के तौर पर 10000 रूपए से लेकर 75000 रूपए तक की राशि दी जाती है। तो जिन विद्यार्थियों ने साल 2025 में अपने आवेदन जमा किए हैं तो अब इन सबको अपनी स्कॉलरशिप की भुगतान की स्थिति जान लेनी चाहिए।

अगर आपको भी अपने एनएसपी स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस को चेक करना है तो इसके लिए आपको हमारा आज का यह पोस्ट मदद कर सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि एनएसपी छात्रवृत्ति के भुगतान की स्थिति को चेक करने का सारा तरीका क्या है। इसके अलावा हम इस छात्रवृत्ति से जुड़ी हुई और भी बहुत सी जानकारी उपलब्ध कराएंगे जो आपके काफी काम आ सकती हैं।

NSP Scholarship Payment Status Check

हमारी केंद्र सरकार की तरफ से एनएसपी पोर्टल के जरिए से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया जाता है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लेटफार्म एक केंद्रीयकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां पर विद्यार्थी कई प्रकार की स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन जमा करते हैं।

तो ऐसे में हम आपको बता दें कि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के जरिए से केंद्र, राज्य सरकारों और यूजीसी जैसी संस्थाओं की तरफ से छात्रवृतियां प्रदान की जाती हैं जिससे कि जरूरतमंद विद्यार्थी अपनी शिक्षा को आसानी के साथ पूरा कर सकें। इसके साथ ही हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि एनएसपी स्कॉलरशिप की राशि सीधे तौर पर विद्यार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए से हस्तांतरित की जाती है।

एनएसपी स्कॉलरशिप के लाभ

अगर आपको नहीं पता तो हम आपको बता दें कि अगर आप एनएसपी छात्रवृत्ति के लिए अपना आवेदन जमा करते हैं, तो आपको इसके अंतर्गत निम्नलिखित प्रकार के फायदे मिलते हैं:-

  • पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का फायदा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को मिलता है। जिसके अंतर्गत छात्रवृत्ति की राशि 10000 रुपए से लेकर 25000 रुपए तक की होती है
  • जबकि एमसीएम यानी अल्पसंख्यक समुदाय के लिए एनएसपी पोर्टल पर छात्रवृत्ति का फायदा 20000 रूपए से लेकर 30000 रूपए तक के बीच में मिलता है
  • टॉप क्लास छात्रवृत्ति के अंतर्गत विद्यार्थियों को 75000 रूपए तक की राशि उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की जाती है।
  • ऐसे विद्यार्थी जो दिव्यांग हैं इन सबको पढ़ाई पूरी करने के लिए सरकार से 30000 रूपए से लेकर 50000 रूपए तक की वित्तीय सहायता प्राप्त होती है।

एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता शर्तें

यदि आप चाहते हैं कि आपको सरकार के द्वारा एनएसपी स्कॉलरशिप प्राप्त हो तो ऐसे में आपको कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:-

  • एनएसपी स्कॉलरशिप के जरिए से छात्रवृत्ति का फायदा केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को मिलता है।
  • जरूरी है कि छात्र किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या संस्थान से शिक्षा हासिल कर रहा हो।
  • विद्यार्थी के पूरे परिवार की वार्षिक आमदनी एक लाख से लेकर ढाई लाख रुपए तक के बीच में होनी आवश्यक है। यह आय छात्रवृत्ति के ऊपर निर्भर करती है।
  • छात्र ने अनिवार्य तौर पर अपने पिछले शैक्षिक सत्र में अच्छे अंक हासिल किए होने चाहिएं।

एनएसपी स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके जमा किए गए आवेदन की पेमेंट स्थिति इस समय क्या है, तो ऐसे में आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा:-

  • सबसे पहले आपको एनएसपी की संबंधित वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
  • अब आपको स्टूडेंट लॉगिन के विकल्प को ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • आगे आपको अपने अकादमिक साल का चयन करना है और फिर अपनी एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड को सही से लिखना है।
  • इसके पश्चात आपको कैप्चा दर्ज करने के बाद लॉगिन वाला बटन दबा देना है।
  • लॉगिन कर लेने के बाद फिर आपको चेक योर स्टेटस या फिर ट्रैक एप्लीकेशन वाला विकल्प क्लिक कर देना है।
  • इस तरह से आपके सामने अब आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी जिसे आप चेक कर सकते हैं।
  • अब आप यह जान सकते हैं कि आपके आवेदन की स्थिति क्या है।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram