अगर आप अपना पक्का घर बनवाने का सपना देख रहे हैं तो ऐसे में आपके इस सपने को पीएम आवास योजना के जरिए से पूरा किया जा सकता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि पीएम आवास योजना रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब प्रारंभ हो चुकी है। इस प्रकार से योजना के अंतर्गत देश के गरीब और जरूरतमंद निवासी पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
इस तरह से हम आपको बता दें कि यदि आप किसी झोपड़ी में या फिर टूटे-फूटे घर में रह रहे हैं तो आपको अब जल्द ही सरकार से पक्के घर की सहायता प्रदान की जा सकती है। पर इसके लिए आपको पीएम आवास योजना रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
तो अगर आप नहीं जानते कि कैसे आप पीएम आवास योजना पंजीकरण कर सकते हैं तो तब आपके लिए हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़ना फायदेमंद हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि यह योजना क्या है और आपको इसके माध्यम से कितने रुपए की मदद मिल सकती है। इसके अलावा आवेदन जमा करने की पूरी प्रक्रिया भी आपको विस्तृत तौर पर हम बताएंगे।
Contents
PM Awas Yojana Online Registration
हमारे देश में आज भी आर्थिक रूप से निर्बल लाखों करोड़ों परिवार रहते हैं। इन सब लोगों के सामने सबसे ज्यादा बड़ी समस्या होती है आवास की। दरअसल इन परिवारों की कमाई इतनी अधिक नहीं होती जिससे कि वे अपने लिए पक्के और सुरक्षित आवास को बना सकें।
इस वजह से यह सब परिवार कच्चे घरों में या फिर झुग्गी-झोंपड़ीं में या टूटे-फूटे घरों में रहने के लिए मजबूर होते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि हमारी सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना को इसी मकसद से शुरू किया गया है कि इन सब लोगों को पक्का घर उपलब्ध कराया जाए।
इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा शहरी और ग्रामीण दोनों ही इलाकों के नागरिकों को वित्तीय सहायता की जाती है। तो इस प्रकार से ग्रामीण लोगों को 120000 रूपए और शहरी निवासियों को ढाई लाख रुपये की सहायता सरकार से मिलती है। परंतु इस योजना का फायदा सिर्फ वही लोग ले सकते हैं जो अपना पंजीकरण पूरा करते हैं।
पीएम आवास योजना का मुख्य उद्देश्य
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को इसलिए शुरू किया है ताकि देश के सभी नागरिकों के पास सुरक्षित आवास हों। इस प्रकार से इस योजना के अंतर्गत सरकार आर्थिक रूप से निर्धन परिवारों को लाभ दे रही है। दरअसल सरकार ने इस योजना के माध्यम से अपना यह मकसद बनाया है कि वित्तीय तौर पर जो परिवार निर्बल हैं इन सबको रहने के लिए पक्का आवास बनाने के लिए मदद की जाए।
तो इस तरह से यहां हम आपको बताते चलें कि हमारे देश के प्रधानमंत्री का इस योजना को शुरू करने के पीछे यही उद्देश्य है कि गरीब लोगों को पक्के घर में रहने के लिए मदद की जाए। यही कारण है कि वर्षों से यह योजना सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।
पीएम आवास योजना के लिए पात्रता
पीएम आवास योजना के अंतर्गत अगर आपको अपना आवेदन जमा करना है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित जरूरी पात्रता को पूरा करना होगा:-
- पीएम आवास योजना पंजीकरण हेतु अनिवार्य है कि व्यक्ति भारत का मूल निवासी हो।
- परिवार के पास देश में किसी भी जगह पर पक्का घर नहीं होना चाहिए।
- घर का कोई भी व्यक्ति ना तो आयकर दाता हो और ना ही सरकारी पद पर काम करता हो।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के पंजीकरण के लिए जरूरी है कि व्यक्ति की उम्र 18 साल से अधिक हो।
- आवेदक की सालाना आमदनी सरकार के निर्धारित मानदंडों के अनुसार हो।
पीएम आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
प्रधानमंत्री आवास योजना के पंजीकरण के लिए आपको बहुत से दस्तावेज जमा करवाने पड़ते हैं क्योंकि दस्तावेजों के आधार पर ही आपको इस योजना से लाभान्वित किया जाता है। इसके लिए आपको निम्नलिखित कागजात तैयार रखने होंगें:-
- आधार कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- निवास स्थान प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप एक गरीब और जरूरतमंद देश के नागरिक हैं और आप बेघर हैं तो ऐसे में आप पीएम आवास योजना पंजीकरण निम्नलिखित तरीके के माध्यम से कर सकते हैं:-
- सर्वप्रथम आप पीएम आवास योजना पंजीकरण हेतु संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- यहां अब होम पेज पर सिटीजन असेसमेंट वाले विकल्प को ढूंढ कर आप इसके ऊपर क्लिक कर दें।
- आगे फिर आप अपने आधार नंबर की संख्या को दर्ज करके सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करें।
- इसके पश्चात फिर आपके सामने पीएम आवास योजना पंजीकरण खुलेगा जिसमें आप अपनी व्यक्तिगत और अन्य जानकारी को लिख दें।
- फिर आप पीएम आवास योजना से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें।
- आगे फिर आप अपना आवेदन फार्म जमा कर दें और इसका संदर्भ नंबर संभाल कर रखें।
- आप इस संदर्भ संख्या का इस्तेमाल करके अपने आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते हैं।











Mere pass pakka makan nahin hai
Mujhe pakka makan dilane ke sahayata kare
I am poor person
Kishan