PM Kisan Subsidy Yojana 2025: कृषि यंत्र खरीदने पर मिल रही सब्सिडी, आवेदन फॉर्म भरना शुरू

Published On: August 12, 2025
PM Kisan Subsidy Yojana

सरकार के द्वारा पीएम किसान सब्सिडी योजना को आरंभ किया गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि सरकार चाहती है कि कृषि को आधुनिक बनाने के साथ-साथ कम लागत वाला बनाया जाए। यही कारण है कि किसानों को अब उन्नत सीडर मशीनों की खरीदारी के लिए काफी ज्यादा सब्सिडी दी जा रही है। ‌

इस तरह से हम आपको बता दें कि जो आवेदन की प्रक्रिया है वह 24 जुलाई से प्रारंभ की जा चुकी है। तो जो किसान पात्रता रखते हैं वे सब किसान पोर्टल के जरिए से प्रधानमंत्री किसान सब्सिडी योजना हेतु अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं। इसलिए यदि आप इस योजना से लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको अपना आवेदन तुरंत जमा करना होगा।

आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि पीएम किसान सब्सिडी योजना के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है। इसके साथ ही हम आपको यह भी जानकारी के लिए बताएंगे कि योजना के तहत आप सभी किसानों को सब्सिडी का क्या लाभ मिलेगा। साथ में आपको यह भी जानने को मिलेगा कि योजना हेतु जरूरी दस्तावेज इत्यादि कौन से अहम हैं।

PM Kisan Subsidy Yojana

केंद्र सरकार के द्वारा पीएम किसान सब्सिडी योजना को सभी किसानों के लिए आरंभ किया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के माध्यम से सरकार की तरफ से किसानों को सुपर सीडर, हैप्पी सीडर और स्मार्ट सीडर जैसी महंगी मशीनों पर सब्सिडी मिल रही है।

तो इस प्रकार से हम आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इस इन सब यंत्रों के माध्यम से पराली जलाने की जो परंपरा है इसको समाप्त किया जा रहा है। इस तरह से सीधे तौर पर यंत्रों के द्वारा खेत में बीज बोने का और जैविक खाद का निर्माण का काम आसानी से किया जा सकता है।

तो हम आपके यहां बता दें कि इन सभी मशीनों के जरिए से एक ओर जहां मिट्टी की उर्वरता पूरी तरह से बनी रहती है वहीं दूसरी ओर वायु प्रदूषण भी काफी हद तक कम होता है। इसके साथ ही किसानों को अब खेतों में घंटों-घंटों काम करने की भी आवश्यकता नहीं होती है।

पराली जलाने की समस्या का पक्का हल

जैसा कि आपको पता ही है कि उत्तर भारत में जब धान की कटाई होती है तो इसके बाद पराली जलाने से काफी ज्यादा प्रदूषण फैल जाता है। ऐसे में हम आपको बता दें कि पराली जलाने वाले प्रदूषण को रोकने में मशीनों की काफी ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका बनती जा रही है।

दरअसल इन मशीनों के द्वारा जो पुराने फसल के अवशेष होते हैं इन्हें खेतों में ही सड़ाने के बाद खाद में परिवर्तित कर दिया जाता है। इसका यह लाभ होता है कि पराली को जलाने की आवश्यकता नहीं होती और पर्यावरण भी बिल्कुल सुरक्षित रहता है। इस तरह से खेती की जो लागत आती है इसमें भी काफी हद तक कमी आ जाती है।

पीएम किसान सब्सिडी योजना में कितनी मिलेगी सब्सिडी

पीएम किसान सब्सिडी योजना के अंतर्गत किसानों को सरकार से कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान दिया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि जो मशीनें हैं इन सबका मूल्य आमतौर पर 2 लाख रुपए से 3.50 लाख रुपए तक होता है। इस प्रकार से हमारी सरकार के द्वारा किसानों को सहायता करने हेतु 50% तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

तो हम आपको बता दें कि इसके द्वारा किसानों को मशीनों को खरीदने पर 85 हजार रुपए से लेकर 120000 रुपए तक की वित्तीय सहायता प्राप्त हो सकती है। ऐसे किसान जो अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से संबंध रखते हैं इन सबको प्राथमिकता के आधार पर सरकार के द्वारा योजना का अतिरिक्त फायदा दिया जा रहा है।

पीएम किसान सब्सिडी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सब्सिडी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज आवेदन के समय होने चाहिएं:-

  • आधार कार्ड
  • एससी और एसटी हेतु जाति प्रमाण पत्र
  • भूमि की खतौनी
  • बैंक पासबुक विवरण
  • ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र
  • संबंधित विभाग के नाम से 4300 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट

पीएम किसान सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप पीएम किसान सब्सिडी योजना के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन देना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को दोहराना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको पीएम किसान सब्सिडी योजना के आवेदन के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यदि आप पहले से पंजीकृत हैं तो ऐसे में आपको अपने मोबाइल नंबर के द्वारा प्राप्त ओटीपी से लॉगिन कर लेना है।
  • जबकि नए पंजीकरण के लिए आपको बायोमेट्रिक आधार सत्यापन करना होगा जिसके लिए आपको सीएससी केंद्र जाना पड़ेगा।
  • आगे फिर आपको अपने आवेदन पत्र में सारी पूछी गई जानकारी को सटीक प्रकार से और सावधानी के साथ दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको पीएम किसान सब्सिडी योजना से संबंधित सारे अहम दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • आगे आपको अपने आवेदन को जमा कर देना है और अब आप इसकी स्थिति को पोर्टल के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
  • इस प्रकार से आप डिजिटल तरीके का उपयोग करके सरलता के साथ और पारदर्शिता के साथ अपना आवेदन दे सकते हैं।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram