उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा अपने राज्य के उन सभी छात्रों के लिए पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना को आरंभ किया है जिन्होंने 12वीं कक्षा पास कर ली है। आपको यहां बता दें कि यह योजना अभी हाल ही में आरंभ की गई है और इसके जरिए से विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता की जाएगी।
बताते चलें कि इस योजना के तहत यूपी सरकार 12000 रूपए से लेकर 20 हजार रुपए तक की वार्षिक वित्तीय मदद प्रदान करेगी। ऐसा करने के पीछे राज्य सरकार का केवल यही मकसद है कि होनहार और निर्धन विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए सहायता की जाए। इस छात्रवृत्ति के द्वारा ऐसे विद्यार्थियों को मदद की जाएगी जिन्होंने कक्षा 12वीं में 80% या फिर इससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं।
तो अगर आप भी एक मेधावी छात्र हैं और आपने 12वीं कक्षा पास कर ली है तो आपको इस योजना के लिए जरूर आवेदन देना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना की जानकारी जैसे कि वित्तीय सहायता राशि, आवेदन देने की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, छात्रवृत्ति की स्थिति चेक करने का तरीका आदि।
Contents
- पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना (PM MSP Scholarship Scheme)
- PM MSP Scholarship Yojana 2025 Overview
- पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना से प्राप्त सहायता राशि
- पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता (Eligibility for PM MSP Scholarship Scheme)
- पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for PM MSP Scholarship Scheme)
- पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप स्टेटस चेक कैसे करें? (Steps to Check PM MSP Scholarship Status)
- FAQs
पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना (PM MSP Scholarship Scheme)
पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना हमारी केंद्र सरकार के द्वारा आरंभ की गई एक ऐसी कारगर पहल है जो मेधावी छात्रों को सहायता करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यहां आपको हम बताते चलें कि इस योजना को हमारे देश के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से चलाया जा रहा है।
ऐसे छात्र जो मेधावी हैं लेकिन वित्तीय तौर पर कमजोर हैं इन सबको पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप के माध्यम से लाभान्वित किया जाता है। इस प्रकार से योजना के तहत सरकार का मुख्य रूप से यही प्रयास है कि गरीब छात्रों को इनके कैरियर को बेहतर बनाने के लिए मदद की जाए।
इसके अलावा यहां आपको हम यह भी बता दें कि पीएम एमएसपी छात्रवृत्ति के द्वारा हर वर्ष तकरीबन 82 हजार विद्यार्थियों को सरकार के द्वारा वित्तीय मदद पहुंचाई जाती है। ऐसे विद्यार्थी जो स्नातक, स्नातकोत्तर, मेडिकल, इंजीनियरिंग या दूसरे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकित हैं इन सबको फायदा मिलता है। इस प्रकार से सरकार छात्रों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को भी सुधारना चाहती है।
तो इसलिए जो भी छात्र आवेदन जमा करना चाहते हैं वे जुलाई से लेकर सितंबर तक पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। लेकिन हम आपके यहां यही सलाह देंगे कि आप तुरंत अपना आवेदन जमा कर दें। दरअसल कई बार अंतिम तारीख में कुछ बदलाव हो सकता है इसलिए बाद में आपको समस्या हो सकती है।
PM MSP Scholarship Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | उच्चतर शिक्षा विभाग |
| योजना का नाम | पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना |
| शुरुआत | केंद्र सरकार द्वारा |
| वर्ष | 2025-26 |
| उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना |
| सहायता राशि | 12,000 से लेकर 20,000 रुपए |
| लाभार्थियों की संख्या | 82,000+ विद्यार्थी |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://scholarships.gov.in/ |
पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना से प्राप्त सहायता राशि
पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप विद्यार्थियों को इनके पाठ्यक्रम और शिक्षा के स्तर के अनुसार प्रदान की जाती है जैसे –
- स्नातक कोर्स यानी 3 साल की अवधि वाले पाठ्यक्रम के लिए हर साल 12000 रूपए विद्यार्थियों को मिलते हैं।
- स्नाकोत्तर कोर्स के लिए छात्रों को सालाना 20 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलती है।
- इंजीनियरिंग और तकनीकी पाठ्यक्रमों हेतु पहले 3 वर्ष में 12000 रूपए वार्षिक मिलते हैं और इसके बाद चौथे साल में 20000 रूपए की सहायता हर वर्ष मिलती है।
- जो विद्यार्थी व्यावसायिक कोर्स कर रहे हैं जिसकी अवधि 5 साल की होती है तो पहले तीन सालों में इनको सरकार से 12000 रूपए सालाना मिलते हैं इसके बाद चौथे और पांचवें साल में हर साल 20000 रूपए की राशि दी जाती है।
पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता (Eligibility for PM MSP Scholarship Scheme)
प्रधानमंत्री एमएसपी स्कॉलरशिप हेतु आवेदन जमा करने वाले छात्रों में निम्नलिखित पात्रता होनी जरूरी है –
- छात्र ने 12वीं कक्षा में 80% अंक हासिल किए हों।
- विद्यार्थी अनिवार्य तौर पर स्नातक, स्नाकोत्तर, मेडिकल, इंजीनियरिंग या किसी दूसरे मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में नामांकित होना चाहिए।
- विद्यार्थी के परिवार की कुल वार्षिक आय 4 लाख 50 हजार रुपए तक या फिर इससे कम हो।
- यह भी आवश्यक है कि विद्यार्थी का बैंक और आधार संख्या एक दूसरे के साथ जुड़ा हो।
पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for PM MSP Scholarship Scheme)
पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना के लिए जो भी छात्र आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इन्हें इसके लिए निम्नलिखित सरल सी प्रक्रिया को क्रम अनुसार दोहराना होगा –
- सर्वप्रथम आपको एनएसपी पोर्टल के होम पेज पर चले जाना है।
- यहां पर अब आपको सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प के ऊपर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको आवेदन फार्म में अपना नाम, अपने जन्म की तारीख, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को दर्ज करना है।
- आगे फिर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके फिर फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करना है।
- ध्यान रहे कि आपको आधार फेस आईडी ऐप के द्वारा या फिर एनएसपी ओटीआर के द्वारा इस कार्य को करना है।
- सफलतापूर्वक सत्यापन के बाद आपको 24 अंकों वाला एक ओटीआर एसएमएस के जरिए से मिलेगा।
- आपको अब नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ओटीआर नंबर को दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
- आगे फिर आपको एप्लीकेशन डैशबोर्ड वाले विकल्प में जाना है और अप्लाई फॉर रिनुअल / फ्रेश अनुभाग का चयन करना है।
- अब यहां आपको अपने पाठ्यक्रम, अपने संस्थान, बैंक विवरण इत्यादि से जुड़ी हुई जानकारी को सही प्रकार से दर्ज करना है।
- फॉर्म भर लेने के बाद फिर आपको अपनी 12वीं की मार्कशीट, कॉलेज एडमिशन पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक इत्यादि दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- इसके पश्चात आपको अपना आवेदन फार्म एक बार चेक करना है और इसके बाद सबमिट का बटन क्लिक करना है।
- अब आपको एक एप्लीकेशन आईडी मिलेगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- इसके बाद आप आगे अपना आवेदन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप स्टेटस चेक कैसे करें? (Steps to Check PM MSP Scholarship Status)
अगर आप अपने द्वारा जमा किए गए आवेदन पत्र का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो ऐसा आप दो तरीके से कर सकते हैं। बता दें कि आप अपने आवेदन की स्थिति को एनएसपी पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको एप्लीकेशन डैशबोर्ड में जाने के बाद चेक योर स्टेटस वाले विकल्प पर क्लिक करना होता है। आगे फिर आप अपने आवेदन की संख्या या अपने रोल नंबर को दर्ज करके स्थिति को चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा एक तरीका यह भी है कि आप ईमेल या फिर एसएमएस के माध्यम से भी अपने आवेदन की स्थिति को जान सकते हैं। दरअसल जब आप अपना आवेदन जमा कर देंगे तो छात्रवृत्ति से जुड़े हुए सभी जरूरी बातें आपको ईमेल या फिर मोबाइल नंबर पर मिलती रहेगी।
FAQs
पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना क्या है?
इस योजना के अंतर्गत ऐसे छात्र जो वित्तीय तौर पर कमजोर है उनके लिए छात्रवृत्ति प्रदान करवाई जाती है।
पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें?
पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा और उसके बाद आपको योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना हेतु योग्यता क्या होनी चाहिए?
अगर आप पीएम एमएसपी स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेना चाहते तो 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक होना अनिवार्य है।










