PM Svanidhi Yojana: 50000 रुपए के लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Published On: August 10, 2025
PM Svanidhi Yojana

हमारे देश में जब कोरोना महामारी का समय था तो तब बहुत से लोग ऐसे थे जो अपना कारोबार बंद करने के लिए मजबूर हो गए थे। इन सबमें सबसे ज्यादा लोग ऐसे थे जो छोटे दुकानदार अथवा रेहड़ी व पटरी लगाने वाले लोग थे। आपको हम यह बता दें कि सरकार ने इन सब लोगों के लिए अब एक विशेष प्रकार की पहल की है। दरअसल सरकार ने इन सभी गरीब लोगों के लिए इस मुश्किल समय में एक राहत वाली योजना को आरंभ किया है।

यहां आपको हम बता दें कि इस योजना को हमारी केंद्र सरकार के द्वारा 1 जून साल 2020 को शुरू किया गया था। इस तरह से हम आपको बता दें कि तबसे अब तक सरकार ने करोड़ों रुपए की राशि लाखों लोगों को प्रदान की है। आपको हम यह भी बता दें कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से सरकार जो छोटे विक्रेता होते हैं इनको बिना किसी गारंटी के बहुत ही सरलता के साथ कर्ज देती है।

इस प्रकार से हम आपको बता दें कि समय पर भुगतान करने पर सरकार से ब्याज सब्सिडी और डिजिटल पेमेंट करने पर कैशबैक भी मिलता है। अगर आपको इस योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करनी है, तो इसके लिए आप हमारा आज का आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं और जान सकते हैं कि यह योजना क्या है और कैसे काम करती है।

PM Svanidhi Yojana

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को हमारी केंद्र सरकार के द्वारा इस मकसद से शुरू किया गया है ताकि छोटे विक्रेताओं को बिना किसी गारंटी के सरलता पूर्वक ऋण उपलब्ध कराया जाए। दरअसल सरकार चाहती है कि गरीब लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करके इन्हें इस काबिल बनाया जाए कि वे अपना खुद का कोई छोटा-मोटा धंधा शुरू कर सकें।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के माध्यम से विशेष तौर से उन सब लोगों को मदद की जा रही है जो कोरोना के समय अपने व्यवसाय को बंद करने के लिए मजबूर हो गए थे। इस प्रकार से हम आपको बताते चलें कि अगर आप इस योजना का लाभ देना चाहते हैं, तो तब आप अपना आवेदन ऑनलाइन तरीके से जमा कर सकते हैं और लाभ ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का फायदा

यह योजना ऐसे लोगों के लिए हमारी सरकार के द्वारा खासतौर से आरंभ की गई है जो देश के कस्बों में या शहरों में अपने सामान को बेचने का काम करते हैं। इस तरह से इस योजना के अंतर्गत वे सब लोग आते हैं जो फल, सब्जी, कपड़े, चाय इत्यादि को बेचने का कार्य करते हैं।

तो वे लोग जो 24 मार्च साल 2020 या फिर इससे पहले से अपने छोटे-मोटे काम कर रहे हैं और स्थानीय निकाय में पंजीकृत हैं केवल वही इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए अगर आप इस योजना के द्वारा सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप सारी पात्रता को पूरा करते हों।

पीएम स्वनिधि योजना के तहत कितना मिलता है लाभ

  • पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से गरीब लोगों को सरकार के द्वारा 10000 रूपए का कर्ज प्रदान किया जाता है।
  • जो लोग समय पर अपने कर्ज को चुका देते हैं तो तब इन्हें अगली बार लोन की राशि 20000 रूपए तक मिलती है।
  • इस प्रकार से तीसरी बार यह राशि 50000 रूपए तक की हो सकती है।
  • इस लोन पर आपको सरकार की तरफ से 7% हर साल सब्सिडी का लाभ भी दिया जाता है जिसका फायदा सीधे तौर पर बैंक खाते में प्रदान किया जाता है।
  • जो लोग डिजिटल पेमेंट करते हैं इन्हें सरकार हर वर्ष 1200 रूपए तक का कैशबैक भी प्रदान करती है।

पीएम स्वनिधि योजना का फायदा अब तक किसने लिया

यदि हम सरकार के आंकड़ों को देखें तो इसके अनुसार हमारे देश के तकरीबन 94 लाख से भी अधिक छोटे विक्रेताओं ने पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लिया है। इस प्रकार से इन सब लोगों को फायदा देने के लिए सरकार ने 13000 करोड रुपए से भी अधिक राशि लोन के रूप में प्रदान की है।

तो योजना के अंतर्गत सरकार की कोशिश के जरिए से अब तक गरीब लाखों परिवार फिर से आत्मनिर्भर बन सके हैं। इस प्रकार से वेंडर्स के लिए यह योजना एक वरदान से भी ज्यादा बेहतर साबित हो रही है।

पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आपको पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा:-

  • पीएम स्वनिधि योजना के आवेदन के लिए सबसे पहले आपको अपने घर के नजदीक के किसी बैंक या फिर कॉमन सर्विस केंद्र में चले जाना है।
  • अब यहां से आपको पीएम स्वनिधि योजना का आवेदन फॉर्म लेकर इसे पूरा भर लेना है।
  • फिर इसके बाद आपको अपने इस आवेदन पत्र में अपना आधार कार्ड, अपने बैंक की पासबुक कॉपी और जरूरी दस्तावेजों को लगा देना है।
  • आगे आपको ई-केवाईसी को पूरा करना है और अगर बैंक द्वारा आपके लोन को मंजूरी मिलती है तो आपको सीधे तौर पर लोन का पैसा खाते में भेज दिया जाएगा।
  • यदि आप समय पर भुगतान करते हैं तो ऐसे में इस बात की ज्यादा संभावना है कि आपको अगली बार अधिक लोन मिलेगा।
  • अगर आप चाहें तो आप पीएम स्वनिधि योजना की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए से भी अपना ऑनलाइन तरीके से आवेदन जमा कर सकते हैं।

पीएम स्वनिधि योजना का दूसरा चरण होगा शुरू

आप सबको हम जानकारी के लिए बता दें कि हमारी सरकार की तरफ से पीएम स्वनिधि योजना के दूसरे चरण को आरंभ करने की तैयारी जोर-जोर से की जा रही है। इस तरह से इस योजना के अंतर्गत वे सब लोग लाभ ले सकते हैं जो छोटे विक्रेता हैं और सड़कों पर अपना व्यवसाय करते हैं।

तो ऐसी संभावना है कि पीएम स्वनिधि योजना के दूसरे चरण को पहले के पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर सुविधाओं के साथ लाया जाएगा। दरअसल सरकार ऐसा प्रयास कर रही है कि गरीब लोगों योजना का लाभ देकर उचित सुविधाएं दी जाएं।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram