देश के आर्थिक वर्ग से कमजोर परिवारों के ऐसे अभ्यर्थी जो पढ़ने में तो होनहार है परंतु परिवार में होने वाली आर्थिक तंगी की वजह से कक्षा 12वीं के बाद आगे की उच्चतर शिक्षा पूरी नहीं कर पा रहे हैं तो उन सभी के लिए अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
बताते चलें कि सरकार के द्वारा शैक्षिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति संबंधी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है जिनमें से एक पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना भी है। इस योजना में उत्कृष्ट योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए उच्च शिक्षा के खर्चों की आपूर्ति हेतु विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
इस छात्रवृत्ति योजना को प्रधानमंत्री जी के आरक्षण में चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत देश के किसी भी राज्य के अभ्यर्थी अपनी योग्यताओं के आधार पर छात्रवृत्ति का लाभ ले सकते हैं। इस छात्रवृत्ति का लाभ अभ्यर्थियों के लिए आगे पढ़ाई करने हेतु काफी अच्छा अवसर साबित हो सकता है।
Contents
PM Uchchatar Shiksha Protsahan Yojana
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अभ्यर्थियों के लिए अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने हेतु छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की आवश्यकता अनिवार्य रूप से होती है। बता दे की योजना की आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑप्शन माध्यम से कंप्लीट होती है।
इस छात्रवृत्ति का लाभ हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों के लिए प्रदान करवाया जाता है। आईए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए पीएम और छात्र शिक्षा प्रोत्साहन योजना से परिचित करवाते हैं और साथ में ही इसके पहलुओं पर चर्चाए करते हैं।
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता मापदंड
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के कुछ विशेष पात्रता मापदंड में निम्न प्रकार से हैं:-
- इस योजना के तहत छात्रवृत्ति का लाभ केवल भारतीय मूल अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते हैं।
- हाल ही में अभ्यर्थी ने कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त की हो तथा वह मेघावी श्रेणी में आया हो।
- उसने किसी भी स्नातक या अन्य संबंधित कोर्स में एडमिशन ले लिया हो।
- परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर वर्ग की होनी चाहिए तथा अभिभावक श्रमिक या किसान हो।
- उनके पास किसी भी प्रकार की विशेष इनकम प्राप्त न होती हो।
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लाभ
सरकार की तरफ से पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्रेजुएशन के लिए अलग प्रकार से तथा पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए अलग प्रकार से लाभ प्रदान किया जाता है। बता दे की जो अभ्यर्थी उच्चतर शिक्षा के प्रारंभ में तीन वर्षों में अध्ययन करते हैं उन सभी के लिए हर साल ₹12000 की राशि प्रदान की जाती है।
इसके अलावा 3 साल लगातार ₹12000 की छात्रवृत्ति प्राप्त कर लेने के बाद अभ्यर्थियों के लिए चौथे एवं पांचवें वर्ष में यह राशि बढ़ाकर ₹20000 तक कर दी जाती है। हर साल निरंतर रूप से मिलने वाले इस लाभ से विद्यार्थी बिना किसी चिंताओं के अपने खर्चों को उठा सकते हैं।
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना की विशेषताएं
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-
- उच्चतर शिक्षा के निर्धारित सभी वर्षों में अभ्यर्थियों के लिए वित्तीय छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
- यह छात्रवृत्ति बिना किसी भेदभाव के सभी श्रेणियां के गरीब अभ्यर्थियों के लिए लाभार्थी करती है।
- लड़के तथा लड़कियां दोनों के लिए ही छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया जाता है।
- इस छात्रवृत्ति योजना में आवेदन संबंधी प्रक्रिया को भी काफी सरल तरीके से पूरा किया जा सकता है।
- छात्रवृत्ति का पूरा पैसा डायरेक्ट ही आवेदक के खाते में हर साल हस्तांतरित किया जाता है।
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि प्रतिभाशाली अभ्यर्थी भी परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण पढ़ नहीं पाते हैं और उन्हें बीच में ही अपनी पढ़ाई को छोड़ना पड़ता है इन्हीं सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा चलाई जा रही पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य केवल यह की अभ्यर्थियों के लिए छात्रवृत्ति के तहत अच्छा शैक्षिक मार्गदर्शन मिल सके और भी अपनी योग्यता अनुसार कुशल मुकाम हासिल कर सके।
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना में आवेदन की विधि निम्न प्रकार से है:-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले नजदीकी शाखा में पहुंचे।
- यहां पर आपके लिए पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना का फॉर्म लेना होगा।
- फार्म प्राप्त हो जाने के बाद सभी प्रकार की जानकारी उसमें दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद अपने सभी दस्तावेजों की फोटोकापी को फॉर्म के साथ जोड़ना होगा।
- अब इसे शाखा में वेरिफिकेशन के लिए जमा कर दें इस प्रकार से आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।










