देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश अनुसार श्रम तथा रोजगार मंत्रालय के द्वारा हाल ही में श्रमिक वर्ग के बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए बहुत ही अच्छी खुशखबरी दी गई है क्योंकि सरकार के तहत केंद्रीय स्तर पर पीएम विकसित भारत रोजगार योजना 2025 को शुरू किया जाने वाला है।
इस योजना के अंतर्गत केंद्रीय स्तर पर बेरोजगारों के लिए विभिन्न प्रकार के रोजगार प्रदान करवाएं जाएंगे तथा उनके जीवन स्तर को विकसित करने में सहायता नियोजित की जाएगी। बताते चलें की आधिकारिक रूप से योजना को 1 अगस्त 2025 से लागू किया जाने वाला है।
1 अगस्त 2025 को पीएम विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो जाने के बाद जो भी श्रमिक व्यक्ति रोजगारों के लिए विशेष पात्रता मापदन रखते हैं वे सभी आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे और रोजगार प्राप्त करने के लिए दावेदार हो सकेंगे।
Contents
- पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM Viksit Bharat Rojgar Yojana)
- Pradhan Mantri Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025 Overview
- पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for PM Viksit Bharat Rojgar Yojana)
- पीएम विकसित भारत रोजगार योजना में इतनी मिलेगी नौकरियां
- पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के लाभ (PM Viksit Bharat Rojgar Yojana Benefits)
- पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का लक्ष्य
- पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for PM Viksit Bharat Rojgar Yojana)
- FAQs
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM Viksit Bharat Rojgar Yojana)
पीएम विकसित भारत योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा काफी व्यापक प्रक्रिया को तैयार किया गया है जिसके अंतर्गत बेरोजगार श्रमिक सेवाओं के लिए रोजगार दिलाने हेतु सरकार के द्वारा 100 करोड़ से अधिक लागत तक खर्च की जाएगी।
योजना के तहत श्रमिक वर्ग के महिला तथा पुरुष दोनों के लिए ही रोजगार के प्रबंध किए जाने वाले हैं जिनमें कई प्रकार के रोजगार कार्यों को शामिल किया गया है। देश में पहली बार श्रमिक वर्ग के लिए इस प्रकार की योजना चलाई गई है जिसके चलते श्रमिकों के बीच काफी उत्साहना देखने को मिल रही है।
Pradhan Mantri Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | श्रम तथा रोजगार मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम विकसित भारत रोजगार योजना |
| संचालक | केंद्र सरकार |
| योग्यता | 10वीं या 12वीं पास |
| ईपीएफ वेतन | ₹1000 से लेकर ₹10000 तक दिया जा सकता है |
| लाभ | युवाओं को रोजगार के नए अवसर |
| लाभार्थी | भारत के सभी पात्र नागरिक |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmvbry.co.in/ |
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for PM Viksit Bharat Rojgar Yojana)
पीएम विकसित भारत योजना में निर्धारित पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से हैं:-
- इस योजना का लाभ देश के मूल बेरोजगार नागरिक ही उठा सकते हैं।
- आर्थिक रूप से योजना में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की स्थिति श्रमिक वर्ग की हो।
- उसकी आयु 18 वर्ष से ऊपर की हो चुकी हो तथा अधिकतम आयु अलग-अलग नौकरियों के लिए अलग-अलग प्रकार से हो सकती है।
- उसका शैक्षिक स्तर बेसिक रूप से कक्षा 10वीं या 12वीं हो इसके अलावा नौकरी के हिसाब से अलग-अलग शैक्षिक योग्यता मांगी जा सकती है।
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना में इतनी मिलेगी नौकरियां
जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि केंद्र सरकार के द्वारा पीएम विकसित भारत रोजगार योजना को काफी व्यापक पर संचालित किया जा रहा है जिसके तहत देश के सभी राज्यों के श्रमिक शिक्षित उम्मीदवारों के लिए 3.5 करोड़ नौकरियां का प्रबंध किया जाने वाला है।
इस योजना की पुष्टि देने के लिए कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा तथा अन्य विशेष मंत्रियों के द्वारा आधिकारिक मंजूरी दी गई है। करोड़ों की संख्या में बेरोजगारों के लिए नौकरियां मिलने पर देश में बेरोजगारी स्तर पर भी काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे।
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के लाभ (PM Viksit Bharat Rojgar Yojana Benefits)
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के विशेष फायदे निम्न प्रकार से हैं:-
- इस योजना के तहत पहली बार ईपीएफओ पंजीकृत कर्मचारियों के लिए ₹10000 महीना तक कमाने का मौका मिल सकेगा।
- सरकार के द्वारा प्रोत्साहन के तौर पर ईपीएफ वेतन ₹15000 तक प्रदान किया जाएगा।
- श्रमिक बेरोजगारों के लिए अब सरकारी स्तर पर योग्यता अनुसार नौकरियां मिल पाएंगी।
- वेतन भुगतान के लिए डीबीटी प्रक्रिया को अपनाया जाने वाला है अर्थात कर्मचारियों के लिए पूरा वेतन खाते में ही मिलेगा।
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का लक्ष्य
अगर हम पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के लक्ष्य के बारे में बात करें तो यह सामान्य स्तर पर दो वर्षों तक का रखा गया है अर्थात इन दो वर्षों में देश के 3.5 करोड़ युवाओं के लिए तक रोजगार प्रदान करवाएं जाएंगे।
यह लक्ष्य 1 अगस्त 2025 से शुरू होकर 31 जुलाई 2027 तक कार्यबद्ध रहेगा। कम समय में अपने व्यापक लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार के द्वारा योजना को काफी गतिशील तरीके से संचालित किया जाने वाला है जिसका कार्य मुख्य रूप से देश के पिछड़े और ग्रामीण इलाकों में किया जाएगा।
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for PM Viksit Bharat Rojgar Yojana)
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत अभी तक आवेदन संबंधी प्रक्रिया को आधिकारिक रूप से साझा नहीं किया गया है और ना ही इस संबंध में किसी भी प्रकार की लेटेस्ट डिटेल दी गई है। हालांकि योजना आधिकारिक रूप से लागू हो जाने के बाद आवेदन प्रक्रिया को उपलब्ध करवा दिया जाएगा इसके बाद सभी पात्र तथा इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे।
FAQs
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना में कौन सी कंपनियां भर्ती ले रही है?
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना में ईपीएफओ पंजीकृत कंपनियों भर्ती ले रही है।
कर्मचारियों के लिए मासिक प्रोत्साहन ईपीएफ वेतन कितना मिलेगा?
कर्मचारियों के लिए मासिक प्रोत्साहन ईपीएफ वेतन ₹1000 से लेकर ₹10000 तक दिया जा सकता है।
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य क्या है?
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य श्रमिक शिक्षित युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार की व्यवस्था करना है।










