PM Vishwakarma Loan Yojana: पीएम विश्वकर्मा लोन योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें

Published On: July 22, 2025
PM Vishwakarma Loan Yojana

केंद्र सरकार की तरफ से अभी हाल ही में एक नई योजना को आरंभ किया गया है जिसका नाम है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि यह एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से लाभार्थी लोगों को व्यवसायिक प्रशिक्षण बिल्कुल फ्री में मिलेगा।

इस तरह से हम आपको बता दें कि इस योजना के तहत प्रशिक्षण के दौरान लोगों को सरकार की तरफ से 500 रूपए हर दिन के अनुसार भत्ते के तौर पर भी मिलेंगे। इतना ही नहीं व्यवसाय हेतु टूलकिट की खरीदारी करने के लिए 15 हजार रुपए भी लाभार्थियों को मिलेंगे। ‌ऐसे में आपको यह जानना चाहिए कि कैसे आप इस योजना से लाभ ले सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी योजना से जुड़ी हुई सारी जानकारी विस्तृत तरीके से बताने वाले। इसलिए अगर आप योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको पहले सारी जानकारी जान लेनी चाहिए। आज इस लेख में आपको जानने को मिलेगा कि आप सरकार से कितना लोन ले सकते हैं, पात्रता, दस्तावेज व आवेदन प्रक्रिया का भी सारा विवरण देंगे।

पीएम विश्वकर्मा लोन योजना (PM Vishwakarma Loan Yojana)

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के तहत आप सरकार से अपना कारोबार आरंभ करने हेतु ऋण ले सकते हैं। बताते चलें कि जो लोग यह चाहते हैं कि वे अपना कोई उद्योग शुरू करें तो ऐसे में वे योजना के जरिए से 3 लाख रुपए का लोन हासिल कर सकते हैं।

तो इस प्रकार से हम आप सभी होनहार युवाओं को बताना चाहते हैं कि देश के प्रधानमंत्री ने लोगों के कौशल को विकसित करने के लिए योजना की शुरुआत की है। तो ऐसे लोग जो योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण लेकर अपना कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो वे लोन के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।

परंतु यहां आप सभी को यह बात अवश्य ध्यान में रखनी चाहिए कि इस योजना के द्वारा सभी युवाओं को नहीं बल्कि जरूरतमंद लोगों को ही वित्तीय मदद की जा रही है। दरअसल सरकार चाहती है कि सभी देश के निर्धन लोगों को बेहतर जीवन दिया जाए।

Pradhan Mantri Vishwakarma Loan Yojana 2025 Overview

विभाग का नामसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
योजना का नामपीएम विश्वकर्मा योजना
लेख का नामपीएम विश्वकर्मा लोन योजना
लाभ3 लाख रुपए तक का लोन
टूलकिट राशि₹15000
वर्ष2025
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
श्रेणी सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmvishwakarma.gov.in/login

पीएम विश्वकर्मा लोन योजना के लाभार्थी

यदि आपको नहीं पता तो हम आपको बता दें कि पीएम विश्वकर्मा लोन योजना को सरकार के द्वारा केवल आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए आरंभ की गई है। जानकारी के लिए यह भी बता दें कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जो भी लोग प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं इन्हें सरकार की तरफ से एक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है।

तो इस प्रकार से विश्वकर्मा लोन योजना को दर्जी, सुनार, कुम्हार, बढ़ई, मोची, हलवाई, लोहार, नाई, टोकरी बुनने वाले, मजदूर लोग और आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। ‌

पीएम विश्वकर्मा लोन योजना के लिए पात्रता (Eligibility for PM Vishwakarma Loan Yojana)

अगर आप पीएम विश्वकर्मा लोन योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित आवश्यकता को पूरा करना होगा:-

  • आवेदक की उम्र जरूरी है कि न्यूनतम 18 साल तक होनी चाहिए।
  • योजना का फायदा एक परिवार के सिर्फ एक ही व्यक्ति को मिलेगा।
  • घर के किसी भी सदस्य के पास कोई सरकारी नौकरी ना हो और ना ही वह आयकर जमा करता हो।
  • आवेदक के पास ई-श्रम कार्ड अवश्य होना चाहिए।
  • सिर्फ भारत के रहने वाले मूल निवासी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा हेतु आवेदन दे सकते हैं।
  • व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार का कोई भी रोजगार ना हो।
  • ऐसे लोग जिन्हें हाथ का कोई काम करना आता है केवल इनको ही योजना के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पीएम विश्वकर्मा लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (PM Vishwakarma Loan Yojana Important Documents)

अगर आप विश्वकर्मा लोन योजना के लिए आवेदन देने के इच्छुक हैं तो तब आपके पास मुख्य रूप से निम्नलिखित कागजात होने चाहिएं:-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • ई-श्रम कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मनरेगा जॉब कार्ड अगर है
  • मजदूरी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

पीएम विश्वकर्मा लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for PM Vishwakarma Loan Yojana)

पीएम विश्वकर्मा लोन योजना के लिए अगर आपको अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन तरीके से अप्लाई करना होता है। यहां आपको हम यह भी बता दें कि किसी भी व्यक्ति के द्वारा स्वयं पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन जमा नहीं किया जा सकता है।

दरअसल आपको पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन देने के लिए अपने घर के नजदीक के किसी कॉमन सर्विस सेंटर में जाना होगा। इस तरह से आप सीएससी केंद्र के जरिए से इस योजना के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं और सरकार से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

FAQs

पीएम विश्वकर्मा लोन योजना के तहत कितना लोन मिल सकता है?

पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से आपको 3 लाख रुपये तक की लोन सुविधा दी जावेगी

पीएम विश्वकर्मा योजना लोन के लिए आवेदन कैसे कर सकेंगे?

पीएम विश्वकर्मा लोन के लिए आप सीएससी केंद्र के जरिए योजना के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत और क्या क्या लाभ मिलता है?

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आपको 3 लाख रूपए की लोन सुविधा के साथ-साथ टूलकिट के लिए 15000 रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram