देश में केंद्रीय स्तर पर संचालित बड़ी योजनाओं में से एक पीएम विश्वकर्मा योजना भी है जिसके अंतर्गत विश्वकर्मा समुदाय के 18 से अधिक वर्गों के लिए संबंधित व्यवसाययों मे कल्याणकारी लाभ प्रदान करवाएं जाने का कार्य किया जा रहा है।
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सिलाई मशीन वाली स्कीम काफी प्रचलित हो रही है क्योंकि इसके अंतर्गत पुरुषों के लिए तो लाभ मिल ही पा रहा है साथ में दरजी वर्ग की ऐसी महिलाएं जो सिलाई मशीन चलाना जानती हैं वह भी लाभार्थी हो पा रही है।
पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के तहत जो महिला या पुरुष आवेदन करते हैं तथा पूर्ण रूप से पात्र होते हैं उन सभी के लिए बिल्कुल ही फ्री में सिलाई मशीन का आवंटन करवाया जा रहा है इसके अलावा उनके लिए सिलाई मशीन खरीदने हेतु वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है।
Contents
- पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना (PM Vishwakarma Silai Machine Yojana)
- Free Silai Machine Yojana 2025 Overview
- पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for PM Vishwakarma Silai Machine Yojana)
- पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना में टूल किट
- पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के लाभ (PM Vishwakarma Silai Machine Yojana Benefits)
- पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य
- पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for PM Vishwakarma Silai Machine Yojana)
- FAQs
पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना (PM Vishwakarma Silai Machine Yojana)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से दरजी वर्ग के ऐसे व्यक्ति जिनका पारंपरिक कार्य सिलाई मशीन से जुड़ा हुआ है उन सभी के लिए ही अधिक महत्वता दी जा रही है जो कि दरजी वर्ग के पारंपरिक कार्य को बढ़ोतरी प्रदान करने में काफी कारगर साबित हुई है।
जो भी व्यक्ति अपनी पात्रता मापदंडों के आधार पर पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उन सभी के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना के आधिकारिक पोर्टल पर ही आवेदन करना होता है। हमारे सुझाव अनुसार इस योजना में आवेदन करने से पहले संबंधी सभी प्रकार के नियमों की जानकारी प्राप्त कर लेना बहुत जरूरी है।
Free Silai Machine Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना |
| योजना की शुरुआत | वर्ष 2023 |
| आयु | 18 वर्ष से ऊपर हो |
| लाभ | सिलाई मशीन के लिए 15000 रूपए की वित्तीय सहायता |
| लाभार्थी | देश के सभी शिल्पकार या कारीगर व पात्र महिलायें |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmvishwakarma.gov.in/ |
पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for PM Vishwakarma Silai Machine Yojana)
पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना में निर्धारित पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से हैं:-
- ऐसे व्यक्ति जो भारतीय मूल निवासी हैं तथा पारंपरिक कार्य सिलाई मशीन से जुड़ा हुआ है।
- दर्जी वर्ग की महिला एवं पुरुषों के लिए ही यह लाभ विशेष रूप से संदर्भित है।
- ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय सी में तो तथा आर्थिक रूप से गरीबी रेखा है उससे नीचे की श्रेणी में आते हैं।
- आवेदक व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से ऊपर की हो चुकी हो तथा उसके नाम पर राशन कार्ड हो।
- आवेदक के लिए सिलाई मशीन चलाने का विशेष अनुभव होना भी बहुत जरूरी है।
पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना में टूल किट
जैसा कि हमने आपके लिए बताया है कि पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत प्रत्यक्ष रूप से सिलाई मशीन का वितरण भी करवाया जाता है इसके अलावा जिन क्षेत्रों में सिलाई मशीन वितरण हेतु कैंप आयोजित नहीं करवाई जा सकते हैं वहां पर टूल किट के माध्यम से वित्तीय सहायता भी दी जाती है।
पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत आवेदक व्यक्तियों के लिए टूल किट के माध्यम से ₹15000 तक का लाभ प्रदान किया जा सकता है जिसकी मदद से व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार सिलाई मशीन खरीद पाते हैं। यह टूलकिट आवेदक के खातों में ट्रांसफर की जाती है।
पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के लाभ (PM Vishwakarma Silai Machine Yojana Benefits)
पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के फायदे निम्न प्रकार से हैं:-
- सरकार की तरफ से योजना में सिलाई मशीन बिल्कुल ही फ्री में प्रदान की जाती है।
- पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना से दर्जी वर्ग के पारंपरिक कार्यो में बढ़ोतरी हो पाई है।
- सिलाई मशीन चलाने वाले लोगों के लिए पर्याप्त रोजगार की व्यवस्था हुई है।
- पुरुषों के साथ महिला उम्मीदवारों के लिए घर बैठे उत्तम रोजगार मिल पाया है।
पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य
पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य केवल यही है कि ऐसे व्यक्ति जो अपने पारंपरिक कार्यो से बढ़ चुके हैं जिसके चलते उनके लिए रोजगार की तलाश करने में भी काफी कठिनाई हो रही है उन सभी के लिए बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।
इसके अलावा ऐसी महिलाएं जो अपनी कला के आधार पर रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं उन सभी के लिए अवसर प्रदान किए जाएं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयत्न हो सके। यह योजना अपने उद्देश्यों के अनुसार लोगों के लिए काफी कल्याणकारी साबित हुई है।
पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for PM Vishwakarma Silai Machine Yojana)
- पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना में आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पंजीकरण पूरा करना होगा।
- इसके बाद अपने वर्ग को सेलेक्ट करते हुए फॉर्म इत्यादि को कंप्लीट करें।
- फॉर्म भर जाने के बाद आवेदक के डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
- अब अंत में जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर दें।
- इस प्रकार से योजना में आवेदन पूरा हो जाएगा।
FAQs
पीएम विश्वकर्मा योजना कब चलाई गई है?
पीएम विश्वकर्मा योजना वर्ष 2023 में शुरू की गई है।
पीएम विश्वकर्मा योजना में प्रशिक्षण कितने दिनों का होता है?
पीएम विश्वकर्मा योजना में प्रशिक्षण 8 से 10 दिनों तक का होता है।
पीएम विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना का सर्टिफिकेट कैसे मिलता है?
पीएम विश्वकर्मा योजना का सर्टिफिकेट प्रशिक्षण के दौरान प्रदान करवाया जाता है।










