PM Yashasvi Scholarship Yojana: पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के फॉर्म भरना शुरू

Published On: August 21, 2025
PM Yashasvi Scholarship Yojana

केंद्र सरकार के द्वारा अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक क्षेत्र में मदद प्रदान करवाने के लिए कई प्रकार की महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति संबंधी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिनमें से एक पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना भी है।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा देश भर के पिछड़े श्रेणियां के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता तथा पात्रता के अनुसार प्री मैट्रिक तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान करवाने का कार्य करती है।

सरकार के द्वारा पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना को व्यापक स्तर पर शुरू करते हुए इसका आधिकारिक पोर्टल भी तैयार किया गया है जिसके अंतर्गत कोई भी अभ्यर्थी जो छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए इच्छुक है और पात्रता को पूरा करता है वह बहुत ही आसानी के साथ आवेदन भी कर सकता है।

PM Yashasvi Scholarship Yojana

सरकार के द्वारा पीएम यशस्वी योजना को काफी खास तरीके से संशोधित किया गया है जिसके अंतर्गत देशभर के सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए लाखों की संख्या में लाभ प्रदान करवाएं जाने हेतु प्रयोजना बनाई जाती है बता दें कि यह योजना हर साल ही अपना कार्यान्वयन करती है।

ऐसे अभ्यर्थी जो इस साल माध्यमिक शिक्षा को पूरा करते हुए हाई स्कूल में प्रवेश रत हुए हैं उन सभी के लिए पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना की जानकारी को प्राप्त कर लेना बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है। आईए आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए योजनाएं संबंधित पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से बताते हैं।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता मापदंड

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से है:-

  • देश के किसी भी राज्य के मूल निवासी परिवार के अभ्यर्थी इस योजना में शामिल हो सकते हैं।
  • ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए तक सीमित है वह पात्र हैं।
  • यह छात्रवृत्ति प्री मैट्रिक तथा पोस्ट मैट्रिक के लिए अर्थात अभ्यर्थी कक्षा 9वी या फिर 11वीं में अध्यनरत हो।
  • इस छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में ही शिक्षा प्राप्त करता हो।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना में इतनी मिलेगी राशि

सरकार की तरफ से ऐसे अभ्यर्थी जो अपनी योग्यताओं के आधार पर पीएम यशस्वी योजना से पंजीकृत हो जाते हैं उन सभी के लिए स्कूली शिक्षा के दौरान हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाती है जो लड़के तथा लड़कियों के लिए अलग-अलग प्रकार से हो सकती है।

बताते चलें कि लड़कों के लिए पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत ₹2500 तक का लाभ हर महीने दिया जाता है इसके अलावा लड़कियों के लिए यह राशि ₹3000 तक की मिलती है। इस मासिक के छात्रवृत्ति राशि के साथ उनके लिए आवश्यकता के तौर पर अन्य शिक्षा संबंधी लाभ भी प्रदान करवाएं जाते हैं।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना की विशेषताएं

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-

  • यह योजना केंद्रीय स्तर पर अपना कार्य कर रही है जिसके अंतर्गत देश के सभी राज्यों के अभ्यर्थियों को लाभार्थी किया जा रहा है।
  • पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना की आवेदन संबंधी प्रक्रिया भी काफी सरल और फ्री है।
  • अन्य स्कॉलरशिप योजनाओं की तरह ही इस योजना में भी अभ्यर्थियों के लिए लाभ को खाते में ही प्रदान करवाया जाता है।
  • लड़के एवं लड़कियों के लिए अलग-अलग प्रकार से लाभ सुनिश्चित किए गए हैं जो योजना को अधिक संतुलित बनाते हैं।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य

सरकार की तरफ से निरंतर ही संचालित की जा रही पीएम यशस्वी योजना का मूल उद्देश्य केवल यही है कि सरकारी स्कूलों में अध्यनरत अभ्यर्थी जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है उन सभी के लिए पढ़ाई संबंधित सभी प्रकार के दैनिक खर्चों जैसे कॉपी ,किताबे,यूनिफॉर्म इत्यादि के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जा सके।

इस वित्तीय सहायता से अभ्यर्थी बिना किसी चिताओं के पूर्ण मन के साथ अपनी पढ़ाई कर सकेंगे और निरंतर ही आगे बढ़ सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक क्षेत्र में बेहतर प्रोत्साहन सक्रिय करने के लिए यह छात्रवृत्ति योजना अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना में आवेदन संबंधी प्रक्रिया निम्न प्रकार से होगी:-

  • सबसे पहले पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • आधिकारिक पोर्टल पर पहली बार विजिट किया है तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद आगे बढ़े और अपने कुछ सामान्य जानकारी को दर्ज करते हुए फॉर्म तक पहुंचे।
  • फार्म में मांगी गई अनिवार्य जानकारी को दर्ज करना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड हो जाने के बाद सबमिट कर दें और वेरिफिकेशन का इंतजार करें।
  • इस प्रकार से आवेदन संबंधी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram