यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बचत करना चाहते हैं लेकिन कोई जोखिम नहीं लेना चाहते तो ऐसे में आपको पोस्ट ऑफिस की नई योजना में निवेश करना चाहिए। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस के द्वारा आरडी योजना चलाई जा रही है जो आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
इस तरह से हम आपको बता दें कि इस योजना में प्रति महीने एक तय की गई राशि को जमा किया जाता है और परिपक्वता के समय तक आपकी राशि लाखों रुपए तक की हो जाती है। इसलिए अगर आप अपनी मेहनत की कमाई से की गई बचत को आसान और सुरक्षित तरीके से जमा करना चाहते हैं तो यह योजना आपके लिए सर्वोत्तम है।
यदि आपको पोस्ट ऑफिस आरडी योजना के बारे में पूरी जानकारी नहीं है तो इसके लिए आप हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़कर जान सकते हैं। इस तरह से इस लेख में हम आपको बताएंगे कि भारतीय डाक विभाग के द्वारा आरंभ की गई यह रिकरिंग डिपॉजिट योजना आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकती है।
Contents
Post Office New Scheme
अगर आपको अपनी बचत को बिना किसी कठिनाई के और सुरक्षित तरीके से धीरे-धीरे जमा करना है तो आपको पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट योजना का लाभ लेना चाहिए। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना आपके लिए एक अच्छा विकल्प इसलिए हो सकती है क्योंकि इसमें आपको प्रति महीने एक निर्धारित की गई राशि को जमा करना होता है।
इस प्रकार से धीरे-धीरे आपके द्वारा निवेश की गई यह राशि काफी ज्यादा हो जाती है जिसकी वजह से आपको काफी वित्तीय फायदा हो सकता है। इस योजना के सर्वाधिक प्रचलन का कारण है इसकी पारदर्शिता एवं सुरक्षा जिसमे आपका पैसा सुरक्षित तो रहता ही है साथ ही परिपक्क्वता अवधि के बाद निर्धारित ब्याज के साथ आपको लौटा दिया जाता है।
इस प्रकार से आपको पोस्ट ऑफिस आरडी योजना में 5 वर्षों तक की समय अवधि के लिए निवेश करना होता है। तो ऐसा करके जहां एक और आपकी बचत की आदत बनती है तो वहीं धीरे-धीरे काफी ज्यादा पैसा भी आपके पास जमा हो जाता है। इसलिए यदि आपको छोटे निवेश को बड़ी पूंजी में बदलना है तो यह योजना आपके लिए भरोसेमंद और लाभदायक है।
पोस्ट ऑफिस आरडी की जानकारी
अगर आप पोस्ट ऑफिस की इस नई योजना में 5 वर्षों तक के लिए निवेश करते हैं तो हम आपको बता दें कि एक दिन आपके पास काफी ज्यादा राशि जमा हो सकती है। इस तरह से इसका यह भी लाभ है कि इसमें निवेशक को सुनिश्चित किया गया ब्याज दर प्राप्त होता है।
यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना को सरकार से समर्थन प्रदान किया गया है जिसकी वजह से बाजार का कोई भी जोखिम इस पर असर नहीं डालता है। यदि आपको पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना में निवेश करना है तो आप किसी भी नजदीकी डाकघर जाकर निवेश आरंभ कर सकते हैं। फिर 5 वर्ष के बाद आपकी राशि ब्याज के साथ आपको लौटा दी जाती है।
पोस्ट ऑफिस नई योजना के तहत निवेश की राशि
अगर आपको डाकघर में निवेश करना है तो ऐसे में आप बहुत ही छोटी रकम से पैसे जमा करने की शुरुआत कर सकते हैं। आपको जानकारी के लिए यहां बता दें कि इस योजना के तहत आप निवेश की शुरुआत 100 रूपए से कर सकते हैं
इस प्रकार से आपको इस योजना में ज्यादा राशि को जमा करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। तो आप अपनी सुविधा के मुताबिक कम या ज्यादा जितना चाहे इतना निवेश कर सकते हैं। इस योजना को इस तरह से बनाया गया है कि हर आय वाले के लिए यह एक बेहतर विकल्प है।
पोस्ट ऑफिस नई योजना में कौन-कौन कर सकता है निवेश
पोस्ट ऑफिस आरडी योजना में निवेश के विकल्प काफी लचीले बनाए गए हैं। इस तरह से 10 वर्ष या फिर इसे अधिक उम्र का अगर कोई नाबालिक खाता शुरू करना चाहता है तो माता-पिता या फिर कानूनी अभिभावक की सहायता से ऐसा किया जा सकता है।
इस प्रकार से जब खाताधारक की आयु 18 वर्ष तक की हो जाती है तो फिर अनिवार्य तौर पर इसे अपनी केवाईसी को अपडेट करवाना होगा। इसके लिए नया फार्म जमा करना होता है जिससे कि आगे खाता संबंधित व्यक्ति के नाम से ही चलता रहे।
यहां आपको हम यह भी बता दें कि आप यदि पोस्ट ऑफिस नई योजना में निवेश करना चाहते हैं तो इसमें कोई भी झंझट नहीं है। आप इस खाते में निवेश की शुरुआत मोबाइल बैंकिंग या फिर ई-बैंकिंग के द्वारा कर सकते हैं। तो आप इस योजना के तहत अपना निवेश जमा करके अपने भविष्य के लिए काफी पैसे जमा कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस नई योजना के अंतर्गत नियम
- पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट खाता आरंभ करते समय आपको जरूरी है कि जो पहली किस्त है वह जमा करनी पड़ती है।
- अगर आपने अपना यह बचत खाता महीने की 16 तारीख से पूर्व आरंभ किया है तो ऐसे में आपको प्रति महीने 15 तारीख तक अनिवार्य तौर पर अपनी अगली किस्त को जमा करना पड़ेगा।
- पर अगर आपने अपना पोस्ट ऑफिस में योजना का खाता 16 तारीख के बाद आरंभ किया है तो तब आपको 16 तारीख से लेकर महीने के अंतिम कार्य दिवस तक राशि को जमा करना होगा।
पोस्ट ऑफिस नई योजना के लाभ
अगर आप भारतीय डाक विभाग की आरडी योजना में निवेश करते हैं तो तब आपको कई प्रकार के फायदे प्राप्त होते हैं जैसे:-
- पोस्ट ऑफिस की इस नई योजना में यदि निवेश किया जाए तो इसमें बाजार का बिल्कुल भी जोखिम नहीं होता है।
- निवेशक को पहले से ही तय की गई ब्याज दर प्रदान की जाती है।
- अगर आप इस योजना के तहत खाता आरंभ करते हैं तो 1 साल के बाद यानी जब आप 12 किस्त जमा कर देंगे तो तब आपको ऋण के लिए भी पात्र माना जाएगा।
- अगर आप लोन लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो ऐसे में आपने जो राशि निवेश की है इसका 50% कर्ज ले सकते हैं।
- जो लोन आप प्राप्त करेंगे इसे आप एक साथ या फिर किस्तों में जमा कर सकते हैं।
- अगर आप कर्ज को समय पर नहीं चुकाएंगे तो पोस्ट ऑफिस आरडी खाते की परिपक्वता के बाद लोन की राशि को इसमें से काट लिया जाएगा।










