Post Office Scheme: 5 साल में मिलेंगे 13 लाख रूपए, पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम के आवेदन शुरू

Published On: August 4, 2025
Post Office Scheme

पोस्ट ऑफिस योजना के माध्यम से आप बिना किसी जोखिम के अपने पैसे को बढ़ा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय डाक विभाग ने विभिन्न प्रकार की बचत वाली योजनाएं आरंभ की हुई हैं जिससे कि निवेशक अपनी जरूरत के मुताबिक पैसा जमा कर सकें।

तो ऐसे में हम आपको बता दें कि भारतीय डाक विभाग की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी एनएससी योजना इन दिनों काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रही है। इसके पीछे कारण है कि इस योजना को सरकार से समर्थन प्राप्त है और लोगों का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित भी रहता है।

अगर आप बिना किसी समस्या के अपने पैसे को बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको डाकघर की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश करना चाहिए। यदि आप इस निवेश वाली योजना के बारे में पूरी जानकारी जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारा आज का यह पोस्ट मदद कर सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर यह योजना क्या है ताकि आसानी के साथ आप इसमें निवेश कर सकें और अपने पैसे को ज्यादा कर सकें।

Post Office Scheme

यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बिना किसी समस्या के अपने पैसे को निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको पोस्ट ऑफिस योजना में पैसा जमा करना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय डाक विभाग के द्वारा आरंभ की गई नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना आपके लिए एक काफी उत्कृष्ट विकल्प हो सकता है।

यह निवेश योजना इसलिए बेहतर है क्योंकि इसमें आपको 5 वर्षों तक के लिए निवेश करने का मौका मिलता है। निवेशक इस योजना में अपना जो पैसा जमा करते हैं वह पूरी तरह से सुरक्षित होता है क्योंकि इस योजना को सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।

इस तरह से हम आपको बता दें कि ऐसे लोग जो अपनी किसी जमा की गई राशि को निवेश करना चाहते हैं तो इन्हें नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना में जमा करना चाहिए। तो आप आसानी के साथ अपने घर के समीप के किसी भी डाकघर जाकर केवाईसी और अन्य दस्तावेजों को जमा करने के बाद एनएससी खाता आरंभ कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश के लिए योग्यता

पोस्ट ऑफिस की एनएससी स्कीम में कोई भी व्यक्ति आसानी के साथ निवेश कर सकता है। आपको हम यह जानकारी के लिए बता दें कि आप नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना में अपना एकल खाता आरंभ कर सकते हैं या फिर संयुक्त खाता भी शुरू कर सकते हैं।

संयुक्त खाते में तीन व्यस्क लोग सम्मिलित हो सकते हैं और निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बताते चलें कि जिन बच्चों की उम्र 10 साल है या इससे बड़े हैं वे भी अपना एनएससी खाता आरंभ कर सकते हैं।

परंतु यदि कोई बच्चा बहुत छोटा है या फिर कोई व्यक्ति मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है, तो तब यह खाता माता-पिता उसके नाम से आरंभ कर सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको यहां यह भी बताना चाहते हैं कि आप अपने घर के किसी भी व्यक्ति को अपना नॉमिनी भी बना सकते हैं। इस प्रकार से एनएससी योजना में आप अपनी मर्जी के अनुसार कितने भी खाते आरंभ कर सकते हैं।

यहां आपको हम यह भी जानकारी देना चाहते हैं कि भारतीय डाक विभाग की इस योजना में आप न्यूनतम हजार रुपए से खाता आरंभ कर सकते हैं और आप अधिकतम कितना भी निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा इस योजना की सबसे अच्छी बात यह भी है कि आपको इसमें आयकर एक्ट के अंतर्गत टैक्स में छूट भी प्राप्त होती है। इस तरह से आप वार्षिक डेढ़ लाख रुपए तक आयकर फ्री निवेश कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस स्कीम में कितना होगा मुनाफा

डाक विभाग की पोस्ट ऑफिस योजना धनराशि को जमा करने पर 7.7 फीसदी तक अत्यधिक आकर्षक ब्याज आपको हासिल हो सकता है। तो यहां यह भी अहम जानकारी बता दें कि यह ब्याज चक्रवृद्धि के साथ निरंतर जोड़ा जाता है।

पोस्ट ऑफिस स्कीम तहत लोन मिलना भी संभव

अगर आप पोस्ट ऑफिस योजना में निवेश करते हैं तो ऐसे में हम आपको बता दें कि यदि आपको कभी पैसे की आवश्यकता पड़ जाती है तो आप लोन ले सकते हैं। आपको हम यहां हम जानकारी दे दें कि आप अपनी एनएससी को किसी बैंक या फिर एनबीएफसी में सरलता के साथ गिरवी रख सकते हैं और कर्ज ले सकते हैं।

जानकारी के लिए बताते चलें कि ऐसा करने का यह लाभ होगा कि जो आपकी निवेश की धनराशि होगी होगी वह वैसी ही बनी रहेगी। वहीं बिना किसी कठिनाई के आपको ऋण भी मिल जाएगा। परंतु हम आपको यहां पर स्पष्ट रूप से बताते चलें कि आप अपने इस खाते को 5 वर्षों से पहले बंद नहीं कर सकते। परंतु अगर निवेशक की मृत्यु हो जाती है या फिर कोर्ट आदेश जारी करती है तो तब यह खाता निश्चित समय अवधि से पहले बंद किया जा सकता है।

पोस्ट ऑफिस स्कीम पति-पत्नी के लिए है लाभदायक

अगर किसी घर में दोनों पति-पत्नी नौकरी पेशा हैं तो वे इस योजना के तहत संयुक्त खाता खोलकर लाभ ले सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अगर दोनों इस योजना में 9 लाख रुपए का निवेश मिलकर करते हैं तो तब 5 वर्षों के बाद 1304130 रुपए प्राप्त होंगे।

इस प्रकार से आपको हम बता दें कि 404130 रुपए आपको एनएससी योजना के तहत ब्याज के रूप में मिलेंगे। देखा जाए तो पोस्ट ऑफिस की यह योजना उन सभी लोगों के लिए बेहद उपयुक्त है जो सुनिश्चित तरीके से और सुरक्षा के साथ अच्छा मुनाफा प्राप्त करना चाहते हैं।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram