वर्तमान में लोगों का शिक्षित होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि अब प्रत्येक कार्यों में शिक्षा के लिए ही सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। भारतीय सरकार के द्वारा देश में शैक्षिक स्थिति को मजबूत करने के लिए तथा इसमें बेहतर सुधार लाने के लिए कई प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं।
बताते चले कि अब तक केंद्र सरकार के द्वारा शैक्षिक क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की सहायता जनक योजनाओं का संचालन किया है जो अभी भी निरंतर रूप से अभ्यर्थियों के लिए शिक्षित बनाने हेतु अपना कार्य कर रही है। इन्हीं विभिन्न योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना भी है।
ऐसे अभ्यर्थी जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने स्कूल या कॉलेज या फिर किसी भी डिग्री डिप्लोमा की फीस नहीं भर पाते हैं तथा शैक्षिक संबंधी खर्चों को पूर्ण रूप से नहीं उठा पा रहे हैं परंतु पढ़ने में होनहार है तो उनके लिए इस योजना में वित्तीय मदद दी जाती है।
Contents
- Pradhan Mantri Vidya Lakshmi Yojana
- प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के लिए पात्रता मापदंड
- प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना में इतना मिलेगा लोन
- प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना की विशेषताएं
- प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना में ब्याज दर
- प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत भुगतान अवधि
- प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
Pradhan Mantri Vidya Lakshmi Yojana
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत कोई भी अभ्यर्थी अपने शैक्षिक संबंधी खर्चों को उठाने के लिए सरकार की तरफ से आकर्षक लोन प्राप्त कर सकता है। यह लोन अन्य प्रकार की लोन से पूर्णता भिन्न है क्योंकि इसमें सरकार के द्वारा अभ्यर्थियों के लिए सब्सिडी और साथ में अन्य सुविधाएं दी जाती है।
अब कोई भी विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा से वंचित नही रह सकेगा और ना ही से अन्य खर्चों की चिंता करनी होगी। प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना जो की राष्ट्रीय स्तर की योजना है जिसके चलते इसमें विभिन्न प्रकार के नियम एवं पात्रता मापदंड भी सुनिश्चित किए गए हैं।
सभी अभ्यर्थी जो भी प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तथा आवेदन करने वाले है उन सभी के लिए आवेदन से पहले एक बार सभी प्रकार के नियम जान लेने चाहिए ताकि आवेदन करना और लाभ प्राप्त करना आसान हो सके।
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के लिए पात्रता मापदंड
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के पात्रता मापदंड कुछ इस प्रकार से हैं :-
- प्रधानमंत्री विद्यालय लक्ष्मी योजना का लाभ देश के किसी भी राज्य के अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी की पारिवारिक स्थिति न्यूनतम वर्ग की हो जिसके तहत वार्षिक आय ₹200000 तक अधिकतम सीमित होनी चाहिए।
- अभिभावक किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी या फिर परमानेंट रोजगार में संलग्न ना हो।
- अभ्यर्थी की शिक्षा वर्तमान में सरकारी संस्थानों में ही होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी ने अपनी कक्षा दसवीं तथा 12वीं में 50% या उससे अधिक अंक हासिल किए हो।
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना में इतना मिलेगा लोन
केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत जो लोन प्रदान करवाया जा रहा है उसमें लिमिट भी निर्धारित की गई है अर्थात अभ्यर्थी न्यूनतम में अधिकतम किसी भी प्रकार की लिमिट पर अपनी आवश्यकता अनुसार लोन प्राप्त कर सकते हैं।
बताते चलें कि इस योजना में न्यूनतम स्तर पर ₹50000 की लिमिट तक का लोन दिया जाता है इसके अलावा अभ्यर्थियों की आवश्यकता के चलते हुए अधिकतम 6.30 लाख रुपए तक लोन भी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना की विशेषताएं
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से है :-
- राष्ट्रीय स्तर पर संचालित होकर यह योजना देश भर के जरूरतमंद अभ्यर्थियों के लिए लाभ दे रही है।
- इस योजना के अंतर्गत केवल शैक्षिक क्षेत्र के लिए ही लोन मिल सकता है।
- लोन में आवेदन संबंधी प्रक्रिया को बिल्कुल ही आसन तथा फ्री सक्रिय किया गया है।
- प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना में किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थी आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना में ब्याज दर
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत जो लोन दिया जाता है उसे पर सरकार के द्वारा काफी अच्छी तथा सुलभ ब्याज दरों को निर्धारित किया गया है ताकि अभ्यर्थियों के लिए लोन लेने के बाद किसी भी प्रकार के आर्थिक प्रभाव न झेलने पड़े तथा वे सरलता पूर्वक लोन का भुगतान कर सके।
अगर हम वर्तमान समय में प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के लोन की बात करें तो यह प्रतिवर्ष अनुसार 10.5% से लेकर 12.75% तक हो सकती है। हमारे अनुमान के अनुसार यह ब्याज दर सभी लोन लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए काफी सामान्य है।
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत भुगतान अवधि
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के तहत अगर हम ब्याज दर के साथ भुगतान अवधि की बात करें तो वह लोन लिमिट के आधार पर अलग-अलग प्रकार से होती है हालांकि जो व्यक्ति अधिकतम स्तर पर लोन लेते हैं उन सभी के लिए 5 वर्षों तक की अवधि में लोन का भुगतान करना अनिवार्य होता है।
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री विद्यालय लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए निम्न प्रकार के चरणों का पालन करना होग :-
- आवेदन हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपके लिए रजिस्टर्ड करने की आवश्यकता होगी।
- आगे जाएं और अन्य सभी जानकारी को पूरा करते हुए फॉर्म सबमिट करें।
- इसके बाद ईमेल पर एक लिंक भेजा जाएगा जिससे आपको अकाउंट एक्टिव करना होगा।
- अकाउंट एक्टिव हो जाने के बाद आईडी पासवर्ड से लॉगिन करना होगा और फॉर्म प्रदर्शित करना होगा।
- फार्म में पूरी जानकारी भरे और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अंत में जानकारी की समीक्षा करते हुए फाइनल सबमिट कर दें जिसके बाद आवेदन हो जाएगा।










