Sainik School Bharti 2025: सैनिक स्कूल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Published On: August 23, 2025
Sainik School Bharti

ऐसे उम्मीदवार जो राजस्थान राज्य के निवासी हैं तथा अपनी शैक्षिक योग्यताओं के आधार पर सैनिक स्कूलों में शिक्षक के पदों पर कार्यरत होने का सपना देख रहे हैं तो उन सभी के लिए हाल ही में चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल की तरफ से बहुत ही अच्छी खुशखबरी दी गई है।

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान में चित्तौड़गढ़ में स्थित सैनिक स्कूल के द्वारा टीचिंग तथा नॉन टीचिंग के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भर्ती को जारी किया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत महिला या पुरुष कोई भी उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।

सैनिक स्कूल के द्वारा संबंधित शिक्षकों के पदों की अधिसूचना को जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू करवा दी गई है जो कि ऑफलाइन माध्यम से ही पूरी करवाई जा रही है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते थे उनके लिए ऑफलाइन आवेदन सैनिक स्कूल में ही करने होंगे।

Sainik School Bharti

बताते चले की सैनिक स्कूल के द्वारा शिक्षक के पदों की भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है जिसमें कुछ सीमित पदों को ही रिक्त किया गया है जिसके चलते इस भर्ती में काफी अधिक प्रतियोगिता स्तर होगा। जो उम्मीदवार सैनिक स्कूलों में कार्यरत होना चाहिए उनके लिए अच्छी तैयारी के साथ चयन प्रक्रिया में अपना प्रदर्शन देना आवश्यक होगा।

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से सैनिक स्कूल भर्ती के अंतर्गत जारी किए गए संबंधित पदों की जानकारी के साथ योग्यता संबंधी विवरण और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल भी बताने वाले हैं जो भर्ती में आवेदन करने जा रहे हैं उम्मीदवारों के लिए जानना बहुत ही जरूरी है।

सैनिक स्कूल भर्ती के अंतर्गत जारी किए गए पद

सैनिक स्कूल भर्ती के अंतर्गत जो अलग-अलग पद जारी किए गए हैं उसका विवरण निम्न प्रकार से है:-

  • टीजीटी मैथमेटिक्स
  • टीजीटी हिंदी
  • काउंसलर
  • म्यूजिक टीचर
  • लैब असिस्टेंट
  • PEM/PTE कम मैट्रॉन
  • नर्सिंग सिस्टर इत्यादि।

सैनिक स्कूल भर्ती के लिए आवेदन तिथि

जैसा कि हमने बताया है कि सैनिक स्कूल भर्ती के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को ऑफलाइन माध्यम से रखा गया है जिसके अंतर्गत जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करने की सोच रहे हैं उनके लिए आवेदन संबंधित तिथियां को सैनिक स्कूल मैं जाकर स्वयं ही प्राप्त करना बहुत जरूरी होगा। जो उम्मीदवार निर्धारित तिथियां में आवेदन करते थे केवल उनके लिए ही चयन प्रक्रिया में शामिल की अनुमति दी जाएगी।

सैनिक स्कूल भर्ती के लिए योग्यताएं

सैनिक स्कूल भर्ती के लिए योग्यताएं पद के अनुसार अलग-अलग प्रकार से हैं जिसका विवरण निम्न है:-

टीजीटी मैथमेटिक्स –

टीजीटी मैथमेटिक्स के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को ग्रेजुएशन में 50% अंक गणित सब्जेक्ट में प्राप्त हुए हो साथ में ही b.Ed की डिग्री और सीटीईटी पास होना बहुत जरूरी है।

टीजीटी हिंदी –

टीजीटी हिंदी के लिए हिंदी से ग्रेजुएशन होनी चाहिए जिसमें 50% अंक हो और साथ में ही बी एड और सीटीईटी का डिप्लोमा जरूरी होगा।

काउंसलर –

काउंसलर पद के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होने भी बहुत जरूरी है।

म्यूजिक टीचर –

म्यूजिक टीचर के लिए उम्मीदवार म्यूजिक से ग्रेजुएट हुआ हो और सीनियर सेकेंडरी का डिप्लोमा भी उसके पास होना बहुत जरूरी है।

लैब असिस्टेंट –

लैब असिस्टेंट के लिए कक्षा 12वीं के साथ 1 साल का कंप्यूटर हार्वेयर एंड नेटवर्किंग में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए।

PEM/PTE कम मैट्रॉन –

कम मेट्रन के पद के लिए कक्षा दसवीं या फिर उसे समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

नर्सिंग सिस्टर –

नर्सिंग सिस्टर के पद के लिए संबंध डिप्लोमा तथा 5 साल का काम का अनुभव होना बहुत जरूरी है।

सैनिक स्कूल भर्ती के लिए आयु सीमा

सैनिक स्कूल भर्ती के लिए जारी किए गए पदों को विशेष प्रकार से आयु सीमा का निर्धारण भी किया गया है जो न्यूनतम रूप से 18 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष तक ही सीमित है। हालांकि कम मेट्रोन और नर्सिंग सिस्टर के पद के लिए यह आयु सीमा अधिकतम 50 वर्ष तक की है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की भर्ती की आयु सीमा की गणना को 1 अक्टूबर 2025 के अनुसार किया जाने वाला है। आरक्षित वर्ग की उम्मीदवारों के लिए आयु संबंधी क्षेत्र में विशेष प्रकार की छूट भी दी जाएगी।

सैनिक स्कूल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

सैनिक स्कूल भर्ती के अंतर्गत जो उम्मीदवार आवेदन करते हैं उन सभी के लिए चयन प्रक्रिया के तौर पर सबसे पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शामिल होना होगा इसके बाद कुछ पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा।

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हैं उन सभी के इंटरव्यू लिए जाएंगे इसके बाद उनकी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के लिए ऑफर लेटर और लास्ट में अपॉइंटमेंट लेटर प्रदान किए जाएंगे।

सैनिक स्कूल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सैनिक स्कूल भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले नोटिफिकेशन पर जाएं।
  • नोटिफिकेशन में से भर्ती का आवेदन पत्र डाउनलोड कर लेना होगा और उसका प्रिंट निकाल लेना होगा।
  • इसके अलावा आप भर्ती के आवेदन पत्र को सैनिक स्कूल में जाकर भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • प्राप्त हुए आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरना होगा और साथ में दस्तावेज अटैच करने होंगे।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क के साथ फॉर्म और दस्तावेजों को सैनिक स्कूल में जाकर जमा कर देना होगा इस प्रकार से आवेदन पूरा हो जाएगा।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram