वर्ष 2025 में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत ही अच्छा तथा शानदार अवसर दिया जा रहा है क्योंकि हाल ही में अगस्त महीने की शुरुआत में ही एसबीआई के द्वारा क्लर्क पदों के लिए बंपर नोटिफिकेशन आउट कर दिया गया है।
एसबीआई में क्लर्क के 5180 पदों को भरने के लिए यह नोटिफिकेशन जारी हुआ है जिसके लिए आधिकारिक तौर पर 6 अगस्त 2025 को स्वीकृति दी गई है। जो उम्मीदवार एसबीआई में क्लर्क के सरकारी पद पर अपनी सेवा देना चाहते हैं वह 6 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को केवल 20 दिनों तक की सक्रिय किया गया अर्थात उम्मीदवार 6 अगस्त से लेकर अंतिम 26 अगस्त 2025 तक पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे। भर्ती को सुविधाजनक बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाए जा रहे हैं।
Contents
SBI Clerk Recruitment
एसबीआई बैंक शाखा की तरफ से क्लर्क के पदों की भर्ती का इंतजार उम्मीदवारों के लिए काफी लंबे समय से था जो कि अब पूरा हो चुका है। उम्मीदवार अपनी योग्यता तथा प्रदर्शन के आधार पर इस बार एसबीआई बैंक शाखा में कार्यरत हो सकते हैं।
सरकारी नियमानुसार भर्ती में आरक्षण सुविधा को भी लागू किया जाने वाला है जिसके अंतर्गत जो भी आरक्षण श्रेणी की उम्मीदवार अर्थात अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति में आने वालों के लिए 30 से 35% तक का आरक्षण दिया जाएगा इसके अलावा महिला उम्मीदवार भी आरक्षण के लिए पात्र है।
एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए योग्यताएं
एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए योग्यताएं निम्न प्रकार से निर्धारित है:-
- इस भर्ती में देश के किसी भी राज्य की उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।
- बेसिक शैक्षिक योग्यता के साथ उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए।
- स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार के लिए कंप्यूटर संबंधी बेसिक ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है।
- अधिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन में जरूर एंटर करें।
एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
अगर हम एसबीआई क्लर्क भर्ती के पदों के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन शुल्क की बात करें तो यह केवल अनारक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए ही निर्धारित किया गया है। ऐसे उम्मीदवार जो जनरल या फिर ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में आते हैं उनके लिए 750 रुपए का शुल्क आवेदन के साथ में भुगतान करना होगा।
इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के साथ पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए तक आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल ही फ्री है अर्थात उनके लिए ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार का शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। निशुल्क आवेदन का प्रावधान महिला उम्मीदवारों के लिए भी है।
एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आयु सीमा
एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्न प्रकार से होनी चाहिए:-
- इस भर्ती में उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा को 20 वर्ष से शुरू किया गया है।
- ऐसे उम्मीदवार जो 20 वर्ष से लेकर अधिकतम 28 वर्ष की आयु के बीच में है वह आवेदन कर सकते हैं।
- आयु सीमा की गणना को एक अप्रैल 2025 के अनुसार किया जाएगा।
- आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में भी विशेष छूट प्रावधान किए गए हैं।
एसबीआई क्लर्क भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
एसबीआई के द्वारा क्लर्क पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन विशेष प्रक्रिया के माध्यम से करवाया जाने वाला है जिसके लिए दो चरण आयोजित होंगे। बताते चले की भर्ती की चयन प्रक्रिया के पहले चरण में उम्मीदवारों से प्रीलिम्स टेस्ट लिया जाएगा।
ऐसे उम्मीदवार जो अपनी योग्यता तथा प्रदर्शन के आधार पर प्रीलिम्स में सफलता प्राप्त करते हैं उनके लिए मेंस एग्जाम में बैठने की अनुमति दी जाएगी। प्रीलिम्स तथा मेंस दोनों एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवार के भाषा दक्षता टेस्ट भी लिए जाएंगे।
एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- एसबीआई क्लर्क भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती का नोटिफिकेशन मिलेगा उसमें एंटर करें।
- नोटिफिकेशन में से जानकारी का अध्ययन करते हुए एप्लीकेशन फॉर्म की लिंक तक पहुंचे।
- लिंक पर क्लिक करें तथा स्क्रीन पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को ओपन करें।
- अपनी जानकारी अनुसार स्टेप बाय स्टेप फॉर्म भरे और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए सबमिट कर दें।
- इस तरह आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा।














