भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य कर्मचारी प्रोबेशनरी ऑफिसर के रिक्त पद के लिए वर्ष 2025 में बैंक शाखा की तरफ से भर्ती का आयोजन किया गया है। बताते चलें कि यह भर्ती तीन चरणों के माध्यम से पूरी करवाई जाने वाली है जिसका पहला चरण यानी प्रारंभिक परीक्षा को अगस्त महीने की शुरुआत में सफल करवाया गया है।
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एक्जाम मुख्य रूप से 2 अगस्त को करवाया गया है परंतु कुछ स्थानों पर 2 अगस्त को होने वाली पारियां रद्द कर दी गई थी जिसके चलते यह परीक्षा 4 अगस्त एवं 5 अगस्त को भी पूरी करवाई गई है। एसबीआई पीओ की परीक्षा में उम्मीदवारों की उपस्थिति के आधार पर प्रतियोगिता स्तर काफी उच्च देखने को मिला है।
ऐसे अभ्यर्थी जो अपनी तैयारी के साथ एसबीआई की इस विशेष परीक्षा में शामिल हुए हैं उन सभी के बीच अब यह जानने की भी काफी इच्छा है कि एसबीआई के द्वारा इस प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम को कब तक जारी किया जाएगा।
Contents
SBI PO Prelims Exam Result
जैसा कि आपको ज्ञात है कि एसबीआई के प्रोबेशनरी ऑफिसर की प्रारंभिक परीक्षा को सफल हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं जिसके अंतर्गत अब एसबीआई के के द्वारा अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को चेक आउट किया जा रहा है जिसके तहत परिणाम तैयार होने में कुछ समय लग सकता है।
एसबीआई के द्वारा आयोजित हुई प्रेलिम्स परीक्षा के परिणाम पर अभी तक किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि रिजल्ट तैयार हो जाने के बाद नजदीकी समय तक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एग्जाम रिजल्ट डेट जारी कर दी जाएगी ताकि सभी अभ्यर्थी समय पर अपना परिणाम देख सके।
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट कब होगा जारी
एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर के प्रीलिम्स टेस्ट में शामिल हुए अभ्यर्थियों के बीच रिजल्ट देखने की बेताबी साफ नजर आ रही है परंतु अभी तक ना तो बैंक शाखा की तरफ से कोई पुष्टिकरित तिथि सामने आई है और ना ही सोशल मीडिया पर भी कोई संतुष्टीजनक सूचना देखने को मिल रही है।
गुप्त सूत्रों के मुताबिक ऐसी जानकारी मिली है कि एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह की तिथियां के बीच या फिर सितंबर महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी इस सूचना पर कोई विशेष दावे सामने नहीं आए हैं।
एसबीआई पीओ की चयन प्रक्रिया
एसबीआई की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए परीक्षा की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों के मुताबिक पूरी करवाई जाएगी:-
- परीक्षा के पहले चरण में उम्मीदवारों से प्रीलिम्स टेस्ट लिए गए हैं।
- ऐसे उम्मीदवार जो प्रेलिम्स परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर सफलता प्राप्त करते हैं उनके लिए मेंस एग्जाम के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
- मेंस एग्जाम में विशेष तैयारी के साथ अभ्यर्थियों को अपना प्रदर्शन देना अनिवार्य होगा।
- इसके बाद मेंस एग्जाम में सफलता प्राप्त करते हैं तो उनके लिए इंटरव्यू आयोजित होंगे।
- इंटरव्यू सफल हो जाता है तो उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर पद नियुक्त किया जाएगा।
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक करें?
ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी हो जाने के बाद अभ्यर्थी अपने पंजीकरण क्रमांक तथा जन्म तिथि की मदद से अपने रिजल्ट की स्थिति को आसानी से जान सकते हैं जिसके लिए कुछ महत्वपूर्ण स्टेप्स निम्न प्रकार से हैं:-
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट वाले सेक्शन में प्रवेश करें।
- यहां पर आपको जारी किए गए इस रिजल्ट की लिंक मिल जाएगी उसे सेलेक्ट करना होगा और आगे बढ़ना होगा।
- अगली ऑनलाइन विंडो पर जाते हुए रिजल्ट संबंधी पूरी जानकारी को भरना होगा।
- इसके बाद एक बार अपनी जानकारी को अच्छे से चेक करते हुए सबमिट कर दें।
- जानकारी सही होने पर ऑनलाइन रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा जहां पर अभ्यर्थी अपनी स्थिति चेक कर सकते हैं।















