Sub Inspector Recruitment 2025: सब इंस्पेक्टर भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

Published On: August 18, 2025
Sub Inspector Recruitment

उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे युवा उम्मीदवार जो अपनी शैक्षिक योग्यता को पूरा कर चुके हैं तथा अब सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए निरंतर रूप से तैयारी में लगे हुए हैं उन सभी के लिए यूपीपीआरपीबी के द्वारा बहुत ही बड़ी खुशखबरी दी गई है।

बताते चलें कि राज्य में काफी लंबे समय के बाद सब इंस्पेक्टर समेत प्लाटून कमांडर के मुख्य पदों की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह आधिकारिक नोटिफिकेशन 12 अगस्त 2025 को सामने आया है जिसकी आवेदन प्रक्रिया भी इसी तारीख से शुरू कर दी गई है।

ऐसे उम्मीदवार जो सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए योग्यताएं रखते हैं तथा इस भर्ती में आवेदन करने जा रहे हैं उन सभी की जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन प्रक्रिया को 12 अगस्त से लेकर 11 सितंबर 2025 तक यानी 1 महीने के लिए ही संचालित किया गया है।

जो उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 तक अपने आवेदन अनिवार्य रूप से पूरे कर देते हैं केवल उन्हीं के लिए ही भर्ती की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का दावेदार किया जाएगा। आईए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से भर्ती की पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से बताते हैं।

Sub Inspector Recruitment

आपकी जानकारी के लिए बता दे की उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती के तहत नोटिफिकेशन के माध्यम से ऐसा पता चला है की भर्ती में 4543 पदों पर उम्मीदवारों के लिए आमंत्रित किया जाने वाला है। भर्ती में 4242 पद एसआई के लिए तथा 135 पद प्लाटून कमांडर के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं।

भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही भारी संख्या में उम्मीदवारों के द्वारा किए जा रहे आवेदनों के माध्यम से साफ पता चलता है कि इस भर्ती में प्रतियोगिता स्तर काफी उच्च होने वाला है जिसके चलते चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को काफी अच्छी तैयारी करना जरूरी होगा।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए योग्यताएं

उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए निम्न योग्यताओं का होना बहुत जरूरी है:-

  • इस भर्ती में किसी भी राज्य की उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं हालांकि अधिक प्राथमिकता उत्तर प्रदेश राज्य के लिए ही दी जाएगी।
  • शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के लिए बेसिक कक्षा दसवीं तथा 12वीं अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण करनी जरूरी है।
  • साथ में ही उम्मीदवार के पास किसी भी महाविद्यालय से मान्यता प्राप्त स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • वह शारीरिक तथा मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना चाहिए और वह फिट भी हो।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

अगर हम सब इंस्पेक्टर भर्ती के तहत आवेदन शुल्क की बात करें तो यह सामान्य श्रेणी और ओबीसी श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग प्रकार से और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति में आने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग प्रकार से व्यवस्थित किया गया है।

सामान्य और ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए आवेदनशुल्क के तौर पर ₹500 भरने होंगे इसके साथ आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹400 का शुल्क भुगतान करना होगा जिसके पश्चात ही उनका आवेदन पूर्ण रूप से स्वीकृत किया जाएगा।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आयु सीमा

सब इंस्पेक्टर भर्ती में आयु सीमा का विवरण निम्न प्रकार से है:-

  • भर्ती में न्यूनतम रूप से 21 वर्ष या फिर उससे ऊपर की आयु वाले उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।
  • इसके अलावा 28 वर्ष तक भर्ती की आयु सीमा को अधिकतम रूप से सीमित किया गया है।
  • आरक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
  • आयु सीमा की गणना संबंधी जानकारी को एक बार नोटिफिकेशन से क्लियर कर ले।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया भी काफी विशेष तरीके से आयोजित करवाई जाने वाली है जो सामान्य तौर पर पांच चरणों में पूरी होगी। बताते चलें कि आवेदन के बाद चयन प्रक्रिया का पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा जिसमें सभी उम्मीदवारों को अपनी उपस्थिति देना अनिवार्य होता है।

लिखित परीक्षा में जिन उम्मीदवारों को सफलता दी जाती है उनके मानक परीक्षण तथा शारीरिक परीक्षण करवाए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार के लिए दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किया जाएगा और साथ में ही उनके चिकित्सा और चरित्र परीक्षण भी करवाए जाएंगे। निम्न चरणों में उत्तीर्ण होने के बाद ही उम्मीदवार पदों के लिए योग्य होगा।

सब इंस्पेक्टर भर्ती में आवेदन से पहले ओटीआर रजिस्ट्रेशन

यूपीपीआरपीबी के द्वारा जारी की जा रही यूपीएसआई भर्ती के अंतर्गत इस बार नया नियम जारी कर दिया गया है जिसके अंतर्गत जो भी उम्मीदवार इस महत्वपूर्ण भर्ती में आवेदन करते हैं उन सभी के लिए आवेदन से पहले अपना ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना बहुत ही जरूरी होगा इसके बाद ही उनका आवेदन सेशन खुल सकेगा।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सब इंस्पेक्टर भर्ती में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए भर्ती के नोटिफिकेशन को खोजें।
  • नोटिफिकेशन में आपके लिए सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी और साथ में ही आवेदन वाली लिंक भी मिलेगी।
  • इस लिंक पर क्लिक करें और स्क्रीन में आवेदन पत्र को खोले तथा उसमें पूरी जानकारी करें।
  • आवेदन पत्र भर जाने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करते हुए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • अंत में सभी जानकारी की समीक्षा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें इस प्रकार से आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।

Megha Sharma

Megha is an editor at SHS News with two years of experience. She enjoys helping turn complex topics into clear and easy-to-read content. At SHS News, she works on creating and improving articles that inform and engage readers.

Leave a Comment

Join Telegram