उत्तर प्रदेश राज्य में भी विभिन्न राज्यों की तरह ही स्कूलों तथा कॉलेज में अध्ययन कर रहे आर्थिक वर्ग से कमजोर और पिछड़ी जनजातियों के अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रकार की छात्रवृत्ति को हर साल प्रदान करवाया जाता है।
इस छात्रवृत्ति की मदद से अभ्यर्थी अपने शैक्षिक संबंधी बेसिक खर्च को आसानी से उठा पाते हैं और साथ में ही उनकी अन्य ज़रूरतें भी पूरी हो पाती है। प्रतिवर्ष की तरह 2025 में भी अभ्यर्थियों के लिए छात्रवृत्ति देने के लिए सरकार के द्वारा प्रयोजना तैयार की गई है।
प्रयोजना के स्वरूप अभ्यर्थियों से यह आग्रह किया गया है कि वह अपनी योग्यता अनुसार तथा कक्षा के मुताबिक छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु आवेदन कर दें ताकि उनके लिए जल्द से जल्द इस महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।
Contents
- यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस (UP Scholarship Status)
- UP Scholarship Payment Status 2025 Overview
- यूपी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मापदंड
- यहां से चेक करें स्कॉलरशिप स्टेटस
- स्कॉलरशिप लेने के लिए अन्य ध्यान देने योग्य बातें
- यूपी स्कॉलरशिप में आवेदन की अंतिम तिथि
- यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे चेक करें? (How to Check UP Scholarship Status)
- FAQs
यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस (UP Scholarship Status)
उत्तर प्रदेश राज्य में शैक्षिक संबंधी स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है उनमें से कुछ अभ्यर्थियों के बीच से ऐसी समस्या भी देखने को मिली है कि उनके आवेदन की स्थिति स्वीकृत न होकर रिजेक्ट की जा चुकी है।
ऐसे में स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन के बाद अपने आवेदन की स्थिति को चेक करना अनिवार्य रूप से आवश्यकता की उनके लिए पता चल सके कि उनका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं। आईए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने की पूरी विधि बताते हैं।
UP Scholarship Payment Status 2025 Overview
| विभाग का नाम | समाज कल्याण विभाग |
| योजना का नाम | उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप योजना |
| लेख का नाम | यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| लाभ | शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता |
| लाभार्थी | उत्तर प्रदेश राज्य के पात्र विद्यार्थी |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 अक्टूबर 2025 |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://scholarship.up.gov.in/ |
यूपी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मापदंड
उत्तर प्रदेश राज्य में शैक्षिक क्षेत्र में निम्न पात्रता मापदंड वाले अभ्यर्थियों के लिए ही छात्रवृत्ति दी जाती है:-
- ऐसे अभ्यर्थी जो उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी है तथा यहीं पर अध्ययन कर रहे हैं।
- अभ्यर्थी वर्तमान में सरकारी स्कूल या फिर सरकारी कॉलेज में ही अध्ययन करता हो।
- उसके परिवार की आर्थिक स्थिति सीमित हो तथा अभिभावक किसी भी सरकारी नौकरी में कार्यरत ना हो।
- आरक्षित श्रेणियां के अभ्यर्थियों के लिए छात्रवृत्ति हेतु अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।
यहां से चेक करें स्कॉलरशिप स्टेटस
उत्तर प्रदेश राज्य में शैक्षिक विभाग के द्वारा अभ्यर्थियों के आवेदन के बाद उनके आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन माध्यम से सबमिट कर दिया जाता है ताकि अभ्यर्थी अपने आवेदन की स्थिति की जांच आसानी से घर बैठे ही कर सके।
अभ्यर्थी किसी भी डिजिटल डिवाइस से अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन माध्यम से विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। स्कॉलरशिप स्टेटस देखने के लिए पंजीकरण क्रमांक तथा जन्म तिथि और पासवर्ड की आवश्यकता अनिवार्य रूप से पड़ेगी।
स्कॉलरशिप लेने के लिए अन्य ध्यान देने योग्य बातें
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है तथा उनके आवेदन की स्थिति स्वीकृत है तो ऐसे में उनके लिए निम्न बातों पर भी ध्यान देना चाहिए:-
- यह स्कॉलरशिप डायरेक्ट अभ्यर्थियों के पर्सनल खाते डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
- अभ्यर्थी के खाते में डीबीटी का सक्रिय होना बहुत जरूरी है अन्यथा उसके लिए स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी।
- डीबीटी के साथ खाते में आधार मोबाइल नंबर की केवाईसी भी होनी चाहिए।
- स्कॉलरशिप पर ट्रांसफर होने से पहले भी यह सुनिश्चित करने की उनके खातों में स्टॉप या होल्ड ना लगा हो।
यूपी स्कॉलरशिप में आवेदन की अंतिम तिथि
उत्तर प्रदेश राज्य में शिक्षा विभाग के द्वारा अभ्यर्थियों के लिए संचालित स्कॉलरशिप स्कीम के तहत आवेदन की अंतिम तिथि को भी निश्चित किया गया है। बताते चलें कि अभ्यर्थियों के लिए छात्रवृत्ति की आवेदन की तिथि को 2 जुलाई 2025 से शुरू किया गया था जिसके चलते अभ्यर्थी निरंतर ही आवेदन कर रहे हैं।
2 जुलाई 2025 से लेकर स्कॉलरशिप में आवेदन की अंतिम तिथि को 30 अक्टूबर 2025 तक रखा गया है अर्थात जो अभ्यर्थी इस दायरे में आवेदन करते हैं उनके लिए स्कॉलरशिप का लाभ प्रदान किया जाएगा।
यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे चेक करें? (How to Check UP Scholarship Status)
यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस ऑनलाइन चेक करने की विधि निम्न प्रकार से हैं:-
- ऑनलाइन अप स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन करना होगा और अपनी स्कॉलरशिप का चयन करना होगा।
- इसके बाद आगे पहुंचे और अपनी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करें।
- अब कैप्चा कोड भरते हुए सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- इस प्रकार से स्क्रीन पर यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगा।
FAQs
यूपी स्कॉलरशिप में आवेदन के बाद स्कॉलरशिप कब मिलेगी?
यूपी स्कॉलरशिप में आवेदन के बाद स्कॉलरशिप को नवंबर या दिसंबर 2025 में प्रदान किया जाएगा।
यूपी स्कॉलरशिप स्कीम का उद्देश्य क्या है?
अप स्कॉलरशिप स्कीम का उद्देश्य अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक कार्य हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
यूपी स्कॉलरशिप स्कीम में सबसे ज्यादा छात्रवृत्ति किसे मिलती है?
अप स्कॉलरशिप स्कीम में सबसे ज्यादा छात्रवृत्ति स्नातक या फिर डिग्री, डिप्लोमा में अध्ययन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए दी जाती है।










