वर्तमान समय में तकनीकी सुविधा के प्रबल होने के चलते अब हर कोई व्यक्ति डिजिटल लेनदेन को अपना रहा है तथा हर छोटे से बड़े कार्य के लिए यूपीआई का उपयोग करता है। यूपीआई लेनदेन का एकमात्र ऐसा साधन है जो पूर्ण रूप से सुरक्षित और बहुत ही आसान है।
बताते चलें कि 2025 में अगस्त के इस महीने में यूपीआई सर्विस में काफी बड़े बदलाव की घोषणा की गई है। इस घोषणा के चलते ऐसे व्यक्ति जो यूपीआई का उपयोग निरंतर रूप से कर रहे हैं उन सभी के लिए काफी प्रभाव देखने को भी मिल सकते हैं।
सभी यूपीआई उपयोगकर्ताओं के लिए अगस्त महीने की शुरुआत से ही यूपीआई में किए गए बड़े बदलाव की जानकारी अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लेनी चाहिए ताकि वह उसी हिसाब से आगे कार्य करें और यूपीआई के निर्देशों का पालन कर सके।
Contents
UPI New Rule
यूजर्स के लिए यूपीआई की सर्विस में किए जाने वाले बड़े बदलाव का महत्वपूर्ण कारण यही है कि यूपीआई सर्विस को पहले की तुलना में अधिक आसान किया जा सके और लोगों के लिए यूपीआई में संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कतों आपका सामना न करना पड़े।
अगर आप यूपीआई के नियमों में किए गए बदलाव की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल पर विजिट कर रहे हैं तो आज हम यहां पर आपके लिए सभी प्रकार की जानकारी को विधिवत रूप से बताने वाले हैं जिसके लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
यूपीआई सर्विस में किए गए बदलाव
यूपीआई सर्विस में किए गए महत्वपूर्ण बदलाव निम्न प्रकार से हैं:-
बैंक बैलेंस चेक लिमिट –
यूपीआई सर्विस के नियमों में किए गए बदलाव के चलते यूजर्स के लिए स्पष्ट रूप से यह बताया गया है कि ऐसे व्यक्ति जो बार-बार अपने बैंक बैलेंस को चेक करते हैं उनके लिए परेशानी हो सकती है क्योंकि अब बैंक बैलेंस चेक करने के लिए नई लिमिट लागू कर दी गई है।
बताते चलें कि अब यूजर्स केवल एक दिन में 50 बार ही अधिकतम अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। अगर यूजर्स इस लिमिट के अलावा अधिक बार बैंक बैलेंस चेक करते हैं तो उनके बैंक में टेंपरेरी स्टॉप लगा दिया जा सकता है।
मोबाइल नंबर लिंक नियम –
ऐसे यूजर से जिनका एक ही मोबाइल नंबर अलग-अलग बैंक अकाउंट में लिंक हुआ है उन सभी के लिए अब नए नियम के अनुसार दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नए नियम लागू हो जाने पर अब यूजर से सुनिश्चित करें कि उनका परमानेंट मोबाइल नंबर केवल में अकाउंट में ही जुड़ा हुआ हो।
ऑटो पेमेंट में बदलाव –
यूपीआई के नए नियमों के अनुसार ऑटो पेमेंट में भी बदलाव किया गया है जिसके चलते अब यूजर्स यूपीआई से जुड़ा ऑटो पेमेंट जैसे नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन और एसआईपी की पेमेंट आप नॉन पीक ऑवर्स पर ही कर पाएंगे। इनकी पेमेंट सुबह 10:00 से पहले तथा दोपहर 1:00 से 5:00 के बीच और रात में 9:30 के बाद ही हो पाएगी।
क्रेडिट कार्ड से कैसे करें यूपीआई पेमेंट?
नए नियमों के अनुसार आप क्रेडिट कार्ड से भी यूपीआई पेमेंट कर पाना संभव हो पाया है जिसके लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा:-
- सबसे पहले यूपीआई एप से पेमेंट किया जाने वाला QR स्कैन करें।
- इसके बाद आगे जाते हुए पे कांटेक्ट वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।
- अब यूपीआई नंबर दर्ज करना होगा या फिर अन्य पेमेंट ऑप्शन पर जाना होगा।
- सेल्फ ट्रांसफर का ऑप्शन सेलेक्ट करते हुए QR नंबर तथा यूपीआई को वेरीफाई करें।
- अब अमाउंट दर्ज करते हुए पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।
- अंत में पिन कोड दर्ज करना होगा जिसके बाद पेमेंट हो जाएगा।
FAQs
यूपीआई का नया नियम कब से लागू हुआ है?
यूपीआई के नए नियम को 1 अगस्त 2025 से लागू किया गया है।
यूपीआई के नियमों का उद्देश्य क्या है?
यूपीआई के नियमों का उद्देश्य यूजर्स के लिए सुविधा देना और यूपीआई की सर्विस में संतुलन बनाए रखना है।
यूपीआई के नए नियम की अधिक डिटेल कहां से जाने?
यूपीआई के नए नियम की अधिक डिटेल अन्य संबंधित ऑनलाइन पेज से भी जान सकते हैं।















