ऐसे व्यक्ति जो 18 साल के हो चुके हैं तथा अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालय एवं कर्मचारियों के चक्कर लगा रहे हैं तो उन सभी के लिए इन सभी झंझटों में उलझने की आवश्यकता नहीं है।
सरकार के द्वारा वोटर आईडी तैयार करवाने के लिए सरल प्रक्रिया को जारी किया गया है अर्थात कोई भी व्यक्ति घर बैठे वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और मात्र कुछ ही समय में अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं।
बताते चलें कि ऑनलाइन माध्यम से वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आधिकारिक पोर्टल को लांच किया गया है। ऑनलाइन माध्यम से वोटर आईडी कार्ड बनवाने से पहले आवेदक व्यक्ति के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की विधिवत जानकारी प्राप्त कर लेनी आवश्यक होगी।
Contents
- Voter ID Card Apply Online
- वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए पात्रता मापदंड
- वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन शुल्क
- वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवाने में लगने वाला समय
- वोटर आईडी कार्ड की आवश्यकताए
- आवेदन के बाद कब मिलेगा वोटर आईडी कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Voter ID Card Apply Online
वोटर आईडी कार्ड एकमात्र ऐसा दस्तावेज है जो चुनावी कामों में मत प्रदान करने के लिए सर्वप्रथम प्राथमिकता रखता है अर्थात बिना वोटर कार्ड के कोई भी व्यक्ति किसी भी चुनाव में अपना मत प्रदान करने के लिए पात्र नहीं होता है।
ऑनलाइन माध्यम से वोटर आईडी कार्ड तैयार करवाने के लिए कई प्रकार के संशोधन किए गए हैं जिससे आवेदकों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने वाली है। हालांकि ऑफलाइन प्रक्रिया के जैसे ही ऑनलाइन प्रक्रिया में भी वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए पात्रता मापदंड सख्त रूप से निर्धारित है।
वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए पात्रता मापदंड
ऑनलाइन माध्यम से वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए निम्न पात्रता मापदंडों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है।-
- ऐसे व्यक्ति जो भारत के मूल नागरिक हैं तथा यही पर निवास करते है।
- आवेदक व्यक्ति की आयु सीमा 18 वर्ष कंप्लीट हो चुकी हो।
- वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए वह मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
- वोटर आईडी कार्ड किसी भी जेंडर तथा आम से खास सभी नागरिकों के लिए बनाया जाता है।
वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन शुल्क
वोटर आईडी कार्ड एक प्रकार से सरकारी दस्तावेज है जिसे सरकार के द्वारा बिना किसी खर्चे के तहत बनवाया जाता है अर्थात वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए ऑफलाइन ऑनलाइन किसी भी प्रकार से आवेदन करते हैं तो कोई शुल्क नहीं लगता है।
वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए जो दस्तावेज अनिवार्य रूप से आवश्यक होते हैं वह निम्न है:-
- पहचान पत्र
- समग्र आईडी
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवाने में लगने वाला समय
ऑनलाइन माध्यम से वोटर आईडी बनवाने के लिए आवेदन करना लोगों के लिए काफी लाभदायक होता है क्योंकि इसके जरिए उन्हें किसी भी प्रकार के अधिक समय को खपत करने की आवश्यकता नहीं होती है बल्कि मात्र 10 मिनट में ही ऑनलाइन डिजिटल डिवाइस से आवेदन करके इसे तैयार करवा सकते हैं।
वोटर आईडी कार्ड की आवश्यकताए
वोटर आईडी कार्ड की विशेष आवश्यकताए निम्न प्रकार से हैं:-
- वोटर आईडी कार्ड लोगों के लिए सामान्यतः पहचान पत्र के तौर पर कार्य करता है।
- वोटर आईडी कार्ड के जरिए ही व्यक्ति किसी भी चुनाव में अपना मत प्रदान कर सकते हैं।
- अन्य दस्तावेजों की तरह ही वोटर आईडी कार्ड भी लगभग हर सरकारी दस्तावेजों में संकलित करना अनिवार्य होता है।
- वोटर आईडी कार्ड के तहत अन्य कई प्रकार के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी तैयार हो पाते हैं।
आवेदन के बाद कब मिलेगा वोटर आईडी कार्ड
ऐसे व्यक्ति जो ऑनलाइन माध्यम से अपना वोटर आईडी कार्ड तैयार करवाते हैं उन सभी के लिए सरकारी नियम अनुसार अधिकतम एक सप्ताह या फिर 15 दिनों के भीतर ही वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध करवाया जाता है जो सामान्य तौर पर पोस्ट ऑफिस के द्वारा स्थाई पते पर भेजा जाता है।
इसके अलावा जिन लोगों के लिए स्थाई पत्ते पर वोटर आईडी कार्ड नहीं मिल पाता है अभी सरकारी कार्यालय में जाकर इसे प्राप्त कर सकते हैं।
वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपके लिए इलेक्टर वाला ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक करें।
- अब आगे बढ़ते हुए साइन अप करने की आवश्यकता होगी।
- साइन अप हो जाता है तो प्राप्त आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन करें और फॉर्म तक पहुंचे।
- अब निर्देशित जानकारी के अनुसार फॉर्म भरे एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- इसके बाद सबमिट कर देना होगा तथा रिफरेंस नंबर आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इस प्रकार से ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड तैयार करवाया जा सकता है।











Hi
Voter ID